{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार के सेक्टर 14 में बनेगा 530 मीटर का रोड, दिल्ली रोड पर कम होगा ट्रैफिक दबाव

Hisar News : शहर में सेक्टरों के आपस में कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए सेक्टर 14 में 530 मीटर के रोड का निर्माण किया जाएगा। इसकों लेकर वर्क ऑडर्र जारी हो चुके हैं। इसके बनने से दिल्ली रोड पर ट्रैफिक दबाव कम होगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
 

HR Breaking News (Hisar News) : शहर में सेक्टरों के बीच संपर्क को आसान करने के लिए सेक्टर-14 का तीसरा एंट्री गेट का अधूरा रास्ता अब पूरा होने जा रहा है। हरियाणा (hisar latest news) के शहरी विकास प्राधिकरण यानी एचएसवीपी डिपार्टमेंट ने सेक्टर-14 के तीसरे गेट से दिल्ली रोड नेशनल हाईवे तक जुड़ने वाले 530 मीटर लंबे रोड का वर्क आर्डर जारी कर दिया है। एजेंसी इसी माह के अंतिम सप्ताह से या फिर अगले महीने की शुरुआत में काम शुरू करेगी। इस प्रोजेक्ट को 69 करोड रुपए की प्रशासनिक मंजूरी पहले से ही मिल चुकी है।

 

ट्रैफिक का दबाव होगा कम (hisar sector 14 news)

 

यह रोड बनने के बाद सेक्टर-14, सेक्टर-14 पार्ट 2, सेक्टर-33 और आसपास के आवासीय सोसाइटीयों को सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि छोटे वाहन सेक्टर के अंदर से सीधे साउथ बाइपास की और जा सकेंगे। अभी इन क्षेत्रों में बाईपास से जाने के लिए वाहन चालकों को दिल्ली रोड की तरफ जाना पड़ता है जिससे रास्ते में ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाता है। 

समय की होगी बचत (kb pura hoga sector 14 ka road)

इस रास्ते के बनने से सेक्टर से आने जाने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्ता मिलेगा। इससे दिल्ली रोड पर वाहनों का ट्रैफिक घटेगा। सेक्टर-14 पार्ट 2 और सेक्टर-33 के लोगों को बाईपास पकड़ने के लिए शहर के अंदर से होकर नहीं गुजरना पड़ेगा, जिससे उनका समय भी कम होगा।

एक हिस्से को लेकर अड़चन (hisar me sector connectivity ki news)

रोड का वर्क अलॉट होने के बाद भी गेट के पास एक छोटे हिस्से को लेकर तकनीकि प्रक्रिया अभी बाकी है। इस हिस्से के लिए जीएलएफ की जमीन की जरूरत है। जमीन के बदले जमीन लेने की प्रक्रिया को लेकर जीएलएफ के अतिरिक्त मुख्य सचिव स्तर पर बैठक होनी है। अधिकारियों के अनुसार बैठक में जमीन हस्तांतरण का रास्ता साफ होने के बाद इस हिस्से में काम पूरा किया जा सकेगा।

जल्द काम शुरू होने की संभावना (latest news hisar)

एचएसवीपी के एसडीओ कुलदीप बिश्नोई का कहना है कि सेक्टर के तीसरे एंट्री गेट से दिल्ली रोड नेशनल हाईवे की कनेक्टिविटी के लिए फोरलेन रोड के बचे हिस्से का निर्माण पूरा कराया जाएगा। एजेंसी को वर्क अलॉट हो चुका है। इसी माह के अंत तक या अगले महीने की शुरुआती सप्ताह में काम शुरू होने की उम्मीद है।