home page

Electric Scooter खरीदने वालों के लिए शानदार अवसर, पुराने वहान को नए में करवाएं अपग्रेड

Electric Scooter - इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए यह समय खास हो सकता है। दरअसल, अब पुराने वाहन को नए और एडवांस मॉडल में अपग्रेड करने का मौका मिल रहा है। इससे ग्राहकों को बेहतर फीचर्स, नई टेक्नोलॉजी और ज्यादा भरोसेमंद परफॉर्मेंस का फायदा मिल सकता है, वो भी सीमित समय के खास ऑफर के साथ-

 | 
Electric Scooter खरीदने वालों के लिए शानदार अवसर, पुराने वहान को नए में करवाएं अपग्रेड

HR Breaking News, Digital Desk- (Electric Scooter) देश के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बाजार में Ola Electric की स्थिति कमजोर होने के बीच कंपनी ने बिक्री बढ़ाने के लिए नया अपग्रेड प्रोग्राम शुरू किया है। कंपनी के फाउंडर और CEO भाविश अग्रवाल ने जेन 1 और जेन 2 स्कूटर व बाइक ओनर्स के लिए इस स्कीम का ऐलान किया है। जेन 3 मॉडल में रुचि रखने वाले बेंगलुरु के मौजूदा ग्राहक इस वीकेंड से इसका लाभ उठा सकेंगे।

पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय के लिए शानदार डील-

हालांकि, कंपनी ने अभी प्राइसिंग डिटेल्स के साथ यह साफ नहीं किया है कि अपग्रेड स्कीम कब, कहां और कैसे लागू की जाएगी। इस अपग्रेड प्रोग्राम में Ola Electric के जेन 3 मॉडल शामिल हैं, जिनमें S1 Pro, S1 Pro+, S1X Gen 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर के साथ Roadster, Roadster X और Roadster X+ इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिलें शामिल हैं। कंपनी ने यह भी कन्फर्म किया है कि ओला की इन-हाउस 4680 ‘भारत सेल’ बैटरी वाले वैरिएंट भी इस अपग्रेड स्कीम के दायरे में आएंगे।

जेन 3 मॉडल्स की मौजूदा कीमतें Ola Electric के S1 X 2kWh वैरिएंट के लिए 82,999 रुपये से शुरू होती हैं (एक्स-शोरूम, सब्सिडी के बाद, चार्जर और Move OS+ लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन सहित)। वहीं Roadster X+ 9.1kWh वैरिएंट की कीमत 1,89,999 रुपये तक जाती है (एक्स-शोरूम, चार्जर और Move OS+ लाइफटाइम सब्सक्रिप्शन सहित)। इसके अलावा, कंपनी के कुछ मॉडल्स PM E-Drive प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव स्कीम के लिए क्वालिफाई करते हैं, जिससे खरीदारों को अंतिम कीमत पर सब्सिडी का फायदा मिलता है।

खराब सर्विस के कारण लगातार घट रही बिक्री-

पिछले हफ्ते हुई कंपनी की अर्निंग्स कॉल में Ola Electric के CFO दीपक रस्तोगी ने स्वीकार किया कि कस्टमर सर्विस से जुड़ा ‘एग्जिक्यूशन गैप’ और खराब टर्नअराउंड टाइम ग्राहकों के भरोसे में कमी की बड़ी वजह बना है। वहीं, भाविश अग्रवाल ने 13 फरवरी को शेयरहोल्डर्स को लिखे पत्र में कहा कि Q3 FY26 कंपनी के लिए एक स्ट्रक्चरल रीसेट (structural reset) है और सर्विस एग्जिक्यूशन (service execution) सबसे बड़ी चुनौती बनी हुई है। कंपनी के मुताबिक सर्विस बैकलॉग करीब 50% तक कम हो चुके हैं और अब लगभग 80% सर्विस रिक्वेस्ट एक दिन के भीतर निपटाई जा रही हैं।

ओला का मार्केट शेयर घटकर 16% रह गया-

Ola Electric अपने पूरे बिजनेस में ऑपरेटिंग कॉस्ट घटाने पर काम कर रही है। इसी कड़ी में कंपनी ने ऐलान किया है कि स्ट्रक्चरल रीसेट के तहत देशभर में अपने ऑफलाइन रिटेल नेटवर्क को घटाकर सिर्फ 550 स्टोर्स तक सीमित किया जाएगा, जबकि पीक टाइम पर यह संख्या करीब 4,000 थी।

एक समय इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में लीड करने वाली ओला इलेक्ट्रिक का मार्केट शेयर 2024 में 36.7% से गिरकर 2025 के अंत तक 16.1% रह गया है। कैलेंडर ईयर 2025 में कंपनी की सालाना बिक्री सिर्फ 1,96,767 यूनिट्स रही। वहीं, प्रतिस्पर्धी कंपनियां TVS Motors, Bajaj Auto और Ather Energy इस दौरान अपनी बाजार स्थिति मजबूत करने में सफल रही हैं।