Citroen Basalt Vs Kia Syros: सिट्रोएन बेसाल्ट और किआ सिरोस में क्या है खूबी, जानें फीचर्स
Citroen Basalt Vs Kia Syros - भारतीय बाजार में SUV की रेस में Citroen Basalt और Kia Syros दोनों अपनी अलग पहचान बना रही हैं। आकर्षक डिजाइन और एडवांस्ड फीचर्स के साथ ये गाड़ियां ग्राहकों का ध्यान खींच रही हैं। अगर आप इन दोनों में से किसी एक SUV को चुनने का सोच रहे हैं, तो आइए जानते हैं उनके खास फीचर्स और खूबियाें के बारे में-
HR Breaking News, Digital Desk- (Citroen Basalt Vs Kia Syros) भारतीय बाजार में SUV की मांग लगातार बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Citroen Basalt और Kia Syros दो ऐसी गाड़ियां हैं जो अपने आकर्षक डिजाइन, एडवांस्ड फीचर्स और पावरफुल इंजन के कारण चर्चा में हैं। अगर आप नई SUV खरीदने का विचार कर रहे हैं और इन दोनों में से किसी एक को चुनना चाहते हैं, तो आइए जानते हैं कि इंजन और फीचर्स के लिहाज से कौन सी SUV ज्यादा बेहतर साबित होती है।
फीचर्स के मामले में कौन ज्यादा शानदार-
Citroen Basalt में कई आकर्षक और जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम है, जो एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसके साथ 7 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर (digital instrument cluster) भी मौजूद है। सीटों पर लैदर कवर दिए गए हैं और 470 लीटर का बड़ा बूट स्पेस लंबी यात्राओं को आसान बनाता है। इसके अलावा एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और रियर एसी वेंट्स जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।
Kia Syros फीचर्स के मामले में एक कदम आगे दिखती है। इसमें 30 इंच का बड़ा ट्रिनिटी पैनोरमिक डिस्प्ले पैनल है, जिसमें नेविगेशन और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी भी शामिल है। इसके अलावा ड्यूल पेन सनरूफ, 64 रंगों की एंबिएंट लाइट, रियर सीट रिक्लाइन और वेंटिलेटेड सीट जैसी सुविधाएं इसे और अधिक प्रीमियम बनाती हैं। फीचर्स के लिहाज से Kia Syros ज्यादा मॉडर्न और लग्जरी एक्सपीरियंस प्रदान करती है।
इंजन और परफॉर्मेंस: कौन है आगे-
Citroen Basalt में 1.2 लीटर का तीन-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है। इसके मैनुअल वर्जन में 82 पीएस की पावर और 115 न्यूटन मीटर टॉर्क मिलता है, साथ ही पांच-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स (five-speed manual gearbox) दिया गया है। कंपनी के अनुसार यह 18 से 18.7 किलोमीटर प्रति लीटर तक का माइलेज प्रदान कर सकता है। वहीं इसके ऑटोमैटिक वर्जन में वही इंजन 110 पीएस पावर और 205 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। इसके मुकाबले, Kia Syros में दो इंजन विकल्प उपलब्ध हैं।
Kia Syros में 1 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन (turbo petrol engine) दिया गया है, जो 120 पीएस की पावर और 172 न्यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। इसके अलावा 1.5 लीटर का डीजल इंजन भी उपलब्ध है, जो 116 पीएस पावर और 250 न्यूटन मीटर टॉर्क देता है। दोनों इंजन मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स (automatic gearbox) विकल्प के साथ आते हैं। इंजन क्षमता और परफॉर्मेंस के लिहाज से Kia Syros ज्यादा मजबूत नजर आती है।
कीमत के हिसाब से कौन है किफायती-
Citroen Basalt की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.15 लाख रुपये है, जबकि इसका टॉप वेरिएंट 13.11 लाख रुपये तक उपलब्ध है। इसके मुकाबले, Kia Syros की शुरुआती कीमत 8.67 लाख रुपये है और टॉप वेरिएंट की कीमत 15.94 लाख रुपये तक जाती है। यानी कीमत के लिहाज से Basalt थोड़ी अधिक किफायती साबित होती है।
