hrbreakingnews.com

Gold Silver Price Down : एक फैसले ने छीन ली सोने-चांदी की चमक, अचानक से इतनी गिर गई कीमत

Gold Silver Price Down : सोने और चांदी की कीमतों में आज बड़े स्तर पर गिरावट देखी जा रही है। इंटरनेशनल मार्केट से लेकर लोकल सर्राफा बाजार तक पर सोने चांदी की कीमतों में एक फैसले का असर पड़ा है। फैसला भी यूएएसए में लिया गया है। चलिए जानते हैं कि सोने और चांदी की कीमतों में कितनी गिरावट दर्ज की गई है।
 
Gold Silver Price Down : एक फैसले ने छीन ली सोने-चांदी की चमक, अचानक से इतनी गिर गई कीमत

HR Breaking News (Gold Silver Price Down) सोने और चांदी की कीमतों में 17 सितंबर के दिन दबाव देखने को मिल रहा है। बाजार में सोने और चांदी की कीमत काफी नीचे आई है। यूएसए के एक एलान के बाद दाम इस तरह से नीचे आए हैं। अमेरिका के केंद्रीय बैंक की ओर से ब्याज दरों में 0.25% के बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है। इसकी वजह से अंतरराष्ट्रीय और भारतीय वायदा बाजार में सोने चांदी की कीमतों में गिरावट देखी जा रही है। वहीं डॉलर में इस फैसले के कारण मजबूती आई है। जिससे सोना और चांदी पर फर्क देखने को मिला है। 

 


एमसीएक्स पर क्या चल रही है सोने की कीमत 


एमसीएक्स पर सोने (MCX Gold Price Update) की कीमत सुबह 150483 रुपए पर आ गई थी, हालांकि उसके बाद फिर से सोना हल्का-हल्का बढ़कर 151662 रुपए पर पहुंच चुका है। कल के मुकाबले फिर भी 818 रुपए की गिरावट देखी जा रही है। आज का अधिकतम भाव 152016 रहा है। वहीं सोने का ओपनिंग प्राइस 150513 रहा था। जबकि कल सोना 152470 पर बंद हुआ था। 

 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 
 

एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों (MCX Silver Price) में भी दबाव देखने को मिल रहा है। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 230221 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी। हालांकि अब बढ़कर 233450 पर पहुंच चुकी है जो कि कल के मुकाबले 1336 रुपए प्रति किलोग्राम नीचे है। आज का चांदी का अधिकतम भाव 234500 रहा है जबकि आज चांदी 232301 पर खुली थी। जबकि कल 234786 पर बंद हुई थी। यानी कि 2000 से ज्यादा की गिरावट के साथ आज चांदी खुली थी।


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की कीमतों (sone ki kimat) में दबाव देखने को मिला है। यहां सोना 4353.60 डॉलर प्रति औंस चल रहा है जो कल के मुकाबले 33 डॉलर के करीब नीचे है। वहीं, सोने का ओपन प्राइस 4301.40 रहा है, जबकि अधिकतम भाव 4374.40 रहा है। सोने का न्यूनतम भाव 4294.50 दर्ज किया गया है, जबकि कल यह 4387.50 पर बंद हुआ था। 

चांदी में भी दिख रही गिरावट (Silver rate)
 

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (Silver Price in International Market) भी काफी नीचे आ गई है। 64.34 डॉलर पर चांदी ट्रेड कर रही है जो कि कल के मुकाबले 0.565 है। आज चांदी 63.4525 पर ओपन हुई थी। जबकि आज का अधिकतम भाव 64.91 रहा है। चांदी का आज का न्यूनतम भाव 63.28 डॉलर प्रति औंस रहा है। जबकि कल चांदी 64.919 पर बंद हुई थी। 

सराफा बाजार में सोने की कीमत 
 

सराफा बाजार में भी सोने (Gold market price) की कीमतों में दबाव साफ दिख रहा है। कल 22 कैरेट सोने की कीमत 141100 रुपये प्रति 10 ग्राम थी जो आज घटकर 140550 पर आ गई है। यानी कि 550 रुपये की कटौती दर्ज की गई है। वहीं 24 कैरेट की बात करें तो कल कीमत 153930 जो आज घटकर 153330 पर आ गई है।