होंडा 2 दिसंबर को लॉन्च करेगी पहली इलेक्ट्रिक SUV, जाने फीचर्स और रेंज के बारे में
Honda electric SUV : होंडा कंपनी के शौकीन लोगों के लिए खुशी की खबर है। होंडा कंपनी की और से दिसबंर में पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च की जाएगी। इसके जरीए कंपनी इलेक्ट्रिक सेंगमेंट अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती है। चलिए आगे खबर में जानतें हैं इसके फीचर्स और रेंज के बारे में।
HR Breaking News (Honda electric SUV) : जापानी वाहन निर्माता होंडा भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कारों के सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। कंपनी अपनी पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी (Honda electric SUV update) को 2 दिसंबर 2026 को भारत में पेश करेगी या नई गाड़ी होंडा जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट पर आधारित होगी। इसके जरिए कंपनी पेट्रोल और डीजल वाहनों से आगे बढ़ते हुए इलेक्ट्र्रिक सेगमेंट में उतरने की तैयारी कर रही है। इस एसयूवी का निर्माण भारत में किया जाएगा। यहां से घरेलू ग्राहकों की जरूरत पूरी करने के साथ दूसरे देशों में भी गाड़ियों का निर्यात किया जाएगा।
2025 में भारत में टेस्टिंग शुरू हुई (Honda 0 Alpha EV)
होंडा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी के प्रोटोटाइप को अक्टूबर 2025 में जापान में एबिलिटी शो के दौरान प्रदर्शित किया गया था। इसके बाद कंपनी ने भारत में स्क्रिप्ट टेस्टिंग शुरू की थी। 16 मार्च 2026 से शुरू हुई रोड वेरीफिकेशन प्रोग्राम के तहत गाड़ी को देश के अलग-अलग हिस्सों में चला कर देखा जा रहा है। इसका उद्देश्य भारतीय सड़कों मौसम और ट्रैफिक परिस्थितियों में गाड़ी की क्षमता का आकलन करना है। टेस्टिंग के दौरान इसकी मजबूती ड्राइविंग अनुभव और ऊर्जा खपत पर ध्यान दिया जा रहा है।
राजस्थान में होगा उत्पादन (honda ev car)
कंपनी इस एसयूवी का उत्पादन राजस्थान के तपूकड़ा (Tapukda of Rajasthan) स्थित प्लांट में करेगी। इससे भारत होंडा के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्माण और निर्यात का अहम केंद्र बन सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आए मॉडल से संकेत मिलता है कि एसयूवी का डिजाइन काफी हद तक होंडा जीरो अल्फा कॉन्सेप्ट से प्रेरित होगा।
फीचर्स की पूरी जानकारी नहीं आई सामने (Honda electric SUV Features)
इसके बाहरी डिजाइन में आधुनिक लाइटिंग अलग बॉडी प्रोफाइल फ्यूचरिस्टिक स्टाइल मिलने की संभावना है। कैबिन में बड़ी टच स्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट, डिस्प्ले और सुरक्षा से जुड़े एडवांस फीचर दिए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से फीचर से जुड़ी पूरी जानकारी अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
60 से 75 kWH तक बैटरी पैक मिलने की संभावना (honda car update)
होंडा न्यू बैटरी क्षमता मोटर से जुड़ी तकनीकि जानकारी अभी तक साझा नहीं की। शुरुआत रिपोर्ट में एसयूवी में 60 से 75 kWH तक का बैटरी पैक मिलने की संभावना है। एक बार फुल चार्ज होने पर स्क्रीन 400 किलोमीटर से अधिक हो सकती है। भारतीय बाजार में आने के बाद होंडा की एसयूवी का मुकाबला हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक महिंद्रा B6 और आने वाले टाटा सिएरा एव जैसी गाड़ियों से हो सकता है।
