EV Scooter : अब महंगे स्कूटर खरीदने की टेंशन नहीं, सुजुकी ने शुरू किया सब्सक्रिप्शन प्लान
EV Scooter - अब महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की चिंता खत्म। Suzuki Motorcycle India ने अपने नए Suzuki E Access के लिए रेंटल और सब्सक्रिप्शन प्लान शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ग्राहक इसे खरीदे बिना, केवल किराए या सब्सक्रिप्शन पर इस्तेमाल कर सकते हैं...ऐसे में चलिए आइए नीचे खबर में जान लेते है कि आखिर ये सुविधा कहां-कहां मिल रही हैं-
HR Breaking News, Digital Desk- (EV Scooter) इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना अब अनिवार्य नहीं रहा। सुजुकी मोटरसाइकिल इंडिया (Suzuki Motorcycle India) ने अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर Suzuki E Access के लिए रेंटल और सब्सक्रिप्शन सर्विस शुरू कर दी है। इसके लिए कंपनी ने रॉयल ब्रदर्स बाइक रेंटल्स (Royal Brothers Bike Rentals) के साथ साझेदारी की है।
इसका मतलब है कि अब आप इस स्कूटर को खरीदे बिना, केवल किराए या सब्सक्रिप्शन पर चला सकते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फीचर्स और विकल्प।
जानें किन शहरों में मिलेगी सुविधा-
पहले चरण में यह रेंटल और सब्सक्रिप्शन सर्विस Suzuki E Access के लिए सात शहरों-बेंगलुरु, हैदराबाद, अहमदाबाद, विशाखापत्तनम, भुवनेश्वर, जयपुर और गुरुग्राम में शुरू की गई है। Royal Brothers Bike Rentals का इन शहरों में पहले से मजबूत नेटवर्क होने के कारण सर्विस को निर्बाध और सहज बनाए रखने की उम्मीद जताई जा रही है।
क्या-क्या मिलेंगे ऑप्शन मिलेंगे-
कंपनियां ग्राहकों को लचीले विकल्प उपलब्ध करा रही हैं। इसमें 24 घंटे का रेंटल प्लान, मासिक सब्सक्रिप्शन और 1 साल तक का लंबा सब्सक्रिप्शन प्लान शामिल है। यह उन लोगों के लिए खासतौर पर फायदेमंद है, जो Suzuki E Access को पहले आजमाना चाहते हैं या लंबी अवधि के लिए बिना खरीदारी के इस्तेमाल करना चाहते हैं।
सुजुकी ई-एक्सेस के स्पेसिफिकेशन-
इसके टॉप स्पीड की बात करें तो इसकी टॉप स्पीड 71 किमी./घंटा है और कंपनी के अनुसार इसकी रेंज 95 किमी. है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर फुल चार्ज (electric scooter full charge) होने में 4 घंटे से अधिक समय लेती है। एक्स-शोरूम कीमत ₹1.88 लाख रखी गई है, जो इसे कुछ हद तक महंगा बनाती है, खासकर तब जब इसके स्पेसिफिकेशन कागज (specification paper) पर साधारण नजर आते हैं।
आगे क्या?
Suzuki की योजना है कि Suzuki E Access के बाद अपनी बाकी दोपहिया गाड़ियों के लिए भी रेंटल और सब्सक्रिप्शन मॉडल लॉन्च किया जाए। आज के दौर में, जहां लोग ओनरशिप से ज्यादा उपयोगिता और सुविधा को महत्व दे रहे हैं, यह कदम कंपनी के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है। यदि आप इलेक्ट्रिक स्कूटर (electric scooter) खरीदना चाहते हैं लेकिन ₹1.88 लाख खर्च करने से हिचक रहे हैं, तो यह रेंटल/सब्सक्रिप्शन विकल्प (Rental/Subscription Options) आपके लिए बेहतर समाधान हो सकता है।
