{"vars":{"id": "93802:4123"}}

4 बैंकों में 1460 पदों पर निकली भर्ती, जानिए आवेदन का तरीका  

job alert : बैंकिग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 4 बैंकों में नौकरी के अवसर प्राप्त है। 4 बैंकों की और से 1460 पदों पर भर्ती निकली हुई है। चलिए जानते हैं पूरी जानकारी खबर में विस्तार से कि किन बैंकों में कितनी वैंकेसी है पूरी जानकारी विस्तार से।
 

HR Breaking News (job alert) : बैंकिंग क्षेत्र में करियर बनाने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए नौकरी पाने के कई अवसर सामने आए हैं। देश के चार प्रमुख बैंकों ने अलग-अलग पदों पर कुल 2465 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI), स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), बैंक ऑफ बड़ौदा और इंडियन बैंक (bank job alert) में तहत ऑफिसर, सिक्योरिटी मैनेजर, वेल्थ मैनेजमेंट विशेषज्ञ और अप्रेंटिस के पद भरे जाएंगे। शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में अनुभव रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। कुछ भर्तियों में आवेदन की प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है, इसलिए अभ्यर्थी पात्रता और जरूरी शर्तें देखकर समय रहते आवेदन करें।

SIDBI में असिस्टेंट मैनेजर और मैनेजर के 68 पद

स्मॉल इंडस्ट्रीज डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (SIDBI) ने ग्रेड A के असिस्टेंट मैनेजर और ग्रेड B के मैनेजर पदों पर भर्ती निकाली है। इसके लिए ग्रेजुएशन, एमबीए (MBA), सीए (CA), लॉ और आईटी (IT) से संबंधित डिग्री रखने वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। पद के अनुसार निर्धारित कार्य अनुभव भी जरूरी है। हिंदी से संबंधित पदों के लिए हिंदी-अंग्रेजी में मास्टर डिग्री या अनुवाद संबंधी योग्यता और अनुभव मांगा गया है। चयनित उम्मीदवारों को ग्रेड ए में करीब 1.20 लाख और ग्रेड बी में 1.45 लाख रुपए प्रतिमाह ग्रॉस वेतन मिलेगा। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 दिसंबर 2026 है।

एसबीआई में सिक्योरिटी ऑफिसर के 60 पद

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने मैनेजर और डिप्टी मैनेजर (SBI Recruitment for 60 Security Officer Posts) के पदों के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर ग्रेजुएशन के साथ सेना में मेजर, कैप्टन या समकक्ष रैंक पर 5 से 10 साल का अनुभव रखने वाले उम्मीदवार पात्र होंगे। अर्धसैनिक बलों के अधिकारियों के लिए भी निर्धारित रैंक और अनुभव की शर्त रखी गई है। डिप्टी मैनेजर का पे स्केल 64,820 से 93,960 रुपए, जबकि मैनेजर का 85,920 से 1,05,820 रुपए है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 नवंबर 2026 है।

बैंक ऑफ बड़ौदा में वेल्थ मैनेजमेंट के 837 पद

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इसमें सीनियर रिलेशनशिप मैनेजर के 791 और टेरिटरी हेड के 35 पद शामिल हैं। आवेदन के लिए ग्रेजुएशन के साथ वेल्थ मैनेजमेंट, निवेश सलाह या पोर्टफोलियो मैनेजमेंट के क्षेत्र में पद के अनुसार 3 से 12 साल का अनुभव होना चाहिए। एमबीए, सीएफए और एनआइएसएम प्रमाणपत्र रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इन पदों के लिए वेतन संबंधी जानकारी बैंक की ओर से जारी नहीं की गई है। इसके लिए अंतिम तिथि 24 नवंबर 2026 है।

इंडियन बैंक में अप्रेंटिस के 1500 पद

इंडियन बैंक में अप्रेंटिसशिप के जरिए युवाओं को बैंकिंग कार्यों का व्यावहारिक अनुभव हासिल करने का मौका मिलेगा। इसके लिए किसी भी विषय में ग्रेजुएशन करने वाले 20 से 28 वर्ष तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। पहले अप्रेंटिसशिप कर चुके या एक साल का नौकरी का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी पात्र नहीं होंगे। चयनित युवाओं को 12 महीने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस दौरान शहरी शाखाओं में 15,000 रुपए और ग्रामीण व अर्धशहरी शाखाओं में 12,300 रुपए प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसमें आवेदन की अंतिम तिथि 25 नवंबर है।