{"vars":{"id": "93802:4123"}}

बस स्टैंड परिसर में सड़क जर्जर, टेंडर का इंतजार

Hisar News : शहर के बस स्टैंड परिसर में सड़कों की हालत दयनीय बनी हुई है। सड़कों की खस्ता हालत के कारण चालकों और यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं डिपो प्रशासन की और से अभी टेंडर प्रक्रिया का इंतजार किया जा रहा है। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।     
 

HR Breaking News (Hisar News) : हिसार बस स्टैंड (hisar bus stand news) परिसर की जर्जर सड़क यात्रियों और बस चालकों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण बसों में सफर करने वाले यात्रियों को हिचकोले खाने पड़ रहे हैं। वहीं, बसों को परिसर में चलाना भी चुनौतीपूर्ण हो गया है। सड़क के नए निर्माण के लिए सितंबर में रोडवेज मुख्यालय (Roadways Headquarters) से 1.24 करोड़ रुपये का बजट मंजूर कर बीएंडआर (B&R hisar) को जारी किया जा चुका है, लेकिन दो महीने बीतने के बाद भी टेंडर प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऐसे में सड़क निर्माण का काम बजट मिलने के बावजूद अटका हुआ है।

लंबे समय से बनी हुई परेशान

बस स्टैंड (bus stand) की सड़क लंबे समय से खराब स्थिति में है। लगातार बढ़ती परेशानी को देखते हुए रोडवेज अधिकारियों ने इसकी मरम्मत के बजाय पूरी सड़क नए सिरे से बनवाने का निर्णय लिया था। इसके लिए बीएंडआर अधिकारियों से रफ कॉस्ट एस्टीमेट (Rough Cost Estimate) तैयार करवाकर रोडवेज मुख्यालय भेजा गया था। सितंबर में मुख्यालय ने 1.24 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत कर दी। 

एक्सईएन बोले टेंडर जारी होने की जानकारी नहीं 

इसके बाद निर्माण कार्य के लिए टेंडर जारी करने की जिम्मेदारी बीएंडआर की है, लेकिन अभी तक इस दिशा में प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ी है। बीएंडआर के एक्सईएन गौरव जैन (B&R XEN Gaurav Jain) का कहना है कि उन्हें बजट जारी होने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में संबंधित जेई से अपडेट लेकर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।

दोनों प्रवेश द्वारों से वर्कशॉप तक सड़क खराब

बस स्टैंड परिसर में दिल्ली रोड (delhi road) और ऋषि नगर रोड की तरफ बने दोनों प्रवेश द्वारों पर सड़क क्षतिग्रस्त है। मुख्य भवन के गेट से वर्कशॉप तक जाने वाला रास्ता भी बदहाल हो चुका है। जगह-जगह बड़े गड्ढे होने के कारण बस चालकों को वाहनों को संभलकर निकालना पड़ता है। इससे बसों की आवाजाही प्रभावित होने के साथ यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

प्रतिदिन 10 हजार यात्रियों की आवाजाही

हिसार बस स्टैंड करीब 21 एकड़ में फैला हुआ है। यहां हिसार सहित अन्य डिपो की लगभग 300 बसों का प्रतिदिन संचालन होता है। इनके माध्यम से करीब 10 हजार यात्री रोजाना सफर करते हैं। परिसर में वर्कशॉप और टायर रिसोलिंग प्लांट (tyre resoling plant) भी संचालित है। ऐसे में सड़क की खराब स्थिति का असर यात्रियों के साथ बसों के संचालन और वर्कशॉप तक पहुंचने वाले वाहनों पर भी पड़ रहा है।

सितंबर में हुआ था बजट मंजूर 

हिसार बस स्टैंड के महाप्रबंध राहुल मित्तल (Rahul Mittal, General Manager of Hisar Bus Stand) ने बताया कि बस स्टैंड की सड़क के निर्माण के लिए सितंबर में 1.24 करोड़ रुपये का बजट मंजूर हो गया था। राशि बीएंडआर को जारी की जा चुकी है। अब उनकी तरफ से निर्माण कार्य के लिए टेंडर लगाया जाना है।