Punjab के बाद अब Haryana में निकाय चुनावों की तैयारियों में जुटी AAP, संगठन मजबूत करने की कर रहे तैयारी

Haryana Politics News,पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी ने एकतरफा जीत हासिल की। दिल्‍ली में पहले से ही आप की सरकार है। वहीं अब हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों पर लोगों की नजरें टिकी है। आम आदमी पार्टी संगठन मजबूत करने में जुट गए है।
 
 

HR breaking News, पंजाब विधानसभा के आम चुनावों के नतीजों में आम आदमी पार्टी (आप ) ने प्रदेश की कुल 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें अर्थात तीन चौथाई से अधिक सीटों पर जीत हासिल कर नया कीर्तिमान बनाया है।

आप ने पूरे पंजाब में झाडू चला दिया। इससे पूर्व फरवरी, 2015 में दिल्ली विधानसभा चुनावों में भी आप ने 70 में से 67 सीटें और फिर फरवरी, 2020 में 62 सीटें जीत कर ऐसी ही शानदार चुनावी जीत हासिल की थी। पंजाब में जीत के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हैं। इतना ही नहीं अब सभी कयास यह भी लगाने लगे हैं कि कहीं हरियाणा में होने वाले चुनावों में भी पार्टी तख्तापलट न कर दे।


जहां तक हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनावों का विषय है, तो वह अक्टूबर, 2024 में निर्धारित हैं जिसके अभी पूरे ढाई वर्ष पड़े हैं। अलबत्ता अब सभी की निगाहें निकाय चुनावों पर टिकी हैं।

 

यह भी जानिए

पंजाब से सटा है अंबाला

चूंकि अंबाला की सीमाएं पंजाब से सटी हैं लिहाजा पंजाब विधानसभा के नतीजों का असर अंबाला में प्रस्तावित निकाय चुनावों पर भी पड़ सकता है यह कयास अब हर कोई लगा रहा है। क्योंकि पंजाब जीत के लिए अंबाला के भाजपा और कांग्रेसी नेताओं और विधायकों ने एक माह तक पंजाब के अलग अलग हिस्सों में उतरकर जी जान एक कर दी थी फिर भी सूपड़ा साफ हो गया लिहाजा इसका असर निकाय चुनावों पर भी दिख सकता है।


48 शहरी निकायों के चुनाव हैं अभी प्रस्तावित

हरियाणा में अगले दो -तीन माह में 48 शहरी निकायों (29 नगर पालिकाओं और19 नगर परिषदों) के एवं उसके बाद फरीदाबाद नगर निगम के आम चुनाव करवाए जाने हैं। इसी दौरान बीते एक वर्ष से प्रदेश में पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव भी लंबित हैं। अगर उक्त चुनावों में आप पार्टी मजबूती से चुनाव लड़कर उनमें बढ़िया प्रदर्शन करती है तो प्रदेश में आप मजबूत राजनीतिक विकल्प के तौर पर उभर सकती है।

यह भी जानिए


पंजाब, दिल्ली में चला जादू पर हरियाणा में नहीं मिल पाया आज तक क्षेत्रीय दल का दर्जा

बेशक आप पार्टी एनसीटी दिल्ली और पंजाब में मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल है। अब ताज़ा विधानसभा चुनावों के पश्चात गोवा में भी क्षेत्रीय दल बन चुकी है, परन्तु हरियाणा में आज तक उसे ऐसी मान्यता प्राप्त नहीं है। इसका कारण यह है कि हरियाणा में गत दो लोकसभा और विधान सभा के आम चुनावों में उसका प्रदर्शन मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय दल का दर्जा प्राप्त करने के लिए निर्धारित पैमानों के अनुरूप नहीं रहा था।