Bike Mileage : इन वजहों के कारण बाइक कम देता है माइलेज, जल्द कर लें ध्यान
HR Breaking News : (Bike mileage tips in hindi) दो पहिया वाहनों की बढ़ रही मांग को देखते हुए पेट्रोल की कीमत भी लगातार बढ़ती ही जा रही है। हर कोई उस बाइक को खरीदना सबसे ज्यादा पसंद करता है जो माइलेज के मामले में नंबर वन हो। आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं उन कर्म के बारे में जिनकी वजह से बाइक काफी कम माइलेज देती हैं।
बाइक चलाते वक्त हमें कई चीजों का ध्यान रखना चाहिए क्योंकि हमारे रोजमर्रा की कुछ छोटी-छोटी गलतियां (Bike mileage tips) हम पर ही भारी पड़ जाती है। अगर समय रहते बाइक से जुड़ी गलतियों को न सुधारा जाए तो इनका असर बाइक की माइलेज पर होने लगता है।
इन गलतियों को सुधार के माइलेज (Auto News Hindi) की जा सकती है सही-
1) टायर प्रेशर का ध्यान रखें
अगर टायर में हवा कम होगी, तो बाइक को चलाने में ज्यादा ताकत लगेगी।
इससे पेट्रोल ज्यादा खर्च होगा।
इसलिए हफ्ते में एक बार टायर की हवा जरूर चेक करें।
जरूरत हो तो तुरंत हवा भरवा लें।
2) समय पर सर्विस न कराना
अगर बाइक की सर्विस समय पर नहीं होगी, तो इंजन ठीक से काम नहीं करेगा।
गंदा एयर फिल्टर और पुराना इंजन ऑयल बाइक की ताकत कम कर देते हैं।
इससे पेट्रोल ज्यादा लगता है।
समय पर सर्विस और ऑयल बदलवाने से माइलेज अच्छा रहता है।
3) गलत गियर का इस्तेमाल
स्पीड के हिसाब से गियर न बदलना गलत है।
कम स्पीड में ऊंचा गियर और ज्यादा स्पीड में लो गियर चलाने से इंजन पर दबाव पड़ता है।
हमेशा स्पीड के अनुसार सही गियर का इस्तेमाल करें।
4) बार-बार ब्रेक लगाना
ट्रैफिक में आधा क्लच दबाकर चलना नुकसानदायक है।
बार-बार ब्रेक लगाकर अचानक स्पीड बढ़ाने से पेट्रोल ज्यादा खर्च होता है।
इससे क्लच प्लेट भी जल्दी खराब होती है।
40–50 किमी/घंटा की एक जैसी स्पीड रखना फायदेमंद है।
अगर सिग्नल पर ज्यादा देर रुकना हो, तो इंजन बंद कर दें।
सही देखभाल और अच्छी ड्राइविंग आदतों से बाइक का माइलेज लंबे समय तक अच्छा रहता है।
