home page

Car Discount : दिवाली पर घर ले आएं नई कार, मिल रही लाखों रुपये की छूट

Car Discount Offer : दिवाली करीब आ रही है और ऐसे में त्यौहार पर अगर आप नई गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए शानदार मौका है। दरअसल हाल ही में सरकार ने जीएसटी (GST) दर में कटौती की है, जिसके बाद से लगभग सभी गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट आई है। चलिए नीचे खबर में विस्तार से जानते हैं।

 | 
Car Discount : दिवाली पर घर ले आएं नई कार, मिल रही लाखों रुपये की छूट

HR Breaking News - (Discount in car)। अगर आप खुद के लिए नई कर खरीदने की योजना बना रहे हैं और बजट कम है तो अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है। दरअसल, जीएसटी दर में कटौती के बाद देश की लगभग सभी गाड़ियों की कीमतों में गिरावट आई है। वहीं, फेस्टिवल सीजन (Festival Season) के चलते कई बड़ी कर निर्माता कंपनी अपनी गाड़ियों पर डिस्काउंट (Car Discount) ऑफर भी दे रही है। ऐसे में अगर आप नई गाड़ी खरीदने हैं तो लाखों रुपए की बचत कर सकते हैं।

गाड़ियों की कीमतों में भारी गिरावट -

केंद्र सरकार ने पिछले महीने जीएसटी (GST rate cut) की नई दरों को मंजूरी दे दी है जो 22 सितंबर से लागू हो गई है। बता दें कि नए नियमों के तहत 4 मीटर से बड़ी गाड़ियों पर अब सिर्फ 40% जीएसटी ही लगेगा। पहले इन गाड़ियों पर जीएसटी और शेष मिलाकर लगभग 45 से 50% तक टैक्स देना होता था। वहीं 4 मीटर से छोटी और 1200 सीसी पेट्रोल और 1500 सीसी डीजल (1500 cc Diesel Car) तक की क्षमता वाली गाड़ियों पर अब केवल 18% जीएसटी ही लगेगा। जबकि पहले इन गाड़ियों पर 28% जीएसटी (GST) देना होता था।

GST और टैक्स की दरों में कटौती कसीदा लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। देश की लगभग सभी कर कंपनियों ने नई कीमतों का ऐलान कर दिया है, जिससे छोटी से लेकर बड़ी तक सभी गाड़ियों की एक्स शोरूम कीमत (Car ex-showroom price) में लाखों रुपए की कमी आई है। अगर अब आप नई कर खरीदने की सोच रहे हैं तो जीएसटी (GST) में हुई कटौती से है आपको लाखों रुपए का बजट करवा सकती है।

त्यौहार पर मिल रहा डबल डिस्काउंट-

GST कटौती के बाद अब त्योहारों सीजन शुरू हो गया है ऐसे में त्यौहारों पर देश की लगभग सभी कार कंपनी अपने ग्राहकों आकर्षित करने के लिए गाड़ियों पर भारी डिस्काउंट देती हैं। इसके साथ ही अतिरिक्त डिस्काउंट और ऑफर्स भी देती हैं। जीएसटी में कमी के कारण कीमतें पहले ही कम हो चुकी हैं

और अब कंपनियां इन पर फेस्टिवल डिस्काउंट (Car Festival Discount), एक्सचेंज बोनस, कॉर्पोरेट डिस्काउंट और कम ब्याज दर पर लोन जैसे आकर्षक ऑफर्स की बौछार कर सकती हैं। इन दोनों कारणों की वजह से आपको कार अपनी अब तक की सबसे कम कीमत पर मिल सकती है।