home page

Best selling bikes : भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 बाइक, शोरूम में जाने से पहले जान लें कीमत

Best-Selling Bikes : भारत में कारों की बिक्री तेजी से बढ़ रही है, लेकिन इसके बाद भी बाइक्स की मांग भी कम नहीं हुई है। देश में लगातार महंगी से लेकर सस्ती तक नई-नई बाइक्स (Best 5 bikes ) लॉन्च हो रही हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज़्यादा बिकने वाली 5 बाइक्स कौन सी हैं? आइए जानते हैं इस खबर में सबसे लोकप्रिय बाइक्स की डिटेल्स...

 | 
Best selling bikes : भारत में सबसे ज्यादा बिकती हैं ये 5 बाइक, शोरूम में जाने से पहले जान लें कीमत

HR Breaking News - India's Best Selling Bikes : भारत में बाइक सिर्फ़ जरूरत नहीं, बल्कि लाखों युवाओं के शौक भी पूरा करती है। लोग अपनी पसंद और ज़रूरत दोनों के हिसाब से बाइक खरीदते हैं।  देश में बाइक्स की एक लंबी लिस्ट है, हर कोई अपनी पसंदीदा बाइक के बारे में बात करता है। लेकिन क्या आप (best-selling bikes in india) जानते हैं कि बाइक्स की इतनी लंबी लिस्ट में से हाल की सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स कौन सी हैं। आइए जानते हैं इस खबर में पिछले महीने की टॉप 5 सबसे ज़्यादा बिकने वाली बाइक्स के बारे में -

Hero Splendor -


हीरो स्प्लेंडर हमेशा से लोगों की पहली पसंद हैं। हीरो मोटोकॉर्प ने पिछले महीने 2,07,763 यूनिट्स (Best bikes in India under 2 lakh) बेचकर यह मुकाम हासिल किया। हीरो स्प्लेंडर प्लस, माइलेज के मामले में बेहतरीन बाइक है। यह भारत में 77,026 रुपये की शुरुआती कीमत पर उपलब्ध है और 4 वेरिएंट और 22 रंगों में आती है।

Honda Shine -


होंडा शाइन ने बिक्री में दूसरा स्थान हासिल करके अपनी लोकप्रियता साबित की है। 1,54,561 यूनिट्स की बिक्री के साथ, यह बाइक अपनी माइलेज और किफायती कीमत के लिए जानी जाती है। होंडा शाइन 4 अलग-अलग वेरिएंट और 7 रंगों में उपलब्ध है, जिससे ग्राहक अपनी पसंद के अनुसार बाइक चुन सकते हैं। इसकी शुरुआती कीमत 83,251 रुपये एक्स शोरूम है, जो इसे एक आकर्षक विकल्प बनाती है।

Bajaj Pulsar -


बजाज पल्सर ने बिक्री में तीसरा स्थान हासिल किया। फरवरी में 87,902 पल्सर बाइक बिकीं। बजाज पल्सर में 9 तरह की बाइक हैं जिनकी कीमत 85,677 रुपये से शुरू होती है। सबसे सस्ती बाइक पल्सर 125 है जिसमें 124.4cc का इंजन है जो 11.8 bhp की ताकत देता है। सबसे महंगी बाइक पल्सर RS 200 है जिसमें 199.5cc का इंजन है।

Honda CD Deluxe -


सीडी डीलक्स ने बिक्री में चौथा स्थान हासिल किया। सीडी डीलक्स की 70,581 बाइक बिकीं। होंडा सीडी डीलक्स, जिसे अब होंडा सीडी 110 ड्रीम डीलक्स के नाम से (Best 5 bikes in india with price) जाना जाता है, एक लोकप्रिय बाइक है। यह अपनी सादगी, किफायतीपन और ईंधन बचाने की क्षमता के लिए जानी जाती है। इसकी कीमत 76,401 रुपये से शुरू होती है।

TVS Apache -


भारत में मोटरसाइकिल की बाजार तेजी से बढ़ती डिमांड में TVS अपाचे इस सेगमेंट में एक लोकप्रिय ब्रांड बन चुका है। अपाचे की लोकप्रियता इसकी किफायती कीमत, आकर्षक डिजाइन और शानदार प्रदर्शन के कारण है। TVS अपाचे की रेंज में 5 अलग-अलग मॉडल उपलब्ध हैं, जिनकी कीमत 95,000 रुपये से शुरू होती है। पिछले महीने, अपाचे को 37,954 लोगों ने खरीदा, जिससे यह बिक्री की लिस्ट में पांचवें नंबर पर आ गया।

News Hub