त्योहारों का सीजन शुरू, हिसार की राजगुरू मार्केट की पार्किंग और सफाई व्यवस्था के हालात खस्ता
HR Breaking News (Hisar News) : दिवाली के नजदीक आते ही राजगुरु मार्केट (Rajguru Market) में खरीदारों की भीड़ बढ़ने लग जाती है। 700 से अधिक दुकानों वाले इस प्रमुख बाजार में व्यापारियों को त्योहारी सीजन में अच्छी बिक्री की उम्मीद है। लेकिन बिगड़ी व्यवस्थाएं इस रौनक पर भारी पड़ रही है। राजगुरू मार्केट (hisar rajguru market news) में वाहन निश्चित पार्किंग सीमा से बाहर खड़े हैं तो कई दुकानों के सामने कचरा जमा है। पार्किंग सफाई और अतिक्रमण पर नियंत्रण की जिम्मेदारी संभालने वाले नगर निगम के इंतजामों पर व्यापारी सवाल उठा रहे हैं।
पार्किंग व्यवस्था पर उठ रहे सवाल (parking news hisar)
नगर निगम ने 15 सितंबर के बाद बाजार में पार्किंग व्यवस्था संभालने की जिम्मेदारी स्वयं सहायता समूह को सौंपी थी। इससे उम्मीद थी कि वाहन निश्चित स्थान पर खड़े होंगे और बाजार में जाम की समस्या कम होगी। मगर व्यापारी को कहना की पार्किंग शुल्क लेने के बावजूद वाहनों कुछ सफेद पटि्टयों के भीतर खड़ा करवाने की व्यवस्था प्रभावित नहीं है। कई जगह बाइक और कारे निर्धारित सीमा से बाहर खड़ी रहती है। इनके बीच रेहडियो के लगने से रास्ता और भीड़ा हो जाता है। नतीजतन ग्राहकों को बाजार में आने-जाने में दिक्कत होती है।
तहबाजारी टीम की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
बाजार में अतिक्रमण को रोकने और रास्ते खाली करवाने के लिए नगर निगम कि तहबाजारी टीम को लेकर कुछ व्यापारियों ने आरोप लगाया की टीम के सदस्य ड्यूटी के दौरान गंभीरता नहीं दिखाते। कोई सोए होते हैं तो कई लूडो खेलते हुए नजर आते हैं। व्यापारियों का यह कहना है कि अतिक्रमण हटाने से समान कार्रवाई नहीं होने से बात की स्थिति बनती है। बाजार में नियमित निगरानी और निष्पक्ष कार्रवाई की जरूरत है। ताकि ग्राहकों को आने-जाने में परेशानी ना हो।
वेतन नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित
पार्किंग के साथ सफाई व्यवस्था में व्यापारियों को चिंता का विषय बनी हुई है। बाजारों की सफाई का जिम्मा निजी एजेंसी को दिया गया है। लेकिन व्यापारियों के अनुसार कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण काम प्रभावित हो रहा है। दुकानों के सामने कचरा जमा होने से बाजार की छवि खराब हो रही है और ग्राहकों को भी असुविधा झेलनी पड़ रही है। व्यापारियों ने त्योहारी सीजन में नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग की है।
दिवाली तक बरामदों में समान रखने की छूट की मांग
राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन (Rajguru Market Welfare Association news) हिसार व्यापार संघ और बालाजी मार्केट (Balaji market hisar) के प्रतिनिधियों ने नगर निगम से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। व्यापारियों का कहना है की दिवाली साल का महत्वपूर्ण कारोबारी समय है। ऐसे में बाजार में अतिरिक्त कर्मचारियों की तैनाती कर पार्किंग और यातायात संभाला जाना चाहिए। साथ ही दुकानदारों को दिवाली तक बरामदों में सीमित जगह पर सामान रखने की अनुमति देने की मांग उठाई।
सफाई और पार्किेंग व्यवस्था में सुधार करने की मांग
हिसार व्यापार संघ (hisar vyapar sangh) के प्रधान अजय सैनी ने कहा कि दिवाली का समय कारोबार के लिए आशीर्वाद जरूरी है। बाजार में पार्किंग से लेकर सफाई तक की व्यवस्था सुधारने की जरूरत है। दुकानदारों को बरामदों में सामान रखने की अनुमति भी मिलनी चाहिए। राजगुरु मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र बजाज ने कहा कि पार्किंग सुधारने के लिए दिए गए सुझाव पर अमल नहीं हुआ है।