hrbreakingnews.com

हरियाणा में कर्मचारियों को खुशखबरी, 14 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

employees in haryana : हरियाणा में सरकारी कर्मियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। हाल ही में सरकारी की ओर से महंगाई भत्ते (haryana employees da hike) में 14 प्रतिशत की बढ़ौतरी की गई है, जिसके बाद कर्मियों की परचेजिंग पावर बढ़ेगी। यह बढ़ा हुआ डीए 1 जुलाई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि अब कर्मियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता कितना हो गया है।
 
हरियाणा में कर्मचारियों को खुशखबरी, 14 प्रतिशत बढ़ा महंगाई भत्ता

HR Breaking News (haryana employees) हरियाणा सरकार की ओर से कर्मियों के डीए में 14 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेश सरकार की ओर से कर्मियों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (dearness allowance) में 14 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से प्रदेश के हजारों कर्मियों की सैलरी और पेंशन में सीधा इजाफा होगा। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

जनवरी की सैलरी के साथ मिलेगा 4 महीने का एरियर 


प्रदेश में 5वें वेतन आयोग के मुताबिक सैलरी ले रहे कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में सरकार की ओर से 14 प्रतिशत का इजाफा किया गया है। अब इन कर्मियों को 1 जुलाई 2026 से 483 प्रतिशत नहीं, बल्कि 497 प्रतिशत महंगाई भत्ता दिया जाने वाला है। सभी कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर (arrears of employees) जनवरी की सैलरी के साथ दिया जाएगा।

 

मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश 


हालांकि, सेवानिवृत्त कर्मियों (retired employees DR) और फैमिली पेंशनर्स को डीए में इजाफे के लिए वेट नहीं करना पड़ेगा। वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव की ओर से 5वें वेतन आयोग के अनुसार वेतन ले रहे कर्मचारियों के डीए में बढ़ौतरी के निर्देश जारी किए गए हैं।

किन कर्मियों का कितना बढ़ा डीए 


ऐसे ही 6वें वेतन आयोग का लाभ (Benefits of 6th Pay Commission) ले रहे कर्मचारियों और पेंशनर्स को भी डीए बढ़ने का अभी वेट करना होगा। सातवें वेतन आयोग (seventh pay commission) के मुताबिक सैलरी ले रहे सरकारी कर्मचारियों के डीए में प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में 3 प्रतिशत का इजाफा किया गया है, जिसे सरकार 63 प्रतिशत कर चुकी है।