hrbreakingnews.com

flipkart iphone 17 pro discount 2026 : आईफोन पर 55 हजार से ज्यादा तक की छूट पाने का मौका

iphone 17 pro discount 2026 : आईफोन लवर्स के लिए अच्छी खबर सामने आई है। अगर आप भी आईफोन 17 pro को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अभी आपके पास सुनहरा मौका हो सकता है। फ्लिपकार्ट पर आईफोन पर 55 हजार से अधिक की छूट मिल रही है। ऐसे में आइए खबर में जानते हैं कि आईफोन 17 pro (iphone 17 pro discount 2026) आप कितने रुपये में खरीद सकते है।  
 
flipkart iphone 17 pro discount 2026 : आईफोन पर 55 हजार से ज्यादा तक की छूट पाने का मौका

HR Breaking News - (iphone 17 pro discount) ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर साल की सबसे बड़ी सेल की शुरुआत हो गई है। त्योहारी सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म पर आईफोन 17 प्रो पर बंपर डिस्काउंट ऑफर पेश किए जा रहे हैं। अब ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफार्म (online shopping app) फ्लिपकार्ट पर आईफोन 17 pro पर 55 हजार से ज्यादा का डिस्काउंट मिल रहा है। खबर में जानिए आईफोन 17 प्रो की कीमत के बारे में विस्तार से-

आईफोन 17 प्रो के 256GB वेरिएंट कर कीमत


दरअसल, आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज 2026 (Flipkart Big Billion Days 2026) सेल में ऐपल आईफोन 17 प्रो के 256GB वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट ऑफर मिल रहा है। मार्केट में इसकी कीमत 1,34,900 रुपये है, लेकिन फ्लिपकार्ट पर आप इस फोन को बैंक डिस्काउंट और पुराने iPhone 15 प्रो को एक्सचेंज करने पर 79,250 रुपये की कीमत (Price on exchange of iPhone 15 Pro) में खरीद सकते हैं। 


बड़ी बात है कि पुराने iPhone को एक्सचेंज करने पर कीमत में बड़ी कटौती की सकती है। बता दें कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 प्रो का डीप ब्लू कलर वेरिएंट (iPhone 17 Pro variants on Flipkart) लिस्टेड है, जिसकी कीमत 1,34,900 रुपये हैं। हालांकि, ऐपल आईफोन 17 प्रो 79,250 रुपये की इफेक्टिव कीमत पर खरीदने के लिए ग्राहकों को एक्सचेंज और बैंक ऑफर का फायदा लेना होगा।


कैसे मिलेगा iPhone 17 प्रो पर ऑफर 


जानकारी के लिए बता दें कि फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 प्रो के 256GB वेरिएंट की कीमत (iPhone 17 Pro Price on Flipkart) 1,34,900 रुपये तय की गई है। लिस्टिंग के अनुसार, अगर आप पुराने आईफोन 15 प्रो को एक्सचेंज करते हैं तो इस पर 51,150 रुपये का लाभ मिल सकता है। साथ ही फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक (Flipkart Axis Bank) ऑफर के तहत 4,500 रुपये का एक्स्ट्रा डिस्काउंट दिया जा रहा है।


दोनों डिस्काउंट जोड़े तो फोन की इफेक्टिव कीमत (Iphone 17 Pro Price) 79,250 रुपये होती है। हालांकि, एक्सचेंज में मिलने वाली रकम पुराने  फोन की कंडीशन और पात्रता पर डिपेंड करेगी। बैंक डिस्काउंट का लाभ लेने के लिए ऑफर की शर्तें को पूरा करना अनिवार्य हेागा है।


सेल में मौजूद है iPhone 17 प्रो के ये वैरिएंट 


इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पर iPhone 17 प्रो के 512GB और 1TB वेरिएंट (1TB variants of iPhone 17 Pro on Flipkart) भी मौजूद हैं, जिनकी लिस्टिड कीमत तकरीबन 1,54,900 रुपये और 1,74,900 रुपये है। इनकी अंतिम कीमत लागू ऑफर्स के हिसाब से अलग होगी। अगर आप अपने पुराने iPhone को अपग्रेड करना चाहते हैं, तो यह बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। 


खासतौर पर iPhone 15 प्रो को यूज करने वाले ग्राहकों को एक्सचेंज का लाभ मिल सकता है और दोनों ऑफर्स लागू होने पर iPhone 17 Pro की कीमत 80,000 रुपये से कम हो जाती है। 

फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में EMI का विकल्प 


इसके साथ ही फ्लिपकार्ट की लिस्टिंग में EMI का विकल्प (EMI option in Flipkart listing) मौजूद है, जिसकी दिखाई गई शुरुआती किस्त 28,664 रुपये प्रति माह है। हालांकि, वास्तविक EMI चुने गए टेन्योर और लागू शर्तों पर डिपेंड करेगी। 


गौर करने वाली बात यह है कि 79,250 रुपये फोन की सामान्य कीमत एक्सचेंज और बैंक डिस्काउंट के बाद की इफेक्टिव कीमत है। अगर आपका पुराना फोन एक्सचेंज नहीं होता है या फिर आपको पूरा बैंक डिस्काउंट नहीं मिलता तो ऐसे में इफेक्टिव कीमत का लाभ नहीं मिलेगा।