Mahindra की कारों पर भारी छूट, 4 लाख रुपये तक सस्ती खरीदें ये SUVs
Mahindra - अगर आप नई SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो Mahindra आपके लिए शानदार मौका लेकर आई है। कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक SUVs पर भारी छूट दे रही है, जिसमें कुछ मॉडल्स पर 4 लाख रुपये तक का डिस्काउंट मिल रहा है। सीमित समय के लिए जारी यह ऑफर कार खरीदारों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है-
HR Breaking News, Digital Desk- (Mahindra) अगर आप SUV खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो महिंद्रा आपके लिए बड़ा मौका लेकर आई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी इलेक्ट्रिक SUVs पर भारी डिस्काउंट (discount) दे रही है। सबसे ज्यादा फायदा XUV400 EL Pro पर मिल रहा है, जिस पर ग्राहकों को 4 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है।
वहीं, कंपनी की अन्य इलेक्ट्रिक SUVs-BE 6 और XEV 9e-पर भी 2 लाख रुपये तक का डिस्काउंट उपलब्ध है। ऐसे में अगर आप इलेक्ट्रिक SUV लेने का मन बना रहे हैं, तो महिंद्रा के ये ऑफर्स (Mahindra new offers) आपकी जेब पर बड़ा असर डाल सकते हैं।
पसंदीदा मॉडल्स पर सीमित समय के लिए बंपर ऑफर-
महिंद्रा XUV 400 EL Pro-
रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अपनी इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 4 लाख रुपये तक की भारी छूट दे रही है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17.49 लाख रुपये है। फीचर्स की बात करें तो इसमें दो बैटरी पैक विकल्प-34.5 kWh और 39.4 kWh दिए गए हैं।
34.5 kWh बैटरी पैक के साथ यह एसयूवी 359 किलोमीटर तक की रेंज देती है, जबकि 39.4 kWh बैटरी पैक की रेंज 456 किलोमीटर तक है। दोनों वेरिएंट सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर से लैस हैं, जो 147.5 bhp की पावर और 310 Nm का टॉर्क जनरेट करती है।
महिंद्रा XEV 9e-
महिंद्रा की इस इलेक्ट्रिक एसयूवी का स्टार्टिंग प्राइस (Starting price of electric SUV) 21.90 लाख रुपये एक्स-शोरूम है। इस पर कंपनी 1.4 लाख रुपये की छूट दे रही है। यह एसयूवी केवल रियर वील ड्राइव ऑप्शन में आती है। इसे 59 kWh और 79 kWh के बैटरी पैक ऑप्शन के साथ लॉन्च किया जा रहा है। 59 kWh बैटरी पैक 227.97 bhp की पावर जेनरेट करता है। वहीं, 79 kWh की पावर 281.6 bhp है। दोनों वेरिएंट में आपको 380 Nm का टॉर्क मिलेगा।
महिंद्रा BE 6-
मार्च 2026 में इस इलेक्ट्रिक एसयूवी पर 2 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। इसका शुरुआती एक्स-शोरूम प्राइस 18.90 लाख रुपये है। यह ई एसयूवी 59 kWh और 70kWh के बैटरी पैक ऑप्शन में ऑफर की जा रही है। 59 kWh बैटरी पैक 227.9 bhp और 79 kWh बैटरी पैक 281.6 bhp की पावर जेनरेट करता है। रियर वील ड्राइव (rear wheel drive) यह एसयूवी सिंगल मोटर सेटअप की साथ आती है और इसकी टॉर्क 380Nm का है।
बेहद कम रही XUV400 की सेल-
जनवरी 2026 में महिंद्रा ने XEV 9e की 1,945 यूनिट्स और BE 6 की 1,028 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि XUV400 की बिक्री घटकर सिर्फ 146 यूनिट्स रह गई। वहीं फरवरी 2026 में XEV 9e की 1,889 यूनिट्स और BE 6 की 1,104 यूनिट्स बिकीं, जबकि XUV400 की बिक्री महज 162 यूनिट्स तक सीमित रही।
अगर दोनों महीनों की कुल बिक्री को देखा जाए, तो जनवरी और फरवरी में XUV400 की कुल सेल सिर्फ 308 यूनिट्स रही, जबकि BE 6 और XEV 9e की कुल बिक्री 5,966 यूनिट्स तक पहुंच गई।
