इस त्योहारी सीजन खरीदें बजाज की यह बाइक, एक लीटर तेल में 70km का करती है सफर
HR Breaking News (High Mileage Bikes) भारतीय बाजार में दो पहिया वाहनों की बढ़ रही डिमांड को देखते हुए कंपनियों की तरफ से एक से एक शानदार फीचर्स वाली बाइक लॉन्च की जा रही है। आजकल हर कोई बाइक खरीदने से पहले इसकी माइलेज, हाई स्पीड और उसके इंजन के बारे में जानना पसंद करता है। अगर आप भी त्योहार के इस सीजन में नई बाइक खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो बजाज कंपनी की है बाइक आपके लिए काफी बेस्ट साबित हो सकती है। हम बात कर रहे हैं बजाज कंपनी की बाइक प्लेटिना (Bajaj Platina 100) की। बजाज कंपनी की बाइक प्लेटिना 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। सबसे खास बात यह है कि इस बाइक की कीमत 75000 रूपये से भी कम है।
Bajaj Platina का इंजन और पावर (Bajaj Platina Engine and Power)
अगर आप ऐसी बाइक चाहते हैं जो रोजाना क सफर में पेट्रोल का खर्च कम रखे, तो Bajaj Platina एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है। इसमें 99.59cc का सिंगल सिलेंडर एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 8.2 PS की पावर और 8.3 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 4-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है, जिससे शहर की सड़कों पर बाइक चलना आसान रहता है। कंपनी द्वारा बताएं गए आंकड़ों के अनुसार, यह बाइक करीब 70 kmpl तक का माइलेज दे सकती है। इसमें 11 लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है।
साइज और डिजाइन में कैसी है बाइक? (Bajaj Platina Design)
Bajaj Platina को इस तरह बनाया गया है कि रोज ऑफिस जाने, बाजार के काम निपटाने और लंबी दूरी के सफर में इसे इस्तेमाल किया जा सके। इसकी लंबाई 2,003 mm, चौड़ाई 704 mm और ऊंचाई 1,069 mm है बाइक का व्हीलबेस 1,255 mm और सीट की ऊंचाई 807 mm है। वहीं, 200 mm का ग्राउंड क्लीयरेस खराब और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर मददगार हो सकता है। इसका वजन 117 किलोग्राम है। सस्पेंशन की बात करे तो गे हाइड्रोलिक टेलीस्कोपिक और पीछे SNS सस्पेंशन दिया गया है।
ब्रेक और टायर में क्या मिलता है? (Bajaj Platina Brake)
सेफ्टी और आरामदायक सफर के लिए इस बाइक में आगे और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इसके ब्रेक सिस्टम में एंटी-स्किड या CBS से जुड़ी सुविधा वेरिएंट के अनुसार मिल सकती है। बाइक मे आगे 2.75×17 और पीछे 3.00×17 साइज के ट्यूब-टाइप टायर दिए गए है साथ ही, इसमें अलॉय व्हील भी मिलते है, जो बाइक को बेहतर लुक देते हैं।
फीचर्स भी हैं काम के (Bajaj Platina Features)
Bajaj Platina में जरूरत के हिसाब से जरूरी फीचर्स दिए गए हैं इसमें LED DRL के साथ HS1 हैलोजन हडलैंप मिलता है, जिस बाइक को अलग पहचान मिलती है। इसके इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर में एनालॉग स्पीडोमीटर फ्यूल गेज और जरूरी इंडिकेटर लाइटस दी गई हैं। इसके अलावा, बाइक में 12V, 4Ah की VRLA बेटरी मिलती है।
Bajaj Platina की कीमत कितनी है? (Bajaj Platina Price)
कीमत की बात करें तो कंपनी की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार Bajaj Platina की शुरुआती कीमत 72942 रुपये है। लेकिन शहर, वेरिएंट और डीलर के हिसाब से कीमत में बदलाव हो सकता है। अगर आप इस त्योहरी सीजन में कम खर्च में रोजाना चलाने के लिए बाइक खरीदना चाहते हैं, तो इसे अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं। खरीदने से पहले कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या नजदीकी डीलर से मौजूदा कीमत और माइलेज की जानकारी जरूर जांच लें।
