home page

Auto News : भारतीय बाइक्स का विदेशों में जलवा, एक्सपोर्ट का बन गया नया रिकॉर्ड

Indian Bikes : दो पहिया वाहनों की डिमांड भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में बढ़ती जा रही है। कंपनियों की तरफ से भी रोजाना नई-नई बाइक तथा स्कूटर बाजारों में पेश किए जा रहे हैं। आपको बता दे की भारतीय बाइक्स का अब विदेशों में भी जलवा देखने को मिल रहा है। भारतीय मोटरसाइकिल नेअबकी बार एक्सपोर्ट के मामले में रिकॉर्ड बना दिया है।
 | 
Auto News : भारतीय बाइक्स का विदेशों में जलवा, एक्सपोर्ट का बन गया नया रिकॉर्ड

HR Breaking News : (Motorcycle exports) दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए भारत से मोटरसाइकिलों का निर्यात भी काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल भारतीय बाइक्स का विदेश में कुछ कितना जलवा देखा गया कि एक्सपोर्ट के मामले में भारतीय बाइक्स में नए रिकॉर्ड बना दिए हैं।


वर्ष 2024 के मुकाबले 2025 में भारत से मोटरसाइकिलों का निर्यात 27% ज्यादा हुआ है। साल 2025 में कुल 43 लाख मोटरसाइकिलों का निर्यात (Motocyle export from India) हुआ, जो की करोना महामारी के बाद में सबसे ज्यादा माना जा रहा है। भारत देश में बाइक्स की बिक्री की बात करें तो वह पहले जैसी नही रही है लेकिन निर्यात के मामले में रिकॉर्ड तोड़ती जा रही है। पिछले साल टोटल बाइक एक्सपोर्ट (Indian bike export) में बजाज ऑटो का हिस्सा 43% और टीवीएस मोटर का हिस्सा 29% रहा है। Bajaj तथा TVS, दोनों कंपनियों ने मिलकर कुल 72% का निर्यात दिखाया है।


2025 में बजाज और टीवीएस का बाइक एक्सपोर्ट

 
2025 में बजाज कंपनी की मोटरसाइकिलों का निर्यात 19 लाख यूनिट (Indian bike export 2025) हो गया जोकि उससे पिछले साल 16 लाख यूनिट था। बात की जाए टीवीएस मोटर की बाइक एक्सपोर्ट की तो 2025 में टीवीएस मोटर की तरफ से 13 लाख यूनिट का आंकड़ा देखा गया जो कि उसे पिछले साल 9 लाख यूनिट था।


एक रिपोर्ट के माध्यम से डायरेक्ट पूनम उपाध्याय द्वारा कहा गया कि भारत की मैन्युफैक्चरिंग क्षमता और मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के कारण देश के मोटरसाइकिल निर्यात में लगातार वृद्धि हो रही है।

2025 में रिकॉर्ड वृद्धि


करोना काल से पहले ही भारत से बाइक्स का एक्सपोर्ट बढ़ता जा रहा है। 2017 में इंडिया (where india export bike) से मोटरसाइकिलों का निर्यात 23 लाख यूनिट था जो कि अगले 2 साल में 31 लाख यूनिट हो गया। करोना काल के समय का यह सबसे अच्छा आंकड़ा था। 2020 में मोटरसाइकिलों के निर्यात में थोड़ी गिरावट देखी गई लेकिन इसके बाद फिर से तेजी आई और अब निर्यात स्पीड से बढ़ रहा है।


भारत के मोटरसाइकिल निर्यात में 2025 में रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई, जो 43 लाख यूनिट तक पहुंच गया। यह 2019 के महामारी से पहले के सबसे ऊंचे आंकड़े से करीब 40% ज्यादा है। Bajaj Auto और TVS Motor जैसी बड़ी कंपनियों ने विदेशों में अपनी पहचान बढ़ाई और देश से मोटरसाइकिलों के निर्यात को बढ़ावा दिया।


पूनम उपाध्याय के अनुसार, उपर उठ रहे बाजारों से अच्छी मांग की वजह से निर्यात में शानदार इजाफा हुआ है। लैटिन अमेरिका और अफ्रीका जैसे बाजारों में विदेशी मुद्रा की उपलब्धता में सुधार ने भी निर्यात (india export bike) को बढ़ावा दिया।


लैटिन अमेरिका में कोलंबिया और ब्राजील सबसे आगे थे, जबकि अफ्रीका में नाइजीरिया मुख्य गंतव्य था। नेपाल और फिलीपींस जैसे एशियाई बाजारों ने भी निर्यात में योगदान (Latest Hindi News) दिया।