home page

Haryana Weather Update हरियाणा मे बढ़ने लगा तापमान, जानिए फसलों पर क्या होगा असर

Haryana Mosam Updateहरियाणा में तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। होली के बाद भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि अभी मौसम में परिवर्तन के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। हरियाणा में आने वाले दिन लगातार तीसरे सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है।
 
 | 

HR Breaking News, हिसार, हरियाणा के विभिन्न हिस्सों में तापमान में एक बार फिर से तेजी से वृद्धि देखने को मिल रही है। अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस को पार का चुका है, अब यह आंकड़ा 35.0 डिग्री तक पहुंच सकता है। दिन के साथ रात का तापमान भी सामान्य से ऊपर चला गया है। मार्च माह में पिछले 10 साल के आंकड़े पर गौर किया जाए तो मार्च माह में दो बार 36.0 डिग्री या इससे ऊपर तापमान दर्ज किया गया है।

यह भी जानिए

किसान अब बिना गारंटी ले सकेंगे 1.60 लाख रुपये का लोन, जानें कैसे


केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में साफ रहेगा मौसम

वर्ष 2017 व 2021 पिछले 10 साल में सबसे गर्म रहे हैं। हालांकि इस बार भी संभावना कुछ इस प्रकार की ही लग रही है। तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। होली के बाद भी तापमान तेजी से बढ़ सकता है। क्योंकि अभी मौसम में परिवर्तन के आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। हरियाणा में आने वाले दिन लगातार तीसरे सप्ताह शुष्क रहने की संभावना है। तापमान में वृद्धि का रुख बना रहेगा। अगले 6-7 दिनों के दौरान पारा 34-35 डिग्री सेल्सियस तक चढ़ने की उम्मीद है। आज सतह पर तेज़ हवाएं चलने की संभावना है और कल के बाद यह कमजोर हो जाएगी।

यह भी जानिए

Rakesh Tikait Latest News: राकैश टिकैत ने किया इशारा, दोबारा शुरू होगा किसान आंदोलन


पिछले कुछ सालों में मार्च माह में यह रही अधिकतम तापमान की स्थिति

वर्ष अधिकतम तापमान       डिग्री सेल्सियस

2011                                33.4

2012                                33.0

2013                                31.8

2014                                 31.0


2015                                  33.0

2016                                   34.0

2017                                    36.6

2018                                   34.0

2019                                     34.0

2020                                       29.6

2021                                        36.2

 

नोट : यह आंकड़े मौसम विभाग की ओर से जारी किए गए हैं। 


देशभर में यह बना हुआ है मौसमी सिस्टम, गर्मी बढ़ेगी, तापमान में वृद्धि की जा सकती है दर्ज

केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक इस समय एक कम दबाव का क्षेत्र बंगाल की दक्षिण-मध्य खाड़ी और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर के ऊपर बना हुआ है। पूर्वी बांग्लादेश के ऊपर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र झारखंड और आसपास के इलाकों पर बना हुआ है।