hrbreakingnews.com

DA Hike October 2026 : अक्टूबर का महीना 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खास, महंगाई भत्ते पर बनेगी बात

DA Hike October 2026 :केंद्रीय कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते का इंतजार इस महीने खत्म होने की उम्मीद है। वहीं, आंकड़े यह भी आ रहे हैं कि महंगाई भत्ते में कितना इजाफा किया जाएगा। केंद्रीय कर्मचारियों (centeral employees) के लिए महंगाई भत्ता काफी महत्वपूर्ण है। महंगाई भत्ता कर्मचारियों को राहत देने का काम करेगा और नवंबर की शुरुआत में आ रही दिवाली अच्छी मनेगी। चलिए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से- 
 
DA Hike October 2026 : अक्टूबर का महीना 1 करोड़ कर्मचारियों के लिए खास, महंगाई भत्ते पर बनेगी बात

HR Breaking News (DA Hike October 2026) एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर का महीना खास रहने वाला है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अक्टूबर में जहां आठवें वेतन आयोग पर नए अपडेट आएंगे, वहीं महंगाई भत्ते पर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। सितंबर में महंगाई भत्ते (DA Hike Update) में बढ़ोतरी का इंतजार कर रहे कर्मचारियों का इंतजार अक्टूबर में खत्म होने की उम्मीद है। अक्टूबर की सैलरी के साथ कर्मचारियों को 3 महीने का बकाया भी दिए जाने की उम्मीद है। चलिए जानते हैं कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में कितनी बढ़ोतरी का लाभ मिल सकता है। 

 

 

महंगाई भत्ते में कितनी हो सकती है बढ़ोतरी (DA Hike Latest Update) 


केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़ों के आधार पर होगी। जून 2026 तक के ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स के आंकड़े आ चुके हैं। इनमें 7वें वेतन आयोग (7th pay commission) के तहत बेस ईयर 2016 के हिसाब से कैलकुलेशन होगा। इस हिसाब से महंगाई भत्ते में इस बार पिछली बार से 1 प्रतिशत अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। यानी कि अब महंगाई भत्ता 60% से बढ़कर 63% हो सकता है। पिछली बार महंगाई भत्ते में मात्र 2% की बढ़ोतरी हुई थी जो 58% से बढ़कर 60% हुआ था। 


दशहरा के आसपास लग सकती है मुहर (DA Hike News Update)


महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी पर दशहरा के आसपास मुहर लग सकती है। सरकार की तरफ से जल्द इसको कंफर्म कर दिया जाएगा। वहीं कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का लाभ अक्टूबर की सैलरी के साथ दिए जाने की पूरी पूरी उम्मीद है। 3% की बढ़ोतरी के पीछे माना जा रहा है कि इंडस्ट्रियल वर्कर्स के लिए कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स का पूरा साल का आंकड़ा काफी बदला है।

श्रम ब्यूरो की ओर से जून 2026 के सूचकांक के अनुसार उत्तर साइकिल में 14.68 की औसत महंगाई बढ़ी है। वहीं सटीक डीए का आंकड़ा देखें तो 63.76% बन रहा है। हालांकि उम्मीद है कि सरकार इसको 4% भी कर दे, लेकिन ज्यादातर विशेषज्ञों का मानना है कि 3% की ही बढ़ोतरी संभव है। हालांकि पॉइंट 50 से ऊपर का आंकड़ा 64% होने पर बल दे रहा है तो 4% की बढ़ोतरी भी संभव है।


कब हो सकता है बढ़ोतरी का एलान (employees da hike)


कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का एलान अक्टूबर के पहले या दूसरे सप्ताह में होने की उम्मीद है। इसका एलान सरकार की तरफ से दुर्गा पूजा, दशहरा, दीपावली के आस पास किया जाता है। दीपावली इस बार नवंबर की शुरुआत में पड़ रही है तो अक्टूबर में इसका एलान होने की पूरी उम्मीद जतायी जा रही है। 

कितनी होगा सैलरी में इजाफा (Salary hike Update)


केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में इजाफा उनकी बेसिक सैलरी के आधार पर होगा, जिस कर्मचारी की कितनी ज्यादा बेसिक सैलरी होगी, उतना अधिक उसको लाभ मिलेगा। अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18000 रुपए प्रति महीना है तो 3% के हिसाब से 540 रुपए प्रति महीना महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।