hrbreakingnews.com

हांसी पीएनजी की पाइपलाइन रहेगी बंद 

Hisar News : शहर के जिंदल ओवरब्रिज के नीचे बिजली निगम की तरफ से ट्रांसफार्मर लगाने को लेकर खोदे जा रहे गड्‌ढे के दौरान पीएनजी की पाइपलाइन में लीकेज हो गई। जिसके कारण गैस का रिसाव होने लगा। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।    
 
हांसी पीएनजी की पाइपलाइन रहेगी बंद

HR Breaking News (Hisar News) :  जिंदल ओवरब्रिज (Jindal Overbridge hisar) के नीचे रविवार सुबह बिजली के नए ट्रांसफार्मर के लिए की जा रही खुदाई के दौरान पीएनजी की (Hansi PNG pipeline) भूमिगत पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन में लीकेज होते ही गैस का रिसाव शुरू हो गया और आसपास के क्षेत्र में तेज बदबू फैल गई। अचानक गैस की गंध आने से आसपास के दुकानदारों और लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पीएनजी कंपनी (PNG Company) की टीम मौके पर पहुंची और लीकेज को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। एहतियात के तौर पर दमकल विभाग की गाड़ी भी तैनात की गई। सुरक्षा को देखते हुए हांसी की ओर जाने वाली गैस सप्लाई बंद कर दी गई।

  
गड्ढा खोदते समय हुई पाइपलाइल क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, जिंदल ओवरब्रिज के नीचे एक होटल का निर्माण कार्य चल रहा है। होटल में बिजली की खपत अधिक होने के कारण संचालक ने अतिरिक्त लोड के लिए नए ट्रांसफार्मर की मांग की थी। इसके लिए बिजली निगम (bijli nigam hisar) में आवेदन किया गया था। रविवार सुबह निगम के कर्मचारी होटल के सामने नए बिजली के खंभे लगाने और ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करने पहुंचे। इसी दौरान मौजूदा ट्रांसफार्मर के पास गड्ढा खोदते समय जमीन के नीचे से गुजर रही पीएनजी लाइन इसकी चपेट में आ गई और उसमें लीकेज हो गया।


दोपहर 11 बजे के समय हुई लीकेज

होटल संचालक वैभव बिदानी (Hotel operator Vaibhav Bidani) के अनुसार, पाइपलाइन से गैस निकलने की जानकारी मिलने पर तुरंत कंपनी के अधिकारियों को सूचित किया गया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर सप्लाई बंद करवाई और मरम्मत का काम शुरू किया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 11 बजे खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान गैस की बदबू फैलने लगी, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। 

पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान पानी और सीवरेज की लाइन में भी लीकेज की समस्या सामने आ गई। देर रात तक पीएनजी पाइपलाइन को ठीक करने का काम जारी था। सप्लाई बंद होने से हांसी की तरफ जाने वाली लाइन से जुड़े उपभोक्ताओं और होटल संचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।