hrbreakingnews.com

1 अक्टूबर 2026 से AC, फ्रिज और टीवी की कीमतों में होगी 8% बढ़ौतरी 

1 October, 2026 - देश भर में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। खाद्य पदार्थों की कीमतों में आई बंपर तेजी के बाद अब इलेक्ट्रॉनिक सामान में भी रिकॉर्ड तोड़ उछाल देखने को मिल रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 से फ्रिज, टीवी (TV Rate Hike), AC, वाशिंग मशीन समेत कई दूसरे उत्पाद महंगे होने वाले हैं। इन सभी इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में 8% का उछाल देखने को मिल सकता है। चलिए खबर में विस्तार से जानते हैं -

 
1 अक्टूबर 2026 से AC, फ्रिज और टीवी की कीमतों में होगी 8% बढ़ौतरी 

HR Breaking News - 1 अक्टूबर 2026 को नए महीने की शुरुआत के साथ ही बड़ा बदलाव होने वाला है। दरअसल 1 अक्टूबर से इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में तेजी देखने को मिलेगी। इस दिन फ्रिज, TV, वाशिंग मशीन समेत कई दूसरे उत्पाद के रेट बढ़ जाएंगे। कॉपर, स्टील (Steel Rate) और दूसरे उत्पादों के रेट में भी तेजी दर्ज की जा सकती है। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के चलते मुद्रा में उतार-चढ़ाव से कंपनियां इन उत्पादों की कीमतों में 5 से 8% तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। कैलेंडर वर्ष 2026 में यह तीसरी बार हो रहा है, जब कंपनियों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान के रेट में बढ़ोतरी की है। 


AC की कीमतों में 5 से 8% की बढ़ोतरी -

कंपनियां एयर कंडीशनर (AC Price Hike) की कीमत में 5 से 8% की बढ़ोतरी करने वाली है। वहीं अन्य कंपनियों ने वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और एलईडी के रेट में 3 से 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। हालांकि, कुछ कंपनियां को डर है कि अगर इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बढ़ोतरी की तो त्योहारी सीजन की मांग पर असर पड़ सकता है। वहीं कुछ अन्य कंपनियों का मानना है की रेट बढ़ने का असर बिक्री को प्रभावित करेगा, क्योंकि डीलरों और डिस्ट्रीब्यूटरों ने अगस्त और सितंबर के पहले से बुकिंग के जरिए पुरानी कीमतों पर खरीदी गई इन्वेंटरी पहले ही स्टॉक कर ली है।


पैनासोनिक ने नहीं बढ़ाए रेट - 


ब्लू स्टार, Godrej, अप्लायंसेज, हायर, daikin और सुपर प्लास्ट्रॉनिक्स ने पहले ही अलग-अलग श्रेणी में चार से 10% कीमत बढ़ाने का ऐलान किया है। हालांकि, पैनासोनिक (panasonic) ने कहा कि वह किसी भी बढ़ोतरी पर फैसला करने से पहले सभी परिस्थितियों का मूल्यांकन कर रही है। 

LG और बाश होम कंफर्ट ने बढ़ाए AC के रेट - 

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, LG और बाश होम कंफर्ट (Bash Home Comfort) ने भी एयर कंडीशनर की कीमतों में करीब 5% की बढ़ोतरी कर दी है। यानी 1 अक्टूबर 2026 के बाद इलेक्ट्रॉनिक सामान की कीमतों में बंपर उछाल आने वाला है। अगली गर्मी महंगी पड़ने वाली है।


कॉपर की कीमत में बंपर उछाल - 


हायर इंडिया के प्रेसिडेंट सतीश ने कहा कि कॉपर की कीमत (Copper Price) पिछले साल 8000 से $9000 प्रति मेट्रिक टन थी, लेकिन अब यह 14,500 प्रति मेट्रिक टन पर जा पहुंची है और आगे भी तेजी आने की संभावना है, उन्होंने कहा कि एक एयर कंडीशनर (Air Conditioner) के लिए तीन से चार किलो कॉपर की जरूरत पड़ती है उन्होंने यह भी कहा कि यदि इनपुट लागत इसी तरह लगातार बढ़ती रही तो दिवाली के बाद और जनवरी में फिर से कीमतों में तगड़ा उछाल देखने को मिल सकता है। 


कमोडिटी की कीमतों में भी जबरदस्त तेजी - 


युद्ध के बाद से कमोडिटी की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। स्टील, कापर और प्लास्टिक के रेट (Steel, Copper Plastic Rate) तेजी से बड़े हैं। इस साल कंपनी की ओर से तीसरी बार कीमत में बढ़ोतरी की गई है। बीते साल के फेस्टिवल सीजन से कीमतों की तुलना करें तो लगभग 15% कीमत बढ़ गई है, लेकिन अब ग्राहक को लगभग 10% का GST लाभ मिल रहा है जिससे खरीदारों पर कल असर लगभग 5 प्रतिशत से थोड़ा ज्यादा पड़ रहा है।