सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर की सड़कों की बदलेगी सूरत, 2.5 करोड़ होंगे खर्च
Hisar News - हिसार में सड़क कनेक्टिविटी को बेहतर करने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। अब हिसार वालों के लिए अच्छी खबर है। दरअसल सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर की सड़कों की सूरत बदलने वाली है। 2.5 करोड़ की लागत से सड़कों की मरमत की जाएगी। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं -
HR Breaking News - हिसार में मानसूनी बारिश से खराब हुई सातरोड, मॉडल टाउन और पटेल नगर (Hisar Patel Nagar) की सड़कों की खराब हालत अब सूधरने वाली है। नगर निगम प्रशासन ने तीनों क्षेत्रों की टूटी हुई सड़कों के निर्माण की तैयार तैयार की है और इसके लिए 2.5 करोड रुपए का बजट तैयार किया गया है। पार्षदों की ओर से सड़कों के निर्माण की मांग उठाई गई है अब इस राशि से सड़कों की मरम्मत की जाएगी जिसे स्थानीय लोगों के साथ रोजाना इन क्षेत्रों से गुजरने वाले हजारों लोगों को भी राहत मिलेगी। बारिश के दौरान जलभराव होने से सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे।
सड़कों की मरम्मत के लिए बजट को मंजूरी -
नगर निगम की बैठक में संबंधित पार्षदों ने तीनों क्षेत्रों की खराब सड़क का मुद्दा उठाया और निगम आयुक्त और मेयर से सड़क निर्माण की मांग की थी जिसके बाद प्रस्ताव तैयार कर बजट को मंजूरी दी गई है।
इस हफ्ते जारी किए जाएंगे टेंडर - (Hisar News)
नगर निगम (Hisar Municipal Corporation) की इंजीनियरिंग विंग में सड़क निर्माण के एस्टीमेट तैयार कर टेंडर से जुड़ी कागजी प्रक्रिया पूरी कर ली है। इस हफ्ते टेंडर जारी किए जाएंगे प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होगा। अधिकारियों के मुताबिक, सड़क निर्माण में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। मॉडल टाउन, सातरोड (Hisar Satroad) और पटेल नगर आवासीय के साथ व्यावसायिक गतिविधियों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण है।
जल्द से जल्द काम पूरा करने का लक्ष्य -
मॉडल टाउन (Hisar Model Town) दिल्ली रोड से जुड़ा हुआ है और यहां आस-पास में कई अस्पताल हैं, जहां आए दिन हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। सात रोड औद्योगिक और ग्रामीण कनेक्टिविटी के लिए भी अहम है। सड़क की मरमत होने से यातायात सुचारू होगा। इसके साथ ही धूल मिट्टी से भी राहत मिलेगी। निगम के मुताबिक, निर्माण में जल निकासी का विशेष ध्यान रखा जाएगा, ताकि बारिश के समय जल भराव न हो परियोजना को प्राथमिकता पर रखते हुए तय समय पर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
अधिकारी ने दी जानकारी -
हिसार नगर निगम (Hisar Municipal Corporation), एमई अमित बेरवाल का कहना है कि मॉडल टाउन, सातरोड और पटेल नगर की सड़कों की मरम्मत 2.5 करोड रुपए की लागत से होगी। इस हफ्ते टेंडर जारी कर दिए जाएंगे और निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाएगा।