hrbreakingnews.com

भारत में लॉन्च होगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कारें, सरकार ने नए नियमों को दी मंजूरी

Ethanol-powered cars : पेट्रोल-डीजल के बाद अब देशभर में 100% इथेनॉल से चलने वाली कारें लॉन्च की जाने वाली है। हाल ही में सरकार की ओर से नए नियमों को मंजूरी दे दी गई है। 100% इथेनॉल का यूज (Use of 100% ethanol) खास रूप से डिजाइन व प्रमाणित गाड़ियों में होगा। ऐसे में खबर में जानिए 100% इथेनॉल का मौजूदा कार मालिकों पर क्या असर होगा।
 
भारत में लॉन्च होगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कारें, सरकार ने नए नियमों को दी मंजूरी

HR Breaking News (Ethanol cars) भारत में अब 100 प्रतिशत इथेनॉल वाली पेट्रोल से चलने वाली कारों की लॉन्चिंग होने वाली है, जिसके लिए नए नियमों (Ethanol cars) को मंजूरी देकर सरकार ने लॉन्चिंग का रास्ता साफ कर दिया है। प्रशासन के इस फैसले से उन कार कंपनियों को राहत मिलेगी, जो ई100 ईंधन वाली कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। खबर में जानिए इस बारे में विस्तार से-

फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों को लेकर नए नियम


केंद्र सरकार की ओर से ई100 ईंधन पर चलने वाली फ्लेक्स फ्यूल गाड़ियों को लेकर नए नियमों (New rules for flex fuel vehicles) को मंजूरी दे दी गई है। इस फैसले से उन कार कंपनियों को राहत मिलेगी, जो ई100 ईंधन वाली कारें लॉन्च करने की तैयारी में हैं। अभी देश में e20 पेट्रोल ईंधन के यूज (e20 petrol fuel uses) की ही परमिशन है। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने बीते दिनों केंद्रीय मोटर वाहन नियमों में बदलाव को अधिसूचित करते हुए फ्लेक्स फ्यूल वाहनों के लिए तय उत्सर्जन मानकों में e85 के साथ ही ई100 को शामिल किया है।

 

कैसी होती है फ्लेक्स फ्यूल कारें


हालांकि, ई85 और ई100 ईंधन का यूज (Use of E100 fuel) सिर्फ उन गाड़ियों में किया जाएगा, जिन्हें खास रूप से इस फ्यूल के लिए डिजाइन और प्रमाणित किया है। यानी की ई20 या सामान्य पेट्रोल पर चलने वाली कारें e85 या ई100 ईंधन का यूज नहीं कर सकेंगे।


ई100 ईंधन में मुख्य रूप से एथेनॉल (Ethanol in E100 fuel) होता है और फ्लेक्स फ्यूल वाहन अलग-अलग अनुपात में इथेनॉल और पेट्रोल के कॉन्बिनेशन पर चलने के लिए डिजाइन किए जाते हैं। इन गाड़ियों में एक फ्यूल टैंक होता है, जिसमे इथेनॉल और पेट्रोल के मिश्रण पर चलने की सुविधा देता है।

 

पेट्रोल-डीजल गाड़ियों की वजन की सीमा 


हल्की पेट्रोल और डीजल गाड़ियों के लिए वजन की मैक्सिमम सीमा 3000 किलोग्राम से बढ़ाकर 3500 किलोग्राम की गई है। ई100 गाड़ियों के लिए दस्तावेज संदर्भ और एनेक्स्चर एस से एनेक्सचर एसए किया गया है। पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (Ethanol blending in petrol) से जुड़े e10 और ई20 संदर्भों के साथ बी100 बायोडीजल के मानकों को व्यवस्थित किया है।

ई100 में प्रति गैलन 


इथेनॉल ईंधन वाली कारों (ethanol-fueled cars) के इंजन को सामान पावर के लिए ज्यादा फ्यूल इंजेक्टर करना पड़ता है। अमेरिकी ऊर्जा विभाग अनुसार पेट्रोल के मुकाबले ई100 में प्रति गैलन 30% कम ऊर्जा होती है। यानी ज्यादा एथेनॉल वाले ईंधन की समान मात्रा से कार कम दूरी ही तय कर पाती है। इथेनॉल ईंधन से वाहनों में यूज कुछ धातुए, प्लास्टिक, रबर सील और अन्य कलपुर्जे खराब हो सकते हैं।

किस देश में होता है e85, ई100 ईंधन का यूज 


ब्राजील एकमात्र ऐसा देश है, जहां पर e85 के साथ ही ई100 ईंधन का यूज (Brazil uses E100 fuel) होता है। हालांकि ग्राहकों के पास कम इथेनॉल वाले पेट्रोल को चुनने का ऑप्शन भी होता है। स्वीडन और अन्य देश e85 का यूज करते हैं और ज्यादातर यूरोपिय देशों में e5 से ई10 और अमेरिका में ई10 से e25 ईंधन का यूज होता है।


जानकारी के लिए बता दे की ई20 या सामान्य पेट्रोल पर चलने वाली गाड़ियां ई85 या ई100 ईंधन पर नहीं चल सकती है। खास तौर पर डिजाइन और प्रमाणित किए गए गाड़ियों में ही इसका यूज हो सकता है।

भविष्य के लिए होगी यह वैकल्पिक व्यवस्था 


बता दें कि मौजूदा कार मालिकों को e85 ईंधन (e85 fuel) या ई100 ईंधन अपनाने के लिए वाहनों में ना तो बदलाव करना होगा और न ही  फ्यूल बदलना जरूरी होगा और साथ ही बता दें कि भविष्य के लिए यह वैकल्पिक व्यवस्था है। पेट्रोल गाड़ियों के साथ ही ई100 का नया ऑप्शन रहेगा।