{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार में कचरा उठान पर लापरवाही, 15 से 16 प्वाइंट्स छूटे

Hisar News : हरियाणा के हिसार शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से लापरवाही सामने आ रही है। शहर में कचरा उठाने का काम सही तरीके से न होने की वजह से 15 से 16 कचरा पॉइंट्स छूट रहे हैं। इन जगहों से समय पर कचरा नहीं उठने से सफाई व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सही तरीके से सफाई न होने की वजह से शहर वासियों को भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 
 

HR Breaking News (Hisar News) हरियाणा प्रदेश के विकास की रफ्तार को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से नए-नए कदम उठाए जा रहे हैं। खासकर सफाई व्यवस्था को लेकर भी नगर निगम के अधिकारी (Municipal Corporation officials) काफी ज्यादा एक्टिव है, लेकिन हाल ही में हिसार शहर में सफाई व्यवस्था (Sanitation system in Hisar city) की कमी नजर आई है। हिसार शहर को चमकाने का दावा करने वाली रोड स्वीपिंग एजेंसी और नगर निगम के कर्मचारियों (Municipal corporation employees) की मनमानी उजागर हो गई है। यह सब नगर निगम की जीपीएस ट्रैकिंग रिपोर्ट (GPS Tracking Report) द्वारा सामने आया है। वार्ड 11 से 20 और कमर्शल एरिया में सफाई का काम संभालने वाली दोनों एजेंसियां अपने कार्य में लापरवाही कर रही हैं। 


नगर निगम (Municipal corporation hisar) की 31 गाड़ियों को चलाने की भी मनमानी की जा रही है। GPS Report में खुलासा हुआ है कि पिछले 10 दिन के अंदर 31 गाड़ियां ऐसी रही है जो पूरे दिन में 10 किलोमीटर की दूरी भी तय नहीं कर पाई है और कागजों में कमर्शियल एरिया सेक्टर 1-4, 3-5 सेक्टर 33 में सफाई का दावा करने वाली दूसरी एजेंसी हर रोज 15 से 16 कचरा प्वाइंट्स को छोड़ रही है। इनके लगते इलाकों में भी कचरे के ढेर (Heaps of garbage) लगे हुए हैं और लोग हर रोज शिकायत कर रहे हैं। वी वॉयस एजेंसी की मैनेजर (Manager of the We Voice Agency) दीपक द्वारा कहा गया है की हड़ताल के दौरान कचरा उठाने की व्यवस्था बिगड़ गई थी जिसकी वजह से हर जगह पर गाड़ियां नहीं पहुंच रही है और इसी वजह से जगह-जगह पर कचरे के ढेर लग गए हैं। 


अब एएसआई लगाएंगे कर्मचारियों की अटेंडेंस (Employee Attendance)


कर्मचारियों के अटेंडेंस में होने वाले गड़बड़ी पर रोकथाम लगाने के लिए अब सुपरवाइजर के हाथ से यह जिम्मेदारी ले ली है और उनकी जगह पर अब असिस्टेंट सेनेटरी इंस्पेक्टर की ड्यूटी (Sanitation workers attendance) लगा दी गई है। इन सब के अलावा रोड साफ करने वाली गाड़ी के लिए भी रूट मैप तैयार कर दिया गया है और यह भी तय कर दिया गया है कि किस स्वीपिंग गाड़ी (Sweeper vehicle) और कर्मचारियों को किस सड़क और गली में जाना है। किस एरिया में कौन-कौन से कर्मचारी तैनात रहेंगे इसको लेकर भी मैपिंग की जा रही है ताकि जवाब देही तय की जा सके और किसी भी इलाके में सफाई का कार्य अधूरा ना छूटे।


चीफ सेनेटरी इंस्पेक्टर राजेश घनघस की तरफ से कहा गया है कि कूड़ा उठाने वाली एजेंसियों (Waste collection agencies) की कार्य प्रणाली पर फिलहाल काफी सारे सवाल उठ रहे हैं। कई गाड़ियां तय की गई दूरी पर नहीं चल रही है और कचरा उठाने में हरकत कर रही हैं। लोगों द्वारा बार-बार नोटिस जारी करके जवाब मांगा जा रहा है और अगर काम में सुधार नहीं हुआ तो प्रशासन की तरफ से सख्त आदेश जारी हुए हैं कि इन पर कार्रवाई की जाएगी।