hrbreakingnews.com

हिसार के पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता, 18 करोड़ का टेंडर मंजूर 

Hisar News : शहर में विकास कार्यों के साथ शहर की सुंदरता बढ़ाने पर भी जोर दिया जा रहा है।  दीवाली के बाद शहर के पार्कों को आधुनिक स्वरूप दिया जाएगा। इनके लिए 18 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से। 

 
हिसार के पार्कों की बढ़ेगी सुंदरता, 18 करोड़ का टेंडर मंजूर

HR Breaking News (Hisar News) : दिवाली के बाद हिसार शहर के पार्कों और ग्रीन बेल्टों को नया रूप देने की तैयारी है। नगर निगम (hisar nagar nigam) करीब 18 करोड़ रुपये की लागत से इनका कायाकल्प करवाएगा। योजना के तहत पुराने पार्कों की दशा सुधारने के साथ लोगों के लिए सैर, जॉगिंग और योग की बेहतर सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इसके अलावा ग्रीन बेल्टों को भी दोबारा हरियाली से सजाया जाएगा।

21 करोड़ का एस्टीमेट किया था तैयार

 

पार्कों और ग्रीन बेल्टों  (green belts) के सुधार के लिए करीब 21 करोड़ रुपये का एस्टीमेट तैयार किया गया था। हालांकि टेंडर प्रक्रिया में निर्धारित एस्टीमेट से 14 प्रतिशत कम दर प्राप्त हुई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की (Chief Minister Nayab Singh Saini) अध्यक्षता वाली उच्च स्तरीय कमेटी ने इन दरों को मंजूरी दे दी है। अब करीब 18 करोड़ रुपये से विकास कार्य करवाए जाएंगे।

पहले सुधारी जाएंगी टूटी दीवारें, फिर बढ़ेगी पार्कों की सुंदरता

 

नगर निगम (nagar nigam  hisar news) की योजना के अनुसार, सबसे पहले पार्कों की क्षतिग्रस्त चारदीवारी और ग्रिल को ठीक करवाया जाएगा। इसके बाद दीवारों पर पेंटिंग और पार्कों में धौलपुर पत्थर लगाकर इनकी सुंदरता बढ़ाई जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए नए वॉक-वे (walkway) और जॉगिंग ट्रैक (jogging track) तैयार किए जाएंगे, ताकि सुबह-शाम सैर करने वालों को बेहतर जगह मिल सके। ग्रीन बेल्टों में नए पौधे और अलग-अलग प्रजातियों की हरियाली विकसित की जाएगी। इसके साथ शहर में नए पार्क विकसित करने की योजना भी शामिल है। इससे सार्वजनिक स्थानों की स्थिति सुधरेगी और शहरवासियों को खुले में समय बिताने के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा।

 

फाइल चंडीगढ़ भेजी 

 

परियोजना से जुड़ी फाइल चंडीगढ़ भेजी गई है। अंतिम मंजूरी के बाद फाइल नगर निगम में वापस आने में करीब 10 से 15 दिन लग सकते हैं। इसके बाद संबंधित एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी किए जाएंगे और दिवाली के बाद धरातल पर काम शुरू करवाया जाएगा।


नगर निगम के एक्सईएन अमित कौशिक (Municipal Corporation's XEN Amit Kaushik) ने बताया कि ग्रीन बेल्टों के नवीनीकरण के लिए टेंडर दरों को मंजूरी मिल चुकी है। दिवाली के बाद वर्क ऑर्डर जारी कर काम शुरू करवाया जाएगा। इससे शहर के पर्यावरण में सुधार के साथ नागरिकों को सैर और योग के लिए आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।