हिसार से नैनीताल जाना हुआ आसान, हरियाणा रोडवेज ने रामनगर तक बस की शुरू
Haryana Roadways Bus Timings : लोगों को घंटे में तक पहुंचने में हरियाणा रोडवेज की बसें अहम भूमिका निभा रही हैं। हरियाणा रोडवेज की बसें हरियाणा के अलावा अन्य राज्यों में भी रोडवेज बसें काफी लोकप्रिय है। अपनी फास्ट सर्विस के लिए हरियाणा रोडवेज की बसें जानी जाती हैं। अब हिसार से नैनीताल के रामनगर (Ramnagar Bus Timings) तक रोडवेज बस चलेगी।
HR Breaking News - हिसार से नैनीताल के रामनगर तक जाने वाले यात्रियों के लिए अब एक गुड न्यूज़ सामने आई है। दरअसल इस रूट पर यात्रियों की मांग को देखते हुए बस की सेवा शुरू कर दी गई है। नैनीताल और उत्तराखंड (Nainital to Uttarakhand bus timings) घूमने जाने वालों के लिए यह बस काफी अहम है। बता दें की बस हिसार से सुबह 10:00 बजे रवाना होकर मुरादाबाद होते हुए रात के 8:00 बजे रामनगर पहुंचेगी।
हिसार से रामनगर जाएगी रोडवेज बस - (Hisar News)
इस बस सेवा के शुरू होने से मुरादाबाद और रामनगर जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। यात्री लंबे समय से इस रूट पर हरियाणा रोडवेज बस (Haryana Roadways Bus) चलाने की मांग कर रहे थे। कई साल पहले इस रूट पर हिसार से रोडवेज बस चलती थी, लेकिन किसी वजह से भी सेवा को बंद कर दिया गया था और बस का संचालन रोहतक बस स्टैंड (Rohtak Bus Stand) से किया जा रहा था। यात्रियों की मांग को देखते हुए एक बार फिर से हिसार से इस बस की सेवा को शुरू किया गया है।
इन शहरों में होगा बस का ठहराव - (Latest News)
बस हिसार से मुरादाबाद (Hisar to Moradabad Bus Route) होते हुए रामनगर तक पहुंचेगी। रास्ते में हांसी, महम, रोहतक,सांपला, डासना,गढ़गंगा, भोजपुर, ठाकुरद्वारा काशीपुर बस स्टैंड पर इसका ठहराव होगा। इससे इन शहरों के यात्रियों को भी बस की सेवा मिलेगी और एक शहर से दूसरे शहर तक आना जाना काफी आसान हो जाएगा।
ये रहेगी बस की टाइमिंग - (Hayana News)
बस की टाइमिंग हिसार (Hisar bus timings) से सुबह 10:00 बजे, रोहतक से दोपहर 12:15 और मुरादाबाद से शाम 5:30 रवाना होगी। रामनगर में रात 8:00 बजे बस पहुंचेगी। वापसी में बस दिल्ली होते हुए हिसार आएगी। रामनगर से सुबह 3:45, काशीपुर से 4:15, मुरादाबाद से 5:15, गढ़गंगा से 6:15, दिल्ली से 8:30 पर रवाना होगी। हिसार में दोपहर एक बजे पहुंचेगी।