Delhi के इस बाजार में किलो के भाव मिलते हैं बर्तन, बहुत कम रुपयों में मिल जाएगा रसोई का पूरा सामान
HR Breaking News - (Cheapest Utensil Market) वैसे तो भारत देश में बर्तनों के कई फेमस बाजार मौजूद हैं। लेकिन अगर आप अच्छी क्वालिटी के बर्तनों को सस्ते दामों में खरीदना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली में छिपा एक बाजार आपके लिए सबसे बेस्ट रह सकता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं दिल्ली की उस मशहूर बर्तन मार्केट (best utensils market in delhi) के बारे में यहां से बर्तनों की खरीदारी करने के लिए लोग दूर-दूर से आते रहते हैं।
खास बात यह है कि यहां मिलने वाली बर्तन की क्वालिटी भी अच्छी होती है। यहां पर आपको किचन में इस्तेमाल किए जाने वाले ग्लास, कढ़ाई, कुकर, चम्मच, थाली, कटोरा आदि सभी चीजें काफी सस्ते दामों में मिल सकते हैं। चलिए खबर के माध्यम से चलते हैं दिल्ली के सस्ते बर्तन बाजार के बारे में हर एक जानकारी।
दिल्ली की सबसे सस्ती बर्तन मार्केट
देश की राजधानी दिल्ली के होलसेल मार्केट (Wholesale markets in Delhi) के लिए काफी फेमस है- (Sadar Bazaar) सदर बाजार । यहां आपको घर की हर छोटी से बड़ी बर्तन काफी सस्ते दामों में मिल जाती है। सदर बाजार के पास एक डिप्टी गंज बर्तन मार्केट (Deputy Ganj Utensil Market) भी है, जो सस्ते और किफायती बर्तनों के लिए बेहद मशहूर है। यहां आपको स्टील के बर्तन से लेकर लकड़ी के बेलन तक सब कुछ काफी कम दाम में मिलते हैं।
ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि ये सस्ते दामों में मिल रहे हैं, तो खराब क्वालिटी के होंगे। दरअसल, यहां मिलने वाले सारे बर्तनों की क्वालिटी भी जबरदस्त होती है। ये बर्तन न तो जल्दी खराब होते हैं और न ही टूटते या फटते हैं। अगर आपको अपने घर के लिए बर्तन खरीदने हैं, तो आप सदर बाजार (Sadar Bazaar) बेझिझक वीजिट कर सकते हैं।
मिलते हैं किलो के हिसाब से बर्तन
जानकारी के लिए बता दें कि यहां स्टील के बर्तन (steel utensils) से लेकर लकड़ी तक के सामान भी कम दाम में आपको मिल जाएंगे। यहां से आप चम्मच, ग्लास, स्टील का वाटर बोतल, जूसर ग्राइंडर, कुकर आदि काफी कम प्राइस में खरी द सकते हैं।
इसके अलावा, आपको स्टील की प्लेट यहां किलो के हिसाब से मिलेगी, जिसमें 3 से 4 प्लेट आराम से आ जाएंगे। साथ ही, दिल्ली के इस बर्तन मार्केट में पतीले, कढ़ाई, थाली, तवा, कलछी, चकला, कटोरे आदि सभी चीजें किफायती दाम में मिल जाते हैं।