hrbreakingnews.com

क्या आप भी यूज करते हैं RO, तो जान लें कितने दिनों में बदलनी चाहिए ये चीज 

RO Filter change : अगर आपके घर भी लगा हुआ है RO, तो आपके लिए ये जानना बेहद ज़रूरी है कि इसके फिल्टर को कितने दिनों में बदलना चाहिए. ताकी आपको किसी तरह की दिक्कत न हो.

 
क्या आप भी यूज करते हैं RO, तो जान लें कितने दिनों में बदलनी चाहिए ये चीज 

HR Breaking News : अगर आप आरओ वाटर प्यूरिफायर (purifier) का इस्तेमाल कर रहे हैं तो आपको ये ध्यान रखना होगा कि इसके आरओ मेंब्रेन और फिल्टर को सही समय पर बदलना चाहिए. RO का मतलब होता है रिवर्स ऑस्मोसिस (Reverse Osmosis). यह एक वाटर प्यूरीफिकेशन प्रोसेस (purification process)  है जो पीने के पानी में घुल चुकी अशुद्धियों को खत्म करके साफ और पीने लायक बनाता है. 100% शुद्ध और सुरक्षित पानी पीने के लिए आरओ फिल्टर (filter) और मेम्ब्रेन का समय पर रिप्लेसमेंट बहुत ज़रूरी है. अगर इसे बदला न जाए तो पानी सही तरह से फिल्टर नहीं होगा.

 


साफ पानी के लिए वाटर प्यूरिफायर (purifier) की मेंटेनेंस बहुत ज़रूरी है. जब हम आरओ प्यूरीफायर (purifier) के रखरखाव के बारे में बात करते हैं तो सबसे पहली चीज जो हमारे दिमाग में आती है वह ये है कि फिल्टर (filter) और मेम्ब्रेन को समय टाइम पर चेंज नहीं किया तो पानी साफ नहीं मिलेगा.

 

ये ज़रूरी है कि आपको फिल्टर (filter) बदलने के शेड्यूल की समझ हो क्योंकि फिल्टर और मेम्ब्रेन, वाटर प्यूरिफायर (purifier) के ज़रूरी हिस्से होते हैं, और फिल्टर और मेम्ब्रेन को बदलने की लागत एक आरओ प्यूरीफायर की कुल मेंटेनेंस लागत का लगभग 80% होता है.

 

 

अब सवाल ये उठता है कि RO फिल्टर को कितने दिन में बदलना चाहिए. आरओ प्री-फिल्टर (आरओ वाटर प्यूरिफायर (purifier) के बाहर इंस्टॉल) को आदर्श रूप से हर 3 – 4 महीने में बदला जाना चाहिए. शुद्ध किए गए पानी की गुणवत्ता और मात्रा के आधार पर रिप्लेसमेंट टाइम कम या ज़्यादा हो सकता है.


दूसरे फिल्टर जिनमें सेडिमेंट फिल्टर और कार्बन फिल्टर शामिल हैं, उन्हें हर 6-12 महीने में बदला जाना चाहिए, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितना पानी शुद्ध करते हैं और इनपुट पानी कितना अच्छा या खराब है.