home page

AC Buying Tips : गर्मियां हो गई शुरू, खरीदना है ऐसी तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बिजली की होगी बचत

AC Buying Tips : गर्मी अपने चरम पर है और अब एयर कंडीशनर खरीदने का सही समय है। लेकिन बिना सही जानकारी के AC लेने पर बिजली बिल बढ़ सकता है और कूलिंग सही नहीं मिलेगी। एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC खरीदते समय इन फीचर्स पर ध्यान देना बेहद जरूरी है... जिससे बिजली बिल की बचत होगी-

 | 
AC Buying Tips : गर्मियां हो गई शुरू, खरीदना है ऐसी तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान, बिजली की होगी बचत

HR Breaking News, Digital Desk- (AC Buying Tips) मध्य प्रदेश के खरगोन जैसे गर्म शहरों में मार्च-अप्रैल के महीने में ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच जाती है। यहां तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक चला जाता है। तेज धूप और लू से राहत पाने के लिए लोग अब कूलर (cooler) की बजाय तेजी से AC की ओर रुख कर रहे हैं।

इसी वजह से बाजार में एयर कंडीशनर (air conditioner) की मांग हर साल बढ़ती जा रही है। हालांकि, कई बार लोग बिना सही जानकारी के AC खरीद लेते हैं, जिससे बाद में परेशानी होती है। ऐसे में सही AC चुनना बेहद जरूरी हो जाता है।

मध्य प्रदेश (MP) के खरगोन जैसे गर्म इलाकों में मार्च-अप्रैल से ही भीषण गर्मी पड़ने लगती है, जहां तापमान 45 से 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तेज धूप और लू से बचने के लिए लोग अब कूलर की बजाय AC को ज्यादा तरजीह दे रहे हैं। इसी वजह से बाजार में एयर कंडीशनर की मांग तेजी से बढ़ रही है। हालांकि, बिना सही जानकारी के AC खरीदने पर बाद में दिक्कत हो सकती है, इसलिए सही AC का चुनाव बेहद जरूरी है।

एक्सपर्ट्स के मुताबिक AC खरीदते समय सबसे पहले उसकी स्टार रेटिंग जरूर देखनी चाहिए। 5-स्टार रेटिंग वाला AC कम बिजली की खपत करता है और लंबे समय में खर्च बचाने में मदद करता है। अगर घर में रोजाना 6 से 8 घंटे AC चलाना है, तो इन्वर्टर टेक्नोलॉजी (inverter technology) वाला 5-स्टार AC सबसे बेहतर विकल्प माना जाता है। इससे बिजली बिल कम आता है और AC की परफॉर्मेंस भी लंबे समय तक बनी रहती है।

कमरे के साइज के हिसाब से सही टन चुनें-

खरगोन के इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी (electronic trader) लव भिड़ाडे और इलेक्ट्रिशियन नयन जैन के मुताबिक AC खरीदते समय सबसे आम गलती इसका सही टन चुनना न होना है। कमरे के साइज के अनुसार AC लेना बहुत जरूरी है। छोटा कमरा होने पर बड़ा AC लेने से बिजली की खपत बढ़ती है, जबकि बड़ा कमरा होने पर छोटा AC पर्याप्त कूलिंग नहीं दे पाता।

आम तौर पर 100-120 स्क्वायर फीट के कमरे के लिए 1 टन AC सही माना जाता है, जबकि बड़े कमरे के लिए 1.5 या 2 टन AC लेना बेहतर रहता है। सही टन का AC चुनने से कूलिंग बेहतर मिलती है और मशीन पर अधिक दबाव नहीं पड़ता।

 फिल्टर और हवा के प्रेशर पर भी दें ध्यान-
एक अच्छा AC फिल्टर कमरे की हवा में मौजूद धूल और गंदगी को रोकता है, जिससे घर की हवा साफ और ताजी बनी रहती है। इससे बच्चों और बुजुर्गों को एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं से भी राहत मिलती है। आजकल कई कंपनियां अपने AC में डस्ट फिल्टर, एंटी-वायरस फिल्टर और PM2.5 फिल्टर जैसे फीचर्स देती हैं, जो स्वास्थ्य के लिहाज से बेहद फायदेमंद साबित होते हैं।

इन्वर्टर और कन्वर्टेबल AC की बढ़ती डिमांड-

एक्सपर्ट्स का मानना है कि आज के समय में इन्वर्टर AC लोगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। यह AC कमरे के तापमान के अनुसार अपनी स्पीड को एडजस्ट करता है और तापमान को लगातार एक जैसा बनाए रखता है। इससे बिजली की खपत कम होती है और बार-बार ऑन-ऑफ होने की समस्या भी नहीं आती। भले ही इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी ज्यादा हो, लेकिन लंबे समय में यह अधिक किफायती साबित होता है।

2026 के नए मॉडल की खास डिमांड-
लव भिड़ाडे ने यह भी बताया कि 2026 में बाजार में 7 इन 1 कन्वर्टेबल AC की मांग तेजी से बढ़ रही है। इस मॉडल की खासियत यह है कि एक ही AC को जरूरत के अनुसार अलग-अलग क्षमता पर चलाया जा सकता है। उदाहरण के लिए, 1.5 टन का AC जरूरत पड़ने पर 1 टन या उससे कम क्षमता पर भी काम कर सकता है। साथ ही, वॉट क्षमता पर ध्यान देना भी जरूरी है। करीब 5400 वॉट वाला AC खरगोन जैसी तेज गर्मी के लिए बेहतर माना जाता है, क्योंकि यह कम समय में कमरे को ठंडा करता है और अधिक प्रभावी कूलिंग प्रदान करता है।