{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हांसी और हिसार जिले के 27 गांवों में बनेंगी लाइब्रेरी, देखें लिस्ट

Hisar News : ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। जिले के 27 गांवो में लाइब्रेरी बनाई जाएगी। इसको लेकर सभी 27 गांवों की लिस्ट जारी हो चुकी है। इन गांवों में लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर पहुंचाया जा चुका है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।          
 

HR Breaking News (Hisar News) : जिला परिषद (jila parishad hisar) की ओर से अब इन सभी केंद्रों का फिजिकल वेरिफिकेशन (physical verification) कराया जाएगा। इसमें यह जांचा जाएगा कि लाइब्रेरी (27 gaon mein banengi library) के लिए चिह्नित भवन में फर्नीचर पहुंचा है या नहीं और वहां विद्यार्थियों के बैठकर पढ़ने की व्यवस्था तैयार हुई है या नहीं। इसके अलावा केंद्रों पर पढ़ाई शुरू होने की स्थिति भी देखी जाएगी। अधिकारियों के अनुसार किताबें फरवरी तक उपलब्ध होने की संभावना है। यानी फिलहाल योजना के तहत बुनियादी सुविधाएं जुटाने का काम आगे बढ़ा है और अगले चरण में अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी।

हांसी के 17 और हिसार के 10 गांवों में चिह्नित किए केंद्र

अटल लाइब्रेरी (Atal Library) के लिए हांसी क्षेत्र के 17 गांवों और हिसार जिले के 10 गांवों का चयन किया गया है। हांसी क्षेत्र में ढाणी गुजरान, ढाणी ठकरिया, गढ़ी, हाजमपुर, कुलाना, रामायण, सोरखी, भाटोल जाटान, जीतपुरा, महजद, बड़ छप्पर, बडाला, बास बादशाहपुर, कोथ कलां, खरक पुनिया, तलवंडी बादशाहपुर और बांडाहेड़ी शामिल हैं।

वहीं हिसार जिले (hisar news) में भगाना, लाडवा, मय्यड़, मिर्जापुर, रायपुर, सातरोड कलां, अग्रोहा, छान, नलवा और डोभी में लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी।

कहीं चौपाल तो कहीं ग्राम सचिवालय में बनेगी लाइब्रेरी

गांवों में उपलब्ध भवनों को ध्यान में रखते हुए अलग-अलग स्थानों का चयन किया गया है। कई गांवों में चौपाल और धर्मशाला को अध्ययन केंद्र के रूप में तैयार किया जाएगा। वहीं कुछ स्थानों पर ग्राम सचिवालय, पंचायत घर और स्कूलों के हॉल में लाइब्रेरी बनाने की योजना है। रायपुर (Raipur) में पहले से मौजूद लाइब्रेरी भवन और छान में ज्ञान केंद्र को इसके लिए चिह्नित किया गया है।

शांत वातावरण बनाना होगी चुनौती 

हालांकि इन (hisar jile me library) स्थानों पर लाइब्रेरी का संचालन शुरू होने के बाद विद्यार्थियों के लिए शांत वातावरण बनाए रखना भी चुनौती रहेगा। चौपाल और धर्मशालाओं में अन्य सामाजिक गतिविधियां भी होती हैं। ऐसे में पढ़ाई के लिए निर्धारित समय और व्यवस्था तय करना जरूरी होगा। इसके साथ ही सभी विद्यार्थियों को समान रूप से सुविधा मिल सके, इस पर भी ध्यान देना होगा।

120 से अधिक लाइब्रेरी बनाने की योजना

जिला परिषद के अनुसार जिले में 120 से अधिक लाइब्रेरी स्थापित करने की योजना प्रस्तावित है। पहले चरण में 27 गांवों के लिए मंजूरी मिली है। चयनित भवनों को ठीक कराने के साथ फर्नीचर की व्यवस्था भी की गई है। अब अधिकारियों की टीम मौके पर जाकर सुविधाओं की स्थिति जांचेगी।

फरवरी तक पहुंच सकती हैं किताबें

जिला परिषद के सीईओ सुभाष चंद्र (District Council CEO Subhash Chandra) के अनुसार, हांसी और हिसार के 27 गांवों में लाइब्रेरी के लिए फर्नीचर पहुंचाया जा चुका है। अब सभी केंद्रों का मौके पर सत्यापन कराया जाएगा। इसमें भवन और बैठने की व्यवस्था के साथ विद्यार्थियों की पढ़ाई शुरू होने की स्थिति भी देखी जाएगी। किताबें दूसरे चरण में उपलब्ध कराई जाएंगी, जिनके फरवरी तक पहुंचने की संभावना है।