प्रतिदिन कितना लेना चाहिए न्यूट्रिशन, किस विटामिन की कमी को कैसे करें पूरा, जान लें बेहतरीन लाइफस्टाइल का मंत्र
भारत देश में लोगों को न्यूट्रिशन के बारे में जागरूक करने के लिए हर वर्ष राष्ट्रीय न्यूट्रिशन सप्ताह मनाया जाता है। देश भर में 1 सितंबर से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय न्यूट्रिशन सप्ताह 2025 मनाया जा रहा है। वहीं, इस बार के नेशनल न्यूट्रिशन वीक की थीम बेहतर जीवन के लिए सही खाएं रखी गई है। हमारे देश में अक्सर लोगों में आयरन व विभिन्न प्रकार के विटामिन, प्रोटीन जैसे जरूरी न्यूट्रिशनों की कमी देखी जाती है। अक्सर लोगों को नहीं पता होता है कि उन्हें प्रतिदिन कितना न्यूट्रिशन लेना चाहिए। इन सभी चीजों के बारे में जागरूक करना ही इस सप्ताह को मनाए जाने का उद्देश्य है।
HR Breaking News (National Nutrition Week) नेशनल न्यूट्रिशन वीक सभी लोगों को अपने खाने की आदतों और अपनी सेहत पर ध्यान देने के लिए जागरूक करता है। इसका मुख्य उद्देश्य होता है कि लोगों को हेल्दी और बैलेंस डाइट के बारे में बताया जाए और उन्हें इस बारे में जागरूक किया जाए की उनके जीवन में बैलेंस डाइट का क्या महत्व है। अगर सभी लोग इस बारे में जागरूक होंगे तो बचपन से ही भारतीयों में पोषण की कमी दूर हो सकेगी।
विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति जरूरी
हमारा देश विभिन्नताओं का देश है। यहां पर अलग-अलग प्रकार की संस्कृति और अलग-अलग प्रकार के खानपान का रिवाज है। ऐसे में अक्सर लोग जाने-अनजाने अपने खाने में जरूरी विटामिन और मिनरल्स की पूर्ति पूरी नहीं कर पाते हैं, जिससे उनके शरीर में कमी होने लगती है। ऐसे में न्यूट्रिशंस की कमी के कारण कई बार मनुष्य के शरीर में काफी रोग भी होने लगते हैं।
जरूरी है कि हमें अपनी डाइट पर ध्यान देना चाहिए और उसमें सभी जरूरी पोषक तत्व शामिल करने चाहिए। ऐसे ही आज हम आपको बताने जा रहे हैं सभी विटामिन के बारे में जो हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
अक्सर भारतीय लोगों में इन विटामिन की कमी देखने को मिलती है। चलिए आज हम आपको बताते हैं वह कौन से विटामिन हैं, जिनकी कमी होती है और उनकी पूर्ति शरीर में किस प्रकार से की जा सकती है।
आयरन
भारतीय लोगों में सबसे ज्यादा आयरन की कमी देखने को मिलती है। सबसे ज्यादा आयरन की कमी की बात करें तो यह महिलाओं में पुरुषों के मुकाबले ज्यादा होती है। शरीर में आयरन कम होने पर एनीमिया की बीमारी होती है। आयरन का महत्व खून बनाने और शरीर को एक्टिव रखने के लिए बहुत ज्यादा है। बीते वर्षों किए एक सर्वे के अनुसार आंकड़ा सामने आया है कि भारत देश में 53% महिलाओं में आयरन की कमी है।वहीं, पुरुषों में यह प्रतिशत 23 है। ऐसे में कहा जा सकता है कि भारत में 53% महिलाएं और 23% पुरुष एनीमिया के शिकार हैं।
वहीं,इसकी पहचान के लक्षण हैं कि आयरन की कमी से शरीर में कमजोरी होने लगती है और अक्सर थकान महसूस होती रहती है। इसकी कमी पूरे करने के लिए आपको अपनी डाइट में मछली, बींस, हरी पत्तेदार सब्जियां, मुर्गी, मीट और ड्राई फ्रूट्स को लेना शुरू करना चाहिए। ऐसी बैलेंस डाइट लेकर आप आयरन की कमी को दूर कर सकते हैं।
प्रोटीन
