home page

इस दिन शुरू होगी Renault Duster की डिलीवरी, माइलेज भी होगा एकदम दमदार

New Renault Duster : रेनोल्ट अब नई डस्टर की लॉन्चिंग से भारतीय बाजार में एक बार फिर वापसी की तैयारी में है। अब जल्द ही कंपनी की ओर से Renault Duster स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड डस्टर की लॉन्चिंग की जाएगी और उसके बाद कंपनी ने इसकी डिलीवरी डेट (Renault Duster India Launch) भी कन्फर्म कर दी गई है। आइए खबर के माध्यम से विस्तार से नई जनरेशन Renault Duster के बारे में-
 | 
इस दिन शुरू होगी Renault Duster की डिलीवरी, माइलेज भी होगा एकदम दमदार

HR Breaking News (New Renault Duster) रेनॉल्ट इंडिया ने भारतीय बाजार में नई जेनरेशन की डस्टर एसयूवी को लॉन्च करने का ऐलान कर दिया है। लॉन्चिंग के बाद रेनॉल्ट Duster स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड डस्टर की डिलीवरी (Renault Duster delivered) को लेकर भी कंपनी ने जानकारी दे दी है। बताया जा रहा है कि इस एसयूवी का माइलेज भी एकदम बेहतर होने वाला है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में- 

 

किन गाड़ियों से होगा न्यू डस्टर का मुकाबला


कंपनी नई जनरेशन Renault Duster को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। भारतीय बाजार में नई डस्टर का सीधा मुकाबला Tata Sierra, Hyundai Creta और Kia Seltos से होने वाला है। वहीं, स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड सेगमेंट में इस गाड़ी को टोयोटो Hyryder, Maruti Suzuki ग्रेंड विटारा और विक्टोरिस जैसी गाड़ियों से टक्कर मिलेगी। Renault ने क्लियर किया है कि नई डस्टर को दिवाली 2026 से स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड पावरट्रेन के साथ लॉन्च किया जाएगा। बता दें कि इस सिस्टम को ETech नाम दिया गया है।

जानिए क्या खास है Renault Duster में


बताया जा रहा है कि रेनोल्ट डस्टर के स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड वेरिएंट (Strong-hybrid variants of Renault Duster)  में एक 1,789cc नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन जो 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल के साथ दो इलेक्ट्रिक मोटर के साथ पेश किया जा सकता हैं। इनमे एक इलेक्ट्रिक मोटर 20 hp की मोटर जनरेटर के तौर पर काम करती है। वहीं, 49hp की मोटर पहियों को पावर देती है। इलेक्ट्रिक मोटर की यह पावर 160 hp और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करती है, जिसमे 1.4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है।

 

नई जेनरेशन रेनोल्ट डस्टर के स्पेसिफकेशन


नई जेनरेशन रेनोल्ट डस्टर (Specifications of new-generation Renault Duster) का सिस्टम मल्टी-मोड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के माध्यम से पावर को पहियों तक पहुंचाता है। जानकारी के लिए बता दें कि टोयोटा के e-CVT पर बेसड फिक्स्ड गियर रेशियो का यूज किया गया है, जिससे ड्राइविंग करते समय इंजन आरपीएम का एक्सपीरियंस पारंपरिक ऑटोमैटिक कार की तरह रहेगा। Renault कंपनी की ओर से यह दावा किया गया है कि यह हाइब्रिड सेटअप शहर में 80 फीसदी तक की ड्राइविंग EV मोड (Driving EV Mode) में किया जा सकता है। हालांकि, नई रेनोल्ट डस्टर की वास्तविक माइलेज ट्रैफिक, स्पीड आदि चीजों पर डिपेंड करेगी।

कब होगी रेनोल्ट डस्टर की डिलीवरी 


कंपनी ने कन्फर्म किया है कि नई जेनरेशन रेनोल्ट डस्टर (2026 Renault Duster) की डिलीवरी दिवाली 2026 में शुरू की जाएगी। इस मे से अप्रैल 2026 से टर्बो-पेट्रोल वेरिएंट की डिलीवरी (Renault Duster delivery) कर शुरुआत कर दी जाएगी।

डीजल इंजन का नहीं कोई विकल्प  


बता दें कि नई रेनोल्ट डस्टर में डीजल इंजन (Diesel engine in new Renault Duster) का विकल्प मौजुद नहीं है। Renault में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन जिसमे से एक 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.3-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। Renault के 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल 100 hp की पावर देता है और 160 Nm का टॉर्क को पैदा करता है। इस इंजन ऑप्शन में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मौजूद है।
बात करें Renault में 1.3-लीटर चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन (Turbo-petrol engine in Renault)  की तो ये इंजन 163hp की पावर देता है और 280 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ये इंजन ऑप्शन 6-स्पीड मैनुअल गियर बॉक्स से लैस होता है और 6-स्पीड DCT गियरबॉक्स के साथ आएगा।