hrbreakingnews.com

ईवी का बढ़ा ट्रेंड, 75% बढ़ी बिक्री, इंजन मॉडल 18% कम 

EV sales : पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के चलते अब देशभर में ईवी का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। अब तक मार्केट में ईवी की 75% बिक्री बढ़ गई है। वहीं, गैर ईवी मॉडल में 18 प्रतिशत की कमी आई हे, जिससे पता चलता है कि युवाओं का ईवी व्हिक्लस की तरफ रूझान काफी बढ़ा है। ऐसे में चलिए खबर में जानते हैं कि ईवी (Electric vehicle sales) के मामले में किन कंपनियों की व्हिक्लस की बिक्री अधिक हुई है। 
 
ईवी का बढ़ा ट्रेंड, 75% बढ़ी बिक्री, इंजन मॉडल 18% कम 

HR Breaking News (EV sales) देशभर के कुल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की भागीदारी बढ़ गई है।युवाओं में गैर-ईवी की तुलना में ईवी की बिक्री (EV Sales) अधिक हुई है। आंकड़ों के हिसाब से ईवी की बिक्री 75 प्रतिशत बढ़ गई है। वहीं, इंजन मॉडल की बिक्री में 18 प्रतिशत की कमी आई है। इस उतार-चढ़ाव के बाद भी पूरे बाजार की गिरावट की भरपाई नहीं हो पाई है। आइए खबर में जानते हैं इस बारे में विस्तार से-

 

 

अक्टूबर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन 


अक्टूबर में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन (Registration of electric vehicles) 74.7 प्रतिशत बढ़ गए हैं और गौर-ईवीं गाड़ियों के 17.9 प्रतिशत कम हो गए हैं। जैटो डायनेमिक्स के डेटा के अनुसार अक्टूबर 2026 में 36,646 इलेक्ट्रिक कारों का रजिस्ट्रेशन (Registration of electric cars) हुआ है। बीते वर्ष इस महीने में संख्या 20,979 थी। दूसरी ओर गैर-ईवी वाहनों के रजिस्ट्रेशन 566124 से कम होकर 464760 ही रह गए हैं।

अक्टूबर में कितने हुए कुल रजिस्ट्रेशन 


आंकड़ों के हिसाब से कुल बाजार में इलेक्ट्रिक वाहनों की भागीदारी (Electric vehicles participation) लगभग दोगुनी हो गई है। अक्टूबर 2025 में यह 3.6 प्रतिशत थी, जो इस वर्ष 7.3 प्रतिशत पर पहुंच गई है। यानी अब हर 100 नए रजिस्टर होने वाले कारों में लगभग 7 इलेक्ट्रिक ही है। बिक्री में ईवी की बिक्री तेज बढ़त भी पूरे बाजार की गिरावट की भरपाई नहीं कर पाई है। करंट फेस्टिवल सीजन के दौरान अक्टूबर में कुल रजिस्ट्रेशन (Total registration in October) 587103 से कम होकर 501406 कारों का ही रह गया है।

टाटा की ईवी के रजिस्ट्रेशन 


टाटा की ईवी के रजिस्ट्रेशन (Tata EV registration) 76.3 प्रतिशत बढ़ गए हैं और महिंद्रा की ईवी के 4.2 प्रतिशत बढ़ गए हैं। सभी तरह के वाहनों को मिलाकर दोनों कंपनियों के रजिस्ट्रेशन 8.8 प्रतिशत कम हुए हैं और महिंद्रा की ईवी के 12.6 प्रतिशत कम हुए हैं। मारुति सुजुकी में 15.2 प्रतिशत, हुंडई में 16.6 प्रतिशत घटे हैं और किआ में 13.4 प्रतिशत की गिरावट रही है। MG के कुल रजिस्ट्रेशन में 4.3 प्रतिशत की बढ़त हुई और निशान के 23 प्रतिशत की बढ़त हुई है।

अक्टूबर 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री 


अक्टूबर 2025 में इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री (Electric vehicle sales in October 2025) 20979 रही थी और अक्टूबर 2026 में यह बढ़कर 36646 बढ़ी है। वही, गैर ईवी की बिक्री अक्टूबर 2025 में 566124 और अक्टूबर 2026 में 464760 हो गई है। यानी की कुल यात्री वाहनों में 14.6 प्रतिशत की गिरावट आई है।
अगर कंपनी के ईवी रजिस्ट्रेशन में सालाना बढ़त की बात करें तो महिंद्रा की 84.2 प्रतिशत बढ़त रही है। टाटा की 76.3 प्रतिशत और कुल ईवी बाजार (Tata's EV market) में 74.7 प्रतिशत बढ़त रही है।