{"vars":{"id": "93802:4123"}}

Kal Ka Rashifal 22 November 2026 : मिथुन के करियर को लगेंगे पंख, धनु के जीवन में आएगी पॉजिटिविटी, जानें सभी अपना-अपना राशिफल

 

Kal Ka Rashifal 22 November 2026 : रविवार 22 नवंबर 2026 को सभी 12 राशि के जातकों के लिए कुछ डिफरेंट रह सकता है। संडे का दिन किसी के जीवन में खुशियां लेकर आएगा तो किसी के जीवन में चुनौती बढ़ सकती है। मेष से लेकर मीन राशि तक कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी के दिन ग्रह गोचर के लिए रविवार को काफी लोगों के लिए फायदेमंद दिन रहने वाला है। पंचांग के अनुसार 22 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी रहने वाली है। कल पारिजात योग, सिद्धि योग का भी विशेष साथ देखने को मिल सकता है। 


मेष राशि का कल 22 नवंबर 2026 राशिफल (Mesh Rashifal 22 November 2026)
मेष राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 काफी खास रहने वाला है। छुट्टी के दिन पारिवारिक फंक्शन में जाना हो सकता है। इसके अलावा पिकनिक की भी प्लानिंग बन सकती है, जहां आपका दिन खर्चीला रहेगा। खर्चों को लेकर आप चिंतित भी रहेंगे। जीवनसाथी के साथ भी कुछ अनबन होने की आशंका है। आप अपने पुराने मित्र से भी मिल सकते हैं और अपने मन की बात खुलकर बोल सकते हैं। शिक्षा क्षेत्र की बात करें तो विद्यार्थियों के लिए सफलता का दिन रह सकता है। वहीं आर्थिक तौर पर बात करें तो उधार देने से पहले एक बार सोच लें। पुराना पैसा वापस आने का भी योग बन रहा है। 

वृषभ राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Vrishab Rashifal 22 November 2026)


वृषभ राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 का दिन शुभ रहेगा। इन राशि के जातकों को भाग्य का साथ मिलने वाला है और पारिवारिक सहयोग से किसी काम को आप पूरा कर सकते हैं। हालांकि मार्केट में आपको कुछ परेशानी झेलनी पड़ सकती है। अगर आप किसी सगे संबंधी से मदद मांगे तो आपको मदद मिलने की ज्यादा संभावना है। सेहत पर विशेष ध्यान रखें और मौसमी बीमारियों के प्रभाव से बचे क्योंकि मौसमी बीमारी का संक्रमण दुखी कर सकता है। इसके अलावा घर में पूजा पाठ नियमित तौर पर करते रहें। 

मिथुन राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Mithun Rashifal 22 November 2026)


मिथुन राशि वालों के लिए भी 22 नवंबर 2026 का राशिफल काफी लाभ प्रिय रहने वाला है। मिथुन राशि के जातकों के लिए अपने काम में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है। साथ में आप अपने करियर की ग्रोथ पर फोकस करें तो आपको सफलता मिलेगी। मन के तनाव से बचने के लिए योग प्राणायाम व अन्य शारीरिक गतिविधियां अपनाने में कामयाबी व मन की शांति में वृद्धि होने की संभावना है और सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी रुचि बन सकती है। इससे आपका मान सम्मान बढ़ेगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका मेलजोल हो सकता है। परिजनों के साथ किसी नए काम में हाथ आजमा सकते हैं। निवेश में अच्छे मुनाफे की संभावना बन रही है। 

कर्क राशि वालों के लिए कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Kark Rashifal 22 November 2026)


कर्क राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 को मिला-जुलाअसर देखने को मिलेगा। आपको अच्छी और बुरी दोनों प्रकार की खबरें मिल सकती हैं। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मन अशांत रह सकता है और किसी कानूनी मसले का हल निकल सकता है। वहीं, वहान लेने की लंबे समय से चल रही योजना पूर्ण होने की संभावना बन रही है। रविवार को आप वहान खरीद कर सकते हैं। मन की शांति के चलते निर्णय लेने में कठिनाई हो सकती है, लेकिन माता का आशीर्वाद आपको लाभ दिलाएगा। 

सिंह राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Singh Rashifal 22 November 2026)


सिंह राशि वालों के लिए भी कल 22 नवंबर 2026 का दिन अच्छा रहने वाला है। ग्रह नक्षत्र के अनुसार पार्टनरशिप में काम करने का अच्छा फायदा मिल सकता है। वहीं इस दौरान सचेत रहने की भी आवश्यकता है और किसी पर भरोसा कर रहे हैं तो काफी सोच समझकर भरोसा करें। आपको किसी डील में कुछ अच्छा मुनाफा भी मिल सकता है। परिवार को आप घूमने ले जा सकते हैं और घर परिवार के सहयोग से खुशी मिलेगी। किसी भी फैसले को लेने से पहले एक बार दो बार जरूर सोच लें। ध्यान से लिया गया फैसला आपके लिए उचित सिद्ध हो सकता है। 

कन्या राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Kanya Rashifal 22 November 2026) 


