hrbreakingnews.com

हरियाणा के रेवाड़ी में 1466 एकड़ जमीन पर बसेंगे 5 नए सेक्टर, 12 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

Haryana News : प्रदेश सरकार की और शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए राज्य के रेवाड़ी जिले में 5 नए सेक्टरों का विस्तार किया जाएगा। इनके लिए रेवाड़ी में 1466 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। किस सेक्टर के लिए कितनी जमीन और कहां अधिग्रहण की जाएगी।

 
हरियाणा के रेवाड़ी में 1466 एकड़ जमीन पर बसेंगे 5 नए सेक्टर, 12 गांवों में होगा जमीन अधिग्रहण

HR Breaking News (Haryana News) : शहरी विस्तार को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा रेवाड़ी में पांच नए सेक्टर बनाने  का फैसला लिया है। सरकार की ओर से रेवाड़ी में 5 सेक्टरों को बनाने के लिए 12 गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। एचएसवीपी (rewari me bnege nye sector) डिपार्टमेंट की ओर से जमीन अधिग्रहण संबंधित पूरा ब्यौरा ऑनलाइन जारी कर दिया है। संबंधित जमीन मालिक 31 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कुल 1466 एकड़ जमीन पर इन सेक्टरों को विकसित किया जाएगा।  

जानिए कि सेक्टर के लिए कितनी जमीन का होगा अधिग्रहण (rewari news)

विभाग से (rewari me bnage itne nye sector) मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 बी कमर्शियल सेक्टर के लिए 224.38 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। इसके अलावा सेक्टर-31 के लिए 194.65,  सेक्टर-14 के लिए 569.60 एकड़, सेक्टर-23 के लिए 250.70 एकड़, सेक्टर-38 के लिए 227.25 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया जाना है।

31 अक्टूबर तक कर सकते हैं आवेदन (new sector news)

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो जमीन मालिक अपनी जमीन बेचने के इच्छुक हैं वे ई-भूमि पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। इस दौरान उन्हें जमीन बेचने संबंधी पूरी जानकारी पोर्टल पर मिल जाएगी। इसके लिए आवेदन 1 सितंबर से शुरू हो चुके हैं और 31 अक्टूबर तक चलेंगे।

जानिए किस सेक्टर के लिए किस गांव की जमीन होगी अधिग्रहण

विभाग (haryana me yha bnege nye sector) से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-29 बी के लिए डवाना गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। सेक्टर-31 के लिए बैरियावास, बुधला, माजरा गुरदास गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। वहीं सेक्टर-14 के लिए कुतुबपुर मौला और रेवाड़ी शहर की जमीन अधिग्रहण होगी। वहीं सेक्टर-23 के लिए कालाका, कोनसीवास, माजरा गुरदास, मंढिया कलां की जमीन का अधिग्रहण होगा और सेक्टर-38 के लिए डवाना, काठूवास और लालपुर गांव की जमीन का अधिग्रहण किया जाना है। 

रोजगार के अवसर बढ़ेगे (rewari ki khabre)

नए सेक्टरों में सेक्टर-29 बी को कमर्शियल सेक्टर के रूप में विकसित किया जाएगा। सेक्टर- 20 और सेक्टर-31 को भी कमर्शियल सेक्टर (rewari new sector news) के रूप में विकसित किया जाएगा। इस दौरान कमर्शियल सेक्टर के रूप  में विकसित होने से यहां स्थानीय लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। दुकान, शोरूम, ऑफिस और अन्य कारोबार के नए अवसर खुलेंगे। वहीं सेक्टर-14 और सेक्टर-23 और सेक्टर-38 को रिहायशी सेक्टरों के रूप में विकसित किया किया जाएगा। इस दौरान इन सेक्टर में बेहतर सड़क, सीवरेज, पानी, बिजली आदी आधुनिक सुविधाएं मिलेगी। लोगों को नए प्लांट और मकान खरीदने के अवसर मिलेंगे।