{"vars":{"id": "93802:4123"}}

गांव कालीरावण में नहर कटाव से सैंकड़ों एकड़ फसल जलमग्न, मुआवजे की मांग 

Hisar News :अग्रोहा ब्लॉक के गांव में नहर का कटाव होने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। ग्रामीणों ने प्रशासन के सहयोग से नहर के बहाव पर काबू पाया। चलिए जानते हैं ग्रामीणों को कितना नुकसान उठाना पड़ा आदी पूरी जानकारी विस्तार से। 
 

HR Breaking News (Hisar News) : अग्रोहा ब्लॉक (Agroha Block) के गांव कालीरावण (kaliravn) में सिद्धमुख नहर (sidhmukh nahar) का तटबंध टूटने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। शुक्रवार को नहर में हुए कटाव से पानी आसपास के खेतों में फैल गया और देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ में खड़ी व काटकर रखी गई धान की फसल पानी में डूब गई। ग्रामीणों, सिंचाई विभाग (irrigation department news) जिला प्रशासन की टीम ने करीब 24 घंटे तक लगातार प्रयास कर शनिवार दोपहर बाद पानी के बहाव पर काबू पाया। मिट्टी से भरी बोरियां डालकर और ट्रैक्टर-ट्रालियों की मदद से कटाव वाले हिस्से को बंद किया गया।

किसानों ने की मुआवजे की मांग

 

नहर का पानी खेतों में घुसने से प्रभावित किसानों की चिंता बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन (kisano ne ki muaavje ki mang) से खराब हुई फसलों का निष्पक्ष सर्वे करवाकर उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है। साथ ही भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए नहर के कमजोर तटबंधों की स्थायी मरम्मत करवाने की मांग की है। 

शनिवार को कटाव बंद करने में मिली सफलता  

 

स्थानीय किसान एवं पूर्व सरपंच प्रभू कस्वां, बेगराज, मांगेराम, महाबीर और जगदीश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर नहर के तटबंध पर दबाव बढ़ने के कारण अचानक कटाव हो गया। इसके बाद पानी तेजी से आसपास के खेतों की तरफ बढ़ने लगा। स्थिति बिगड़ती देख ग्रामीणों ने अपने स्तर पर बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन व सिंचाई विभाग की टीम के साथ मिलकर पानी को रोकने के प्रयास किए। लगातार मशक्कत के बाद शनिवार दोपहर कटाव को बंद करने में सफलता मिली।

 

दो साल से नहीं हुई सफाई नहीं

 

किसानों का कहना है कि सिद्धमुख नहर (hisar latest news) की पिछले दो साल से सफाई नहीं करवाई गई है। तटबंधों पर जगह-जगह पेड़ उग आए हैं। इनकी जड़ें अंदर तक फैलने से मिट्टी कमजोर हो रही है और कई जगह दरारें भी पड़ चुकी हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समय रहते नहर की सफाई और तटबंधों की मरम्मत पर ध्यान दिया जाता तो इस तरह के नुकसान से बचा जा सकता था। उन्होंने सिंचाई विभाग (agroha news) से नहर की नियमित सफाई करवाने, कमजोर हिस्सों को मजबूत करने और पूरे मामले की जांच करवाने की मांग की है।