राजगढ़ रोड से टैक्सी स्टैंड तक की सीसी सड़क उखड़ने लगी
HR Breaking News (Hisar News) : हिसार में नगर निगम (nagar nigam hisar) की ओर से करीब 60 लाख रुपये की लागत से बनाई गई सीसी सड़क (cc road) की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। राजगढ़ रोड से टैक्सी स्टैंड (Rajgarh Road to Taxi Stand) की तरफ जाने वाले रास्ते पर निर्माण के एक महीने के भीतर ही कंक्रीट उखड़ने लगी है। सड़क के कई हिस्सों में ऊपरी परत टूटने से बजरी बाहर निकल रही है। क्षतिग्रस्त हिस्सों को दुरुस्त करने के बजाय उन पर तारकोल डालकर ढकने का आरोप है।
स्थानिय दुकानदारों ने दी शिकायत
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय दुकानदारों ने नगर निगम आयुक्त सी जयाश्रद्धा (Municipal Corporation Commissioner C Jayashradha) को शिकायत दी है। व्यापारियों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच करवाने और जिम्मेदार एजेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है। इस मार्ग पर सड़क के साथ दुकानों के आगे पार्किंग क्षेत्र में भी सीसी निर्माण करवाया गया था, लेकिन वहां भी जगह-जगह कंक्रीट टूटने और उखड़ने लगी है।
सड़क पर सफाई नहीं, दुकानों तक पहुंच रही धूल
दुकानदार अनूप सिंह, शेखर शर्मा और हामिद का कहना है कि सड़क निर्माण के बाद से करीब एक महीने में यहां सफाई तक नहीं हुई है। सड़क पर मिट्टी और कंक्रीट की बजरी जमा होने से वाहनों के गुजरते ही धूल का गुबार उठने लगता है। धूल दुकानों के भीतर पहुंच रही है, जिससे सामान खराब होने के साथ ग्राहकों को बैठने में भी परेशानी होती है।
दिनभर धूल पर पानी डालना पड़ता है
व्यापारियों (hisar latest news) के मुताबिक, धूल से बचने के लिए उन्हें दिनभर सड़क पर पानी डालना पड़ता है। पानी का छिड़काव बंद होते ही दोबारा धूल उड़ने लगती है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है और ग्राहक भी दुकानों पर आने से कतराने लगे हैं।
सामग्री के सैंपल लेकर जांच होगी
नगर निगम के एमई कर्मपाल सिंह ने (Municipal Corporation ME Karampal Singh) बताया कि सड़क की सामग्री के सैंपल लेकर जांच करवाई जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही निर्माण एजेंसी का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सीसी सड़क में कट लगाकर तारकोल भरा गया था। धूल उड़ने की समस्या के समाधान को लेकर उन्होंने कहा कि इसका उनके पास कोई इलाज नहीं है।