मनुष्य के शरीर में प्रोटीन का बहुत ही ज्यादा महत्व है। साइंस की भाषा में बात करें तो प्रोटीन को शरीर के बिल्डिंग ब्लॉक भी कहा जाता है। मनुष्य के शरीर में वजन के हिसाब से प्रोटीन होना आवश्यक है। ऐसे में आपको हर रोज अपनी डाइट में प्रोटीन शामिल करना चाहिए। मान लीजिए किसी का वजन 1 किलोग्राम है तो उसे लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना आवश्यक है।
प्रोटीन की कमी के कारण आपको थकान हो सकती है। इसके अलावा आप कमजोर और लो प्रोडक्टिव महसूस कर सकते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपके शरीर में प्रोटीन की कमी न रहे तो आपको अपने भोजन में डेयरी प्रोडक्ट्स, दाल, ड्राई फ्रूट्स, सोया एंड मछली और चिकन शामिल करना चाहिए।
विटामिन B12 (Vitamin B12)
आरबीसी यानी रेड ब्लड सेल्स के बनने में विटामिन B12 का महत्वपूर्ण योगदान होता है। विटामिन B12 की वजह से फैट और कार्बोहाइड्रेट जैसे चीजों को डाइजेस्ट किया जाता है और इससे मनुष्य का नर्वस सिस्टम भी स्वस्थ रहता है। इसी के साथ विटामिन B12 से मनुष्य के शरीर में एनर्जी बनी रहती है।
भारत में आंकड़ों के अनुसार 47% से भी ज्यादा लोग विटामिन B12 की कमी से ग्रस्त हैं। वहीं, अगर हम विटामिन B12 के स्रोत की बात करें तो यह मछली, मांस, मुर्गी, अंडे और डायरी प्रोडक्ट्स में मौजूद होता है। ऐसे में अगर आप विटामिन B12 की कमी दूर करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द इन चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
विटामिन D
यह विटामिन हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि यह इम्युनिटी (Immunity) बढ़ाने और हड्डियों को मजबूत रखने में बहुत ज्यादा लाभदायक है। इसके अलावा यह मनुष्य के शरीर से कैल्शियम अब्जॉर्ब करती है। प्राकृतिक तरीके से धूप के द्वारा विटामिन डी (Vitamin D) मनुष्य को मिलती है। हालांकि आज के समय में मनुष्य ने जो लाइफस्टाइल (lifestyle) अपनाया हुआ है, उसकी वजह से लोगों को धूप में एक्सपोजर नहीं मिल पाता है, जिसके कारण वर्तमान में विटामिन डी की कमी होना सामान्य हो गया है।
एक मीडिया रिपोर्ट में एक स्टडी के हवाले से बताया गया है कि वर्तमान समय में 70 से 90% भारतीय लोगों में विटामिन डी की कमी देखने को मिलती है और इनमें से 88% युवा और 84% गर्भवती महिलाएं हैं।
विटामिन डी (Vitamin D)
वहीं, विटामिन डी की कमी के कारण मनुष्य की हड्डियां कमजोर होने लगते हैं और जोड़ों में दर्द शुरू हो सकता है। इसके अलावा मनुष्य की इम्युनिटी भी बहुत ज्यादा कमजोर हो जाती है। विटामिन डी की कमी को पूरा करने के लिए सबसे बेहतरीन तरीका है कि आप हर रोज 10 मिनट धूप में व्यतीत करें। इसके अलावा विटामिन डी की कमी पूरी करने के लिए अंडे की जर्दी, डेयरी प्रोडक्ट्स और फैट युक्त मछली जैसे भोजन का सेवन भी कर सकते हैं।
फोलेट
शरीर में डीएनए (DNA), आरएनए (RNA) और रेड ब्लड सेल्स (Red Blood cells) यानी आरबीसी के निर्माण के लिए फोलेट बहुत ही ज्यादा आवश्यक है। इसकी सबसे ज्यादा जरूरत गर्भवती महिलाओं और बच्चों में होती है। बीते दिनों हुए एक सर्वे के अनुसार हमारे देश में 40 से 60% बच्चे और किशोर फोलेट की कमी से ग्रस्त हैं। अगर आप हरी पत्तेदार सब्जियां, खट्टे फल, राजमा और फलियां को अपने भोजन में शामिल कर लेते हैं तो आप फोलेट की कमी दूर कर सकते हैं।