home page

Old Car : इस व्यक्ति ने खरीदी थी भारत में सबसे पहली कार, जानिये नाम

देश में अभी भी बहुत से पुराने कार-बाइक आपको सड़क पर चलते दिख जाएंगे, बहुत से लोगों को आज भी वो पुराने समय के कार-बाइक रखने का शौक है लेकिन क्या आपने कभी इस बात पर गौर किया है कि देश की सबसे पहली कार किसने खरीदी थी और उस कार का क्या नाम है। अगर नहीं.....तो आइए नीचे खबर में जानते हैं इस कार और कार के मालिक के बारे में। 

 | 
Old Car : इस व्यक्ति ने खरीदी थी भारत में सबसे पहली कार, जानिये नाम

HR Breaking News, Digital Desk : आमतौर पर भारत में अब भी लक्जरी कारों को देखकर सबकी नजरें टिक जाती हैं। लोग अनुमान लगाना शुरू कर देते हैं कि यह शख्स कितना अमीर होगा। कुछ अपवाद को छोड़ दें, तो अमूमन अनुमान सही निकलता है। अब आप सोचिए कि देश में सबसे पहली कार कौन सी आई थी। कौन सा व्यक्ति था, जिसने सबसे पहले कार खरीदी थी...इस तरह के अनुमान लगाते रहें। आइए हम आपको बताते हैं...

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी ऑटोमोटिव इंडस्ट्री में से एक है, शायद आपको यह भी पता नहीं होगा। ज्यादा नहीं, तो अपने जमशेदपुर का आदित्यपुर इंडस्ट्रियल एरिया देख लें। यहां करीब 1400 कंपनियां हैं, जिसमें लगभग 850 सिर्फ ऑटो-एंसिलरी है। इसी की वजह से यह कभी देश का सबसे बड़ा औद्योगिक क्षेत्र था। हालांकि एक कंपनी पर निर्भर होने की वजह से इसकी हालत बहुत पतली हो गई है। बहरहाल, देश में ऑटो इंडस्ट्री काफी तेजी से बढ़ेगी, खासकर स्क्रैप पालिसी से इसमें नई जान आएगी।

ये भी पढ़ें : अपने खेत में लगाएं ये पांच पेड़, 8 साल में कमा लेंगे एक करोड़


एंबेसडर थी भारत में बनने वाली पहली कार


अब हम आपके सवालों पर आते हैं। आप जान लें कि अपने देश में भारतीय कारों की सबसे पुरानी फैक्ट्री गुजरात में हिंदुस्तान मोटर्स के नाम से स्थापित हुई थी, जो एंबेसडर ब्रांड से कार बनाती थी। इसका ढांचा व डिजाइन यूके की मॉरिस ऑक्सफोर्ड से काफी मिलती-जुलती थी। इसकी वजह है कि हिंदुस्तान मोटर्स की स्थापना में मॉरिस ऑक्सफ़ोर्ड मॉडल का उत्पादन करने के लिए मॉरिस मोटर्स के साथ तकनीकी सहयोग हुआ था। पहले इसका नाम हिंदुस्तान एंबेसडर और बाद में एचएम एंबेसडर भी कहा जाने लगा। हिंदुस्तान मोटर्स में एंबेसडर का उत्पादन 1948 में शुरू हुआ था। गुजरात के बाद यह कंपनी कलकत्ता या कोलकाता में चलने लगी। लेकिन बाद में इसे कोलकात शिफ्ट कर दिया गया.

ये भी जानें : लोन नहीं भरने वालों को मिले 5 अधिकार, जानिए RBI के रूल


जेएन टाटा ने 1897 में खरीदी थी कार


कार के शौकीन उस वक्त भी भारत में बहुत थे। अंग्रेज और भारतीय जमींदारों के पास भी कार थी, लेकिन तब भारत में विदेशी कार ही उपलब्ध थी। कार खरीदने वाले पहले भारतीय व्यक्ति जेएन टाटा रहे। उन्होंने 1897 में भारत आने वाली पहली कार क्रॉम्पटन ग्रीव्स खरीदी थी। इससे पहले यह कार फोस्टर नामक एक अंग्रेज के पास थी। फोस्टर के पास कार आने के एक वर्ष बाद जेएन टाटा के पास भी यह कार आ गई थी।

News Hub