हिसार-लुधियाना और चुरू की 6 ट्रेन कैंसिल, जाने बसों का टाइम टेबल
HR Breaking News (Hisar train time table) : लुधियाना रेलवे स्टेशन (Ludhiana Railway Station) पर चल रहे तकनीकी कार्य के कारण हिसार से पंजाब की ओर जाने वाले यात्रियों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य (Non-interlocking work) के चलते रेलवे ने हिसार, लुधियाना और (Hisar-Ludhiana) चूरू रूट (Ludhiana and Churu route) पर चलने वाली छह ट्रेनों का संचालन अस्थायी रूप से बंद कर दिया है। 21 से 23 नवंबर के बीच अलग-अलग दिनों में ट्रेनें रद्द रहेंगी। इससे रोजाना इन रेलसेवाओं पर निर्भर रहने वाले 10 हजार से अधिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यात्रियों को अब सफर के लिए दूसरे साधनों का विकल्प तलाशना होगा।
23 नवंबर तक किया रद्द
रेलवे की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, हिसार-लुधियाना ट्रेन संख्या 54603 (Hisar-Ludhiana Train Number 54603) और लुधियाना-चूरू ट्रेन संख्या 54604 को 21 से 23 नवंबर तक रद्द किया गया है। इसी तरह चूरू-लुधियाना ट्रेन संख्या 54605, लुधियाना-हिसार ट्रेन संख्या 54606 और इस रूट पर चलने वाली ट्रेन संख्या 54636 व 54635 का संचालन 22 और 23 नवंबर को नहीं होगा। ऐसे में इन दिनों पंजाब और राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन संचालन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है।
रोडवेज बसों की रहेगी सुविधा
रेल सेवाएं प्रभावित (train time table) होने के दौरान लुधियाना जाने वाले यात्रियों के लिए रोडवेज बसों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। हिसार बस स्टैंड से सुबह 4:50 बजे पहली बस रवाना होगी। इसके बाद दिनभर अलग-अलग समय पर लुधियाना के लिए बसें मिलेंगी। बसों का संचालन सुबह से दोपहर और शाम तक रहेगा, जिससे यात्री अपनी सुविधा के अनुसार सफर कर सकेंगे।
हिसार से लुधियाना के लिए बसों का शेड्यूल
सुबह 4:50 बजे, सुबह 5:20 बजे, सुबह 5:40 बजे, सुबह 7:27 बजे, सुबह 10:38 बजे, दोपहर 1 बजे, दोपहर 3 बजे
दोपहर 3:30 बजे वहीं, जालंधर जाने वाले यात्रियों के लिए हिसार से सुबह 7:27 बजे बस उपलब्ध रहेगी। रेलवे का काम पूरा होने तक यात्रियों को बसों के समय के हिसाब से अपनी यात्रा की योजना बनानी होगी।
