home page

20% डाउन पेमेंट पर खरीदें मारुति की ऑल्टो K10, जानिए कितना होगा लोन और EMI

अगर आप नई कार लेने की योजना बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की है. मारुति की नई ऑल्टो K10 को 20% डाउन पेमेंट पर खरीदने पर कितनी बनेगी EMI. आइए नीचे खबर में जानते हैं कि हम इसे कितना फायदा और नुकसान होगा.
 
 | 
 20% डाउन पेमेंट पर खरीदें मारुति की ऑल्टो K10, जानिए कितना होगा लोन और EMI

HR Breaking News (ब्यूरो) : मारुति ने 18 अगस्त को अपनी ऑल न्यू ऑल्टो K10 (New Alto K10 Price)लॉन्च की थी। इस कार को कंपनी ने इंडिया की चल पड़ी टैगलाइन दी है। ये मौजूदा मॉडल की तुलना में बिग, बोल्ड और ब्यूटीफुल है। इस हैचबैक में न्यू-जेन K-series 1.0L डुअल जेट, डुआल VVT इंजन दिया है। नई ऑल्टो K10 की लंबाई 3,530mm, चौड़ाई 1,490mm, ऊंचाई 1,520mm, और व्हीलबेस 2,380mm है। साथ ही, ये कई सेफ्टी फीचर्स से भी लैस है। इस कार में एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (ABS) के साथ इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रिब्यूशन (EBD), रिवर्स पार्किंग सेंसर मिलेगा। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 3.99 लाख रुपए है। ऐसे में आप इस कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तब हम आपको इसके सभी वैरिएंट पर 20% डाउन पेमेंट देने के बाद EMI का गणित समझा रहे हैं।

ये भी जानिये : गणेश चतुर्थी पर महज 2800 रुपये में खरीदें 32-इंच का Smart LED TV


 


ऑल न्यू ऑल्टो K10 को 6 वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसके टॉप वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 5.84 लाख रुपए तक जाती है। ऐसे में आपको इसके किसी भी वैरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत पर 20% डाउन पेमेंट देने के बाद कितना लोन लेना होगा। इस लोने पर कितना ब्याज देना होगा। लोन चुकाते-चुकाते आपकी जेब से कितने एक्स्ट्रा रूपए लगेंगे। इन सभी बातों के बारे में बता रहे हैं।

जानिए न्यू ऑल्टो की लोन प्रकिया और डाउन पेमेंट


स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ऑटो लोन पर 7.35% से 8.05% तक ब्याज ले रही है। ये ब्याज दर 5 साल (60 महीने) से 7 साल (84 महीने) के लिए हैं। यानी आप कार की एक्स-शोरूम कीमत का 20% डाउन पेमेंट करके बचे हुए अमाउंट का लोन ले सकते हैं। जिसके बाद इस लोन को आसान EMI पर चुका पाएंगे। 


1. मारुति ऑल्टो K10 के STD (O) की एक्स-शोरूम कीमत 399,000 रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 79,800 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 319,200 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 4,975 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 417,910 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 98,710 रुपए का ब्याज देना होगा।

ये भी जानिये : सिर्फ 20 हजार रुपये में मिल रहे हैं Smart LED TV, घर को बना देंगे सिनेमा हॉल

2. मारुति ऑल्टो K10 के LXI की एक्स-शोरूम कीमत 482,000 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 96,400 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 385,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,010 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 504,844 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 119,244 रुपए का ब्याज देना होगा।


3. मारुति ऑल्टो K10 के VXI की एक्स-शोरूम कीमत 499,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 99,900 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 399,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,228 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 523,173 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 123,573 रुपए का ब्याज देना होगा।

4. मारुति ऑल्टो K10 के VXI+ की एक्स-शोरूम कीमत 533,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 106,700 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 426,800 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,652 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 558,784 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 131,984 रुपए का ब्याज देना होगा।

ये भी जानिये : Oppo लाया आपके बजट का स्मार्टफोन, फीचर्स देख तुरंत खरीद लेंगे


5. मारुति ऑल्टो K10 के VXI AMT की एक्स-शोरूम कीमत 549,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 109,900 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 439,600 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 6,852 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 575,543 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 135,943 रुपए का ब्याज देना होगा।


6. मारुति ऑल्टो K10 के VXI+ AMT की एक्स-शोरूम कीमत 583,500 लाख रुपए है। इसका 20% डाउन पेमेंट के लिए आपको 116,700 रुपए खर्च करने होंगे। ऐसे में आप 8% की ब्याज दर से 466,800 रुपए का लोन 7 साल के लिए लेते हैं। तब आपको हर महीने 7,276 रुपए की EMI देना होगी। वहीं, ब्याज के साथ आपको कुल 611,154 रुपए चुकाने होंगे। यानी आपको कुल 144,354 रुपए का ब्याज देना होगा।