Jio ग्राहकों को वैलिडिटी की अब नो टेंशन, आ गया 11 महीने की वैलिडिटी का शानदार प्लान
Jio Recharge : जियो की ओर से ग्राहकों की बड़ी टेंशन का समाधान कर दिया गया है। अब जियो के रिचार्ज से ग्राहकों को सीम एक्टिव रखने के लिए वैलिडिटी की टेंशन नहीं रहेगी। जियो का एक शानदार रिचार्ज आपकी इस समस्या का समाधान कर देगा, वो भी 11 महीने तक। चलिए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान की डिटेल्स-
HR Breaking News (Jio Recharge plan) जियो की तरफ से ग्राहकों के लिए बड़ा अपडेट सामने आया है। रिलायंस जियो देश में सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी है। आंकड़ों के अनुसार बताया जाता है कि इस कंपनी के 51 करोड़ से अधिक उपभोक्ता हैं। जियो की तरफ से ग्राहकों के लिए एक से बढ़कर एक प्लान है। चलिए जानते हैं इस रिचार्ज प्लान के बारे में-
अगल-अलग कैटेगरी में बांटे हैं रिचार्ज
जियो ने ग्राहकों के लिए कई रिचार्ज प्लान्स बनाए हैं। इसमें ग्राहकों की सुविधा के लिए अलग-अलग रिचार्ज प्लान बने हैं। इसमें लॉन्ग टर्म और शॉर्ट टर्म के लिए रिचार्ज प्लान बना हुआ है। चलिए जानते हैं दोनों प्लान्स के बारे में-
सस्ते और महंगे दोनों प्लान
ग्राहकों के लिए जियो ने दोनों कैटेगरी के रिचार्ज बनाए हैं। इसमें जियो के प्लान्स सस्ते और महंगे दोनों प्रकार के हैं। वहीं, बार बार रिचार्ज के दाम बढ़ते हैं, तो इससे बार बार रिचार्ज प्लान लेना भी लोगों के लिए एक टेंशन ही है। ऐसे यूजर्स के लिए जियो की तरफ से लंबी वैलिडिटी के प्लान्स भी बने हुए हैं।
दो हजार से कम में सालभर की वैलिडिटी
जियो की तरफ से उपभोक्ताओं के लिए कई प्लान्स बनाए गए हैं। इनमें बहुत सारे कॉलिंग के प्लान्स हैं। आप ज्यादा पैसे नहीं खर्च करना चाहते हैं तो दो हजार से भी कम में आपको कॉलिंग के साथ लंबी वैलिडिटी के प्लान मिल जाएंगे। यह प्लान आपको दो हजार से कम में मिल जाएंगे।
1748 का प्लान है बेहतरीन
अगर आप रिचार्ज प्लान लेना चाह रहे हैं तो आपको 1748 रुपये का शानदार रिचार्ज प्लान मिलेगा। इस प्लान में ग्राहकों को प्रीपेड रिचार्ज प्लान में 336 दिनों की लंबी वैलिडिटी मिलेगी। आप 11 महीने तक सिम कार्ड को एक्टिव रख सकेंगे। सस्ते एनुअल रिचार्ज प्लान में मिलने वाले दूसरे फायदे की बात करें तो इसमें कंपनी यूजर्स को 336 दिनों लिए लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग देती है।
इंटरनेट नहीं चाहिए तो करां ले ये रिचार्ज
यह रिचार्ज प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट हैं जिन्हें अपना सीम बस एक्टिव रखना है और नेट नहीं चाहिए। यह कंपनी का एक वॉइस ओनली प्लान है, इसलिए इसमें इंटरनेट डेटा की सुविधा नहीं है। इसमें आपको 3600 फ्री एसएमएस भी मिलेंगे।
डाटा का भी है प्लान
आप लंबी अवधि के लिए जियो का डाटा प्लान भी ले सकते हैं। यह प्लान 2025 रुपये वाला है। आप यह प्लान खरीद सकते हैं। इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 200 दिनों की वैलिडिटी देती है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग और हर दिन 2.5GB इंटरनेट डेटा मिलता है।