कन्या राशि वालों के लिए कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल काफी दिलचस्प रहेगा। कन्या राशि वालों के लिए उनके खास मित्रों से मिलने की प्रबल संभावना है। डिजिटल वर्क में काफी लाभ मिल सकता है। अगर कुछ सप्लाई का काम करते हैं तो बल्क में ऑर्डर आने की संभावना बन रही ।है यार दोस्तों के साथ उठना बैठना बढ़ सकता है और किसी पुराने परिचित से मिलकर दिल को खुशी मिल सकती हैं। 

तुला राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Tula Rashifal 22 November 2026)


कल 22 नवंबर 2026 को तुला राशि वालों के लिए दिन भी काफी महत्वपूर्ण रहेगा। रविवार के दिन तुला राशि वालों को सुबह-सुबह अच्छी खबर मिल सकती है। वहीं दिन में परिवार के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बन सकती है। पुराना दिया हुआ पैसा वापस आने की संभावना है। स्वास्थ्य प्रति सचेत रहने की भी आवश्यकता है। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद के साथ घर में कुछ शुभ काम बनने के संकेत मिल रहे हैं। लव लाइफ में प्रेमी के साथ मिलकर कुछ बड़ा निर्णय ले सकते हैं। 

वृश्चिक राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Vrishcak Rashifal 22 November 2026)


वृश्चिक राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 को सावधान रहने की चेतावनी है। किसी भी फैसले को लेने से पहले 2 बार उस पर विचार विमर्स करें। किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद लें, मन की बात को अपने खास दोस्तों या फिर जीवनसाथी के साथ शेयर करें ताकि उसका समाधान हो सके। बिजनेस के दौरान संभलकर निवेश करें और जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखें। आपको एक साथ अचानक कई काम आ सकते हैं, जिससे आप परेशान हो सकते हैं लेकिन सूझबूझ से काम लेने पर हल निकल जाएगा। 

धनु राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Dhanu Rashifal 22 November 2026)


धनु राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 का दिन शुभ रहने वाला है। मन की अशांति दूर होगी। परिवार वालों के साथ मेलजोल बढ़ेगा। घर से दूर रह रहे लोगों का फोन पर परिवार वालों के साथ संपर्क बढ़ने से मन को खुशी मिलेगी। लव लाइफ में पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं। वहीं कार्य क्षेत्र में आप अपनी बुद्धि से अपने शत्रु को प्रास्त कर सकते हैं। बिजनेस में भी कंपटीशन को बीट करेंगे और सफलता हासिल होगी। पिता और भाई का सहयोग प्राप्त होगा और धन में निवेश पर भी लाभ मिलेगा। 

मकर राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Makar Rashifal 22 November 2026) 


मकर राशि वालों के लिए कल 22 नवंबर 2026 का दिन मिला-जुला रहने वाला है। सामाजिक क्षेत्र में पहचान बढ़ सकती है तो कार्य क्षेत्र में कार्य का बोझ आपके मन को परेशान कर सकता है। रविवार के दिन भी ऑफिस का काम करना पड़ सकता है। वहीं किसी मित्र के साथ कोई विवाद भी उत्पन्न हो सकता है। माता-पिता के सामने आप अपनी बात खुलकर रखें और वहीं से आपको समाधान मिलेगा। परिवार में किसी सदस्य के विवाह प्रस्ताव को भी मंजूरी मिलने की संभावना है। 

कुंभ राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Kumbh Rashifal 22 November 2026)


कुंभ राशि के सितारे 22 नवंबर 2026 को जगमग रहेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए इस रविवार का दिन अच्छा रहने वाला है। कुंभ राशि वालों को रविवार के दिन सप्ताह भर की हेक्टिक लाइफ से अपने जीवनसाथी के साथ रोमांटिक लाइफ स्पेंड करने का अवसर मिलेगा। इसके अलावा परिवार में मेल-जोल बढ़ेगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है। मन में पुरानी बातें आने से मन थोड़ा दुखी भी हो सकता है, लेकिन समझदारी के साथ बातों को एक्सेप्ट करने से सब ठीक लगेगा। वहीं बिजनेस के मामले में निवेश में लाभ होने की संभावना है। 

मीन राशि कल 22 नवंबर 2026 का राशिफल (Meen Rashifal 22 November 2026)


मीन राशि वालों के लिए 22 नवंबर 2026 का दिन बहुत ज्यादा अच्छा रहने की संभावना नहीं है। मीन राशि वालों को संभल कर कदम उठाना होगा। किसी भी निर्णय को लेने से पहले एक बार अपने साथी से अवश्य विचार विमर्श कर लें। जल्दबाजी में लिया गया फैसला, आपको परेशान कर सकता है। भविष्य की किसी भी परेशानी से बचने के लिए फैसले लेने से पहले विचार विमर्श अवश्य करें। पारिवारिक रिश्तों में आई दरार को आप सुलझाने का प्रयास करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। किसी भी महत्वपूर्ण जानकारी को किसी के साथ साझा करने से पहले दो बार सोचें।