hrbreakingnews.com

टाटा टियागो से लेकर हैरियर तक इलेक्ट्रिक कारों की कम हुई कीमत, BaaS स्कीम की लागू

Tata EV Car Price : टाटा की कारों की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। कंपनी की तरफ से BaaS स्कीम लागू कर दी गई है। स्कीम के बाद टाटा की हैरियर तक की इलेक्ट्रिक कारों की कीमत में कटौती देखने को मिली है। अब लोग कम कीमत में टाटा की इलेक्ट्रिक गाड़ियां खरीद सकेंगे। कंपनी ने इस स्कीम के तहत कई मॉडल शामिल किए हैं। 
 
टाटा टियागो से लेकर हैरियर तक इलेक्ट्रिक कारों की कम हुई कीमत, BaaS स्कीम की लागू

HR Breaking News (Tata EV Car Rates) टाटा की तरफ से अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बड़ा फैसला लिया गया है। टाटा ने इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर बैटरी एज ए सर्विस सुविधा को विस्तार किया है, जिससे कंपनी के कई मॉडल अचानक सस्ते हो गए हैं। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल में आज के दौर में इलेक्ट्रिक वाहनों पर यह बड़ी छूट दी गई है। बैटरी एज ए सर्विस प्रोग्राम पूरे इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में लागू कर दी गई है। 

 

 

सभी प्रमुख इलेक्ट्रिक मॉडल में बैटरी एज ए सर्विस लागू (Tata cars Update)


टाटा की तरफ से अपने सभी इलेक्ट्रिक मॉडल में लगभग बैटरी एज ए सर्विस स्कीम (Battery as a servise Scheme) को लागू कर दिया है। पहले यह केवल टाटा टियागो ईवी और टाटा पंच ईवी में ही था। अब इसका विस्तार सिएरा एंव हैरियर ईवी, करर्व ईवी, नेक्शन ईवी में भी हो गया है। अब वाहन खरीदते हुए बैटरी की कीमत वहान की मूल कीमत से अलग रहेगी, जिससे शुरुआती खरीद काफी सस्ती पड़ जाएगी। 


क्या है बैटरी एज ए सर्विस स्कीम (Battery as a service scheme tata EV)


टाटा की तरफ से अपने इलेक्ट्रिक वाहनों पर बैटरी एज ए सर्विस की स्कीम दी जा रही है। इसमें शुरुआत में केवल मूल गाड़ी की कीमत देनी होती है। इसके लिए दो अलग-अलग लोन अकाउंट बनते हैं और अलग-अलग समय अवधि की व्यवस्था की जाती है। बैटरी के भुगतान के लिए अलग से मासिक किस्त होती है। ऐसे में ग्राहक वहान को कम कीमत पर खरीद सकता है। बैटरी ईएमआई का निर्धारण बैटरी पैक की क्षमता पर करता है। डाउन पेमेंट की शर्तें और लोन की अवधि जैसे फैक्टर्स पर आधारित होती हैं। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि चार्जिंग का खर्च मेंटेनेंस और वहान की मरम्मत की लागत इस बैटरी फीस में शामिल नहीं की जाती। 

जानें वाहनों की कीमत
Tata Tiago ev की कीमत ₹4.69 लाख से शुरू
Tata Punch ev की कीमत ₹6.59 लाख से शुरू
Tata Nexon ev की कीमत ₹8.99 लाख से शुरू
Tata Curvv ev की कीमत ₹10.99 लाख से शुरू
Tata Sierra ev की कीमत ₹11.99 लाख से शुरू
Tata Harrier ev की कीमत ₹14.49 लाख से शुरू

₹260 पैसे में 1 किलोमीटर चलती है टाटा टियागो ईवी व पंच ईवी
Tiago ev & Punch ev का माइलेज ₹2.6 प्रति किमी से शुरू
Nexon ev का माइलेज ₹4.4 प्रति किमी से शुरू
Curvv ev का माइलेज ₹5.0 प्रति किमी से शुरू
Sierra ev का माइलेज ₹5.5 प्रति किमी से शुरू
Harrier ev का माइलेज ₹5.9 प्रति किमी से शुरू

अधिकारी बोले- लचीलापन बनाने का प्रयास 


टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल के कमर्शियल ऑफिसर विवेक श्रीवास्तव की तरफ से बताया गया है कि कंपनी का मकसद ग्राहकों की ओनरशिप कोस्ट की तुलना करने में पूर्ण लचीलापन देना है। ईवी बाजार में बैटरी एज ए सर्विस सिस्टम एक तेजी से बढ़ता हुआ विकल्प है। ऐसे में टाटा की गाड़ियों को चुनने वालों को भी यह विकल्प दिया जा रहा है। बता दें कि भारत में जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर, हुंडई, टोयोटा, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, सिट्रोन जैसी कंपनियां भी कुछ वाहनों पर बैटरी एज ए सर्विस का विकल्प देती हैं।