{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Hisar News : अग्रोहा और उकलाना में 450 एकड़ में विकसित किए जाएंगे 3 नए सेक्टर, 5 गांवों में खरीदी जाएगी जमीन 

Hisar News : हिसार जिले के प्रमुख कस्बों में अब डेवलपमेंट पर काम तेजी से शुरू कर दिया गया है। हिसार जिले के उकलाना और अग्रोहा शहर में 450 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदकर तीन नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। इसके लिए पोर्टल भी खोल दिया गया है। किसान अपनी जमीन बेचने के लिए आवेदन कर सकते हैं। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 

HR Breaking News (New Sectors in Hisar) हरियाणा सरकार की तरफ से हिसार में विकास कार्यों पर बल दिया जा रहा है। प्रदेश में लगातार विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में हिसार के अग्रोहा और उकलाना में तीन नए सेक्टर बसाए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 

 

 

अग्रोहा में बसाया जाएगा 1 सेक्टर (New Sector in Agroha)
 

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से अग्रोहा में सेक्टर 2 विकसित किया जाएगा। यह रिहायशी सेक्टर होगा, जिसके लिए 193.60 एकड़ भूमि की आवश्यकता है। यह भूमि अग्रोहा शहर के पास ही खरीदी जाएगी। इस भूमि की खरीद के लिए 31 अक्टूबर तक के लिए ई भूमि पोर्टल खोला गया है। यह पोर्टल 1 सितंबर को खुला है। किसान ई-भूमि पोर्टल पर अपना ब्यौरा दर्ज कर सकते हैं, जिनको जरूरत के हिसाब से हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण खरीदेगा। 

उकलाना में विकसित किए जाएंगे 2 सेक्टर (New Sectors in Uklana)
वहीं हिसार के उकलाना में 2 सेक्टर विकसित किए जाने हैं। पहला सेक्टर (Uklana Sector 4P) 73.40 एकड़ जमीन पर विकसित किया जाएगा। यह सेक्टर 4पी के नाम से जाना जाएगा। इसके लिए हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से सूरेवाला (Surewala hisar) गांव में जमीन की डिमांड रखी गई है। जमीन की खरीद 31 अक्टूबर तक ई भूमि पोर्टल पर आवेदन आने के बाद ही की जाएगी। 

183.82 एकड़ जगह में बसेगा उकलाना का दूसरा सेक्टर (New Sectors in uklana hisar)
वहीं, उकलाना में जो एक और सेक्टर विकसित किया जाना है, वह सेक्टर 8पी (Uklana Sector 8P) के नाम से जाना जाएगा। इस सेक्टर के लिए 183.82 एकड़ जमीन का एस्टीमेट है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की तरफ से 31 अक्टूबर तक का समय ई भूमि पोर्टल पर आवेदन करने का दिया गया है। इसके लिए बुड्ढा खेड़ा, (Buddha Khera) उकलाना और भैरी अकबरपुर (Bhari Akbarpur) में जमीन खरीदी जाएगी। यहां के किसान अपनी जमीन ई भूमि पोर्टल पर डाल सकते हैं। यह सेक्टर भी रिहायसी सेक्टर ही रहेगा। 

 

 

एडवांस सुविधा कराई जाएंगी मुहैया (Hisar News Update)


सेक्टर वासियों के लिए एडवांस सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी। लोगों को सुव्यवस्थित ढंग से प्लॉट आवंटित किए जाएंगे और सेक्टर में मिलने वाली तमाम सुविधाएं यहां पर उपलब्ध कराई जाएंगी। नए सेक्टर काटने से शहर में प्रॉपर्टी की कीमतों में भी उछाल आने की उम्मीद है। वहीं, रियल एस्टेट सेक्टर को ईससे बढ़ावा मिलेगा। दूसरी तरफ लगातार कच्ची कॉलोनी में प्लॉट खरीद कर ठगे जा रहे लोगों को भी व्यवस्थित तरीके से सेक्टर में प्लॉट लेने का अवसर प्राप्त होगा। 

ई भूमि पोर्टल क्या है (E Bhoomi Portal)


सरकार की तरफ से ई भूमि पोर्टल के माध्यम से जमीन की खरीद की जाएगी। यह ई भूमि पोर्टल सरकार की तरफ से बनाया गया है, जिसे रेवेन्यू डिपार्टमेंट देखता है। ई भूमि पोर्टल (E Bhoomi Portal Update) पर किसान पहले जमीन का आवेदन करेंगे, इसके बाद सरकार अपनी जरूरत अनुसार जमीन खरीदेगी। वहीं किसान भी अपनी जमीन का मोलभाव कर सकता है। इससे किसान को भी फायदा होगा और सरकार को भी फायदा होगा। सरकार अब सीधे भूमि अधिग्रहण करके व भू अर्जुन पॉलिसी के तहत काम कर रही है।