home page

electric car : सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, रेट 4 लाख से भी कम, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

cheapest electric car : इलेक्ट्रिक कारों का चलन दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है, आज  इस खबर में आप जान सकते है कि सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार कौन सी है और इसमें क्या-क्या फिचर्स मिल रहे है।

 | 
electric car : सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, रेट 4 लाख से भी कम, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग

HR Breaking News (नई दिल्ली)। हर किसी को इलेक्ट्रिक कार पसंद है। लेकिन फिलहाल इनकी ऊंची कीमत होने के चलते हर कोई इसे खरीद नहीं पाता। इसी अड़चन को दूर करने के लिए बजाज अपनी क्यूट कार Bajaj Qute का नया अपडेट वर्जन लेकर आने वाला है। फिलहाल इसका मौजूद वर्जन केवल कमर्शियल यूज (commercial use) के लिए उपलब्ध है।

सिटी की रानी है यह कार 


कंपनी ने बीते जनवरी 2023 में अपनी नई Bajaj Qute का सरकार से अप्रूवल लिया है। 2023 Bajaj Qute में 451 kg का वजन मिलेगा। मेट्रो सिटी में संकरी गलियों व भीड़भाड़ वाली जगहों में इस कार को चलाना आसान होगा। बजाज ने इसे 2018 में 2.48 लाख रुपये एक्स शोरूम में पेश किया था। अनुमान है कि नई Qute (RE60) 3.61 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलेगी।


70 km/h की टॉप स्पीड


यह 4 सीटर कार होगी। इसमें फिक्स रूफ, आरामदायक सस्पेंशन और 70 km/h की टॉप स्पीड मिलेगी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कार में 12.8 bhp की पावर मिलेगी। यह कार सीएनजी में भी ऑफर (Offer in CNG also) की जा सकती है। कार में स्लाइडिंग विंडो होंगे। कार में 216 cc का सिंगल सिलेंडर हाई पावर इंजन मिलेगा।

कार में 16.1 Nm का टॉर्क मिलेगा


कार में 16.1 Nm का टॉर्क मिलेगा। कंपनी की यह 5-स्पीड कार है, इसमें रिवर्स गियर के साथ ‘H’ पैटर्न गियरबॉक्स दिया गया है। इस स्मार्ट कार में 20 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। बाजार में इसका Maruti Alto से मुकाबला होगा। जानकारी के अनुसार Maruti Alto K10 में 998 cc का पेट्रोल इंजन मिलता है।

6 मोनोटोन कलर ऑप्शन


Maruti Alto K10 में Std (O), LXi, VXi और VXi+ चार वेरिएंट मिलते हैं। यह कार शुरुआती कीमत 3.99 लाख रुपये एक्स शोरूम में मिलती है। इस धांसू कार में 6 मोनोटोन कलर ऑप्शन मिलते हैं। इस कार में 24.9 kmpl तक माइलेज मिलती है। कार में 214 लीटर का बूट स्पेस है। Maruti Alto K10 में 65.71 Bhp की पावर मिलती है। यह हाई डिमांड कार है।