{"vars":{"id": "93802:4123"}}

रायपुर से खरड़ तक सड़क का होगा चौड़ीकरण, 17 करोड़ मंजूर

Hisar News : सरकार की और से सड़कों के बेहतर नेटवर्क के लिए प्रदेश सरकार की और से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। रायुपर से खरड़ रोड (Raipur to Kharar Road) को चौड़ीकरण करने का काम किया जाएगा। इसके लिए प्रदेश सरकार ने 17 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।   
 

HR Breaking News (Hisar News) : रायपुर से खरड़ तक सफर करने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है। लंबे समय से सड़क को चौड़ा करने की उठ रही मांग अब जल्द पूरी होने जा रही है। प्रदेश सरकार ने इस करीब 6 किलोमीटर लंबे मार्ग के विस्तार के लिए 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। मंजूरी मिलने के बाद लोक निर्माण विभाग (Public Works Department) ने आगामी प्रक्रिया तेज कर दी है। अब विभाग की ओर से डीएनआईटी तैयार की जाएगी, जिसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर आमंत्रित किए जाएंगे।

18 से बढ़कर 22 फुट होगी सड़क की चौड़ाई

फिलहाल रायपुर से खरड़ (sadak project hisar) तक जाने वाली सड़क की चौड़ाई करीब 5.50 मीटर यानी 18 फुट है। प्रस्तावित योजना के तहत इसे बढ़ाकर 7 मीटर यानी लगभग 22 फुट किया जाएगा। सड़क चौड़ी होने से इस रास्ते पर वाहनों की आवाजाही पहले के मुकाबले अधिक सुगम हो सकेगी। साथ ही दो वाहनों के एक साथ गुजरने के दौरान होने वाली परेशानी से भी काफी हद तक निजात मिलने की उम्मीद है।

बढ़ते ट्रैफिक के कारण लिया गया फैसला

पिछले कुछ समय (hisar road project news) से इस मार्ग पर वाहनों की संख्या में लगातार इजाफा हुआ है। खासकर भारी वाहनों की आवाजाही के चलते सड़क पर दबाव बढ़ गया है। कम चौड़ाई होने के कारण कई स्थानों पर जाम जैसी स्थिति बन जाती है। वहीं, संकरे मोड़ों पर आमने-सामने से वाहन आने पर हादसों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों की ओर से भी लंबे समय से सड़क के विस्तार की मांग की जा रही थी। इन्हीं परिस्थितियों को देखते हुए विभाग ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव तैयार किया था।

बिजली के खंभे और लाइनें भी होंगी शिफ्ट

सड़क निर्माण की प्रक्रिया के दौरान रास्ते में आने वाली बाधाओं को भी दूर किया जाएगा। इसके तहत सड़क किनारे लगे बिजली के खंभों के साथ एचटी और एलटी लाइनों को भी निर्धारित दूरी तक पीछे किया जाएगा। इसके अलावा जरूरत के अनुसार पेड़ों को हटाने की प्रक्रिया भी अपनाई जाएगी। इन सभी कार्यों पर आने वाले खर्च का आकलन विस्तृत एस्टीमेट में किया जाएगा। बिजली से जुड़े कार्यों के लिए बिजली निगम को अलग से बजट उपलब्ध कराया जाएगा।

डीएनआईटी के बाद शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया

प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद अब बीएंडआर विभाग अगली औपचारिकताएं पूरी करने में जुटेगा। डीएनआईटी (dnit) तैयार होने के बाद टेंडर जारी किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर देकर निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।

बीएंडआर के एसई अजीत सिंह (B&R SE Ajit Singh) के अनुसार, रायपुर-खरड़ मार्ग पर यातायात का दबाव लगातार बढ़ रहा है। पीडब्ल्यूडी मंत्री रणबीर गंगवा के निर्देशों के बाद सरकार ने सड़क को 18 फुट से 22 फुट चौड़ा करने के लिए 17 करोड़ रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी है। विभाग अब टेंडर से संबंधित प्रक्रिया को जल्द पूरा करने की तैयारी कर रहा है।