{"vars":{"id": "93802:4123"}}

हिसार की अमृत फार्मेसी में दवाओं और इंप्लांट पर 40% तक छूट, छुट्‌टी के दिन भी मिलेगी दवाईयां

Amrit Pharmacy in Hisar : हिसार में मरीजों को महंगे इलाज के खर्च से राहत दिलाने के लिए अब जिला नागरिक अस्पताल परिसर में संचालित अमृत फार्मेसी (Amrit Pharmacy in Hisar) में दवाओं और इंप्लांट पर 40% तक छूट दी गई है। अब ये अमृत फार्मेसी छुट्‌टी के दिन भी खुली रहने वाली है, जिससे मरीज छुट्‌टी के दिन भी रियायती दरों पर दवाई ले सकेंगे।
 
 

HR Breaking News (Amrit Pharmacy) हाल ही में हिसार के नागरिक अस्पताल में अमृत फार्मेसी की शुरुआत की गई थी। इसका मकसद मरीजों के दवाओं का खर्च कम करना है। अब हिसार (Hisar Amrit Pharmacy) में अमृत फार्मेसी में मरीजों को दवाओं और उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है और यह छुट्टी के दिन भी खुली रहेगी, जिससे मरीजों को छुट्टी के दिन भी रियायती दरों पर दवाएं मिल सकेंगी और मेडिकल उपकरण का लाभ मिल सकेगा।

 

कब हुआ था अमृत फार्मेसी का लोकार्पण 


अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड कंपनियों की दवाएं, सर्जिकल सामान और मेडिकल इंप्लांट बाजार मूल्य (Medical Implant Market Value) से 40 प्रतिशत तक कम कीमत पर मिलेंगे। दरअसल, बता दें कि अमृत फार्मेसी का लोकार्पण (Inauguration of Amrit Pharmacy) इसी वर्ष 15 अगस्त को हुआ था। सिविल सर्जन की ओर से इसे मरीजों के लिए राहतभरी सुविधा बताई है।

 
उनका कहना है कि यह केंद्र सरकार की पहल है, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के अंतर्गत HLL संचालित करता है, जिसका मुख्य मकसद गंभीर बीमारियों के इलाज में दवाओं और मेडिकल उपकरणों पर लोगों के खर्च को कम करना है।

 

सभी जिलों में खोली जाएगी फार्मेसी


हरियाणा सरकार (Haryana Government) की ओर से प्रदेश के सभी जिलों में फार्मेसी खोलने का प्लान बनाया गया है। हालांकि, दवाओं और उपकरणों पर मिलने वाली छूट कंपनी, उत्पाद और दवा के हिसाब से अलग है। केंद्र पर फार्मासिस्ट पके साथ ही पूरी टीम मरीजों की सेवा में जुटी है। अमृत फार्मेसी के सहायक वरिष्ठ प्रबंधक कहना है कि इस केंद्र पर फार्मासिस्ट के साथ पूरी टीम कार्य कर रही है।


नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को मिलेगा लाभ 


इसके साथ ही अमृत फार्मेसी से दवाओं (medicines from amrit pharmacy) की खरीदी के लिए मरीज का सरकारी अस्पताल में भर्ती होना या आयुष्मान कार्ड धारक (Ayushman card holders) होना जरूरी नहीं है। आम मरीज इसका लाभ ले सकते हैं। कैंसर के मरीजों को इससे राहत मिल सकती है, जिन्हें लंबे समय तक दवाएं लेनी पड़ती हैं। 


इसके साथ ही हृदय रोगियों, बुजुर्गों और नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को अमृत फार्मेसी से लाभ मिलेगा।  साथ ही ऑपरेशन और इंप्लांट की जरूरत वाले मरीजों तथा मध्यमवर्गीय परिवारों को भी सस्ती दवाओं की सुविधा का लाभ मिल सकेगा।


फार्मेसी में मिलती है नामी कंपनियों की ब्रांडेड दवाएं 


फार्मेसी में नामी (amrit pharmacy me kaisi milti hai dwaiya) कंपनियों की ब्रांडेड दवाएं रियायती दरों पर आम मरीजों को मिल जाती हैं। साथ ही कई बीमारियों के इलाज में यूज होने वाली जेनेरिक दवाएं भी मिलती हैं। कैंसर और हृदय रोग के इलाज में जो दवांए काम आती है, उनकी और ऑपरेशन में यूज होने वाली मेडिकल इंप्लांट और सर्जिकल कंज्यूमेबल्स भी रियायती दरों पर मुहैया कराई जाती है।


नागरिक अस्पताल में संचालित है जन औषधि केंद्र 


जानकारी के लिए बता दें कि नागरिक अस्पताल में पहले से पीएम जन औषधि केंद्र (PM Jan Aushadhi Kendra) भी संचालित है, जहां सस्ती जेनेरिक दवाएं मिल जाती हैं। वहीं, अमृत फार्मेसी में ब्रांडेड और जेनेरिक दोनो दवाईयां (amrit pharmacy me medicines ke rate) मिलती हैं। अमृत फार्मेसी में दवाओं और उत्पादों पर 40 प्रतिशत तक छूट मिलती है, जबकि जन औषधि दवा के मुताबिक कीमतों में 80 प्रतिशत तक की बचत होती है।