Haryana Mosam Update हरियाणा में सताने लगी गर्मी, बढ़ने लगी बिजली की मांग

Haryana Weather Update पानीपत में अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार कर सकता है। एकाएक गर्मी बढ़ने से पंखे और एसी चलने शुरू हो गए हैं।
 
 

HR Breaking News, पानीपत में अब गर्मी सताने लगी है। गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बिजली की कट भी लगना शुरू हो गया है। साथ ही मच्छर होने से परेशानी बढ़ गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री तक पहुंच गया है। मौसम विभाग के अनुसार सप्ताह के अंत तक तापमान 35 डिग्री से अधिक होने का अनुमान है

। 19 मार्च तक आमतौर पर मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमी हवा चलने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी परन्तु रात्रि का तापमान सामान्य के आसपास बना रहने की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

यह भी जानिए


गर्मी बढ़ने के साथ-साथ बढ़ने लगी बिजली की मांग

बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सप्ताह के अंत तक अधिकतम तापमान 35 डिग्री पार कर सकता है। एकाएक गर्मी बढ़ने से पंखे और एसी चलने शुरू हो गए हैं। एसी के सर्विस के लिए भी कंपनियों में मारामारी की स्थिति बनी हुई है। गर्मी होने के साथ बिजली की मांग भी बढ़ने लगी है।

यह भी जानिए


बाजारों में रौनक छायी, कपड़े में 10 फीसद तेजी

बाजारों में भी गर्मी के सीजन की रौनक देखने को मिल रही है। सूटिंग शर्टिंग, रेडिमेड गारमेंट की अच्छी मांग निकली है। जवाहर मार्केट के दर्शन बवेजा ने बताया कि होली की वजह से बिक्री कमजोर है। होली के बाद बाजार अच्छा चलेगा। केंद्रीय बजट के बाद कपड़े में 10 प्रतिशत तक भाव वृद्धि हो चुकी है। दुकानदारों की लगातार लगातार बढ़ती जा रही है।

यह भी जानिए


नींबू 150 रुपये किलो तक बिका

गर्मी का सीजन शुरू होते ही नींबू के दामों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। नींबू 150 रुपये किलो बिक रहा है। गर्मियों में नींबू की मांग बढ़ जाती है। क्योंकि गर्मियों में नींबू के पानी को अधिक पंसद किया जाता है। हरी सब्जियों के दाम स्थिर बने हुए हैं। हालांकि गाजर, मटर की आवक कम चल रही है। साथ ही मंडी में तरबूज और खीरे की मांग भी बढ़ने वाली है।