Hisar to kaimri bus : हिसार से कैमरी के लिए AC ई-बस शुरू, किराए की लिस्ट जारी
HR Breaking News (Hisar to Kaimri Latest Update) अब हिसार बस स्टैंड से कैमरी गांव तक हर रोज दो AC बसें चलने लगी हैं। लगभग हर 20 मिनट में सर्विस मिलेगी। बस स्टैंड से कैमरी तक जाने वाले यात्राओं के लिए 20 रुपये किराया तय किया गया है। इस रूट पर शहर के आसपास के इलाकों से आने जाने वाली यात्री भी एसी बस का लाभ ले सकते हैं।
आधार हॉस्पिटल तक पहले चल रही 2 बस
इससे पहले दो एसी बसों का संचालन हिसार बस स्टैंड से आधार हॉस्पिटल तक किया जा रहा था, इस रूट पर यात्रियों की संख्या अनुरूप नहीं मिली, जिस वजह से बस सेवा को बंद किया गया। उसके बाद रोडवेज को कैमरी रूट पर कुछ दिन तक ट्रायल के तौर पर चलाया गया, यात्रियों की संख्या देखी गई और उसके बाद कैमरी रोड (kaimri road hisar) को नियमित रूट के रूप में चयनित किया गया। अब दोनों एसी बसों का संचालन इसी रोड पर किया जाएगा।
स्टॉपेज के हिसाब से है किराया (Hisar Bus stant to kaimri)
यह बस सेवा शुरू होने के बाद शहर के प्रमुख स्टॉपेज का किराया, दूरी के अनुसार ही निर्धारित किया गया है। हिसार बस स्टैंड (Hisar Bus Stand Route) से फव्वारा चौक तक ₹10 और कैंप चौक तक का किराया ₹15 लगेगा। कैंप चौक से आगे कैमरी की ओर जाने वाली यात्रियों को 20 रुपये किराया देना होगा। उससे पहले यात्रियों को अपनी यात्रा की दूरी के हिसाब से किराया देना होगा।
हर 20 मिनट में मिलेगी बस (hisar to kaimri bus update)
दोनों ही बसों के चलने से यात्रियों को सर्विस भी नियमित रूप से मिलेगी। बसों के बीच अंतराल लगभग 20 मिनट का तय किया गया है। ऐसे में एक बस निकलने के बाद अगली बस के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करना होगा। बस सेवा के नियमित संचालन से शहर के इस रूट पर सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।
लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत (Hisar electric bus route)
इलेक्ट्रिक एसी बसों में ट्रैवल करने वाले यात्रियों को गर्मी से राहत मिलेगी। शहर में रोजाना नौकरी, कारोबार, पढ़ाई करने के लिए यह बस सेवा काफी उपयोगी साबित होगी। खास कर के उन आसपास के इलाकों से शहर आने वाले लोगों को बस स्टैंड तक पहुंचने के लिए ज्यादा साधन को तलाशना नहीं पड़ेगा। रोडवेज की दो ही बसों का संचालन बस स्टैंड से कमरी तक किया जाना है। इस रूट पर धीरे-धीरे रिस्पांस अच्छा मिलने की उम्मीद है।
