Mahindra Bolero Bold Edition हुई लॉन्च, जानिए कीमत और सेफ्टी फीचर्स
HR Breaking News (Mahindra Bolero Bold Edition) महिंद्रा कंपनी की तरफ से भारतीय बाजार में पिछले कई सालों से राज किया जा रहा है। इस कंपनी की तरफ से एक से बढ़कर एक शानदार गाड़ियां भारतीय बाजार में लॉन्च की जा रही है। इन दिनों महिंद्रा कंपनी की हर एक गाड़ी लोगों का दिल जीत रही है। महिंद्रा कंपनी की तरफ से अपनी लोकप्रिय गाड़ी बोलेरो के बोल्ड एडिशन को लांच (Mahindra Bolero Bold Edition Launch) कर दिया गया है। कंपनी की तरफ से इसमें काफी ज्यादा बदलाव किए गए हैं और आपको बता दे की महिंद्रा कंपनी की गाड़ियों का ग्राहकों के बीच सबसे बेस्ट बने रहने के पीछे यही बड़ा कारण है कि कंपनी अपनी गाड़ियों को समय-समय पर अपडेट (Mahindra New Car) करती रहती है। चलिए जान लेते हैं महिंद्रा कंपनी (Mahindra Car Updates) के बोलेरो बोल्ड एडिशन में क्या कुछ मिल रहा है खास।
महिंद्रा कंपनी की तरफ से अपनी नई गाड़ी के एक्सटीरियर और इंटीरियर (Mahindra New Bolero) को काफी नया लुक दिया गया है। कंपनी की तरफ से सबसे ज्यादा बदलाव इसके बाहर के डिजाइन में किया गया है और इस गाड़ी को अलग-अलग हिस्सों पर ब्रोंज फिनिश से डिजाइन किया गया है जो इसकी पुरानी डिजाइन से अलग दिखाई दे रहा है। चलिए जान लेते हैं महिंद्रा बोलेरो के अपडेटेड मॉडल में क्या कुछ मिल रहा है खास।
एक्सटीरियर में किए इतने बदलाव (Mahindra Bolero Exterior)
Mahindra Bolero Bold Edition को पहले से ज्यादा बढिया लुक देन के लिए इसके बाहर के डिजाइन में कुछ खास बदलाव किए गए हैं।
-ब्रॉन्ज फिनिश वाले ग्रिल इसर्ट्
-ब्रॉन्ज एक्सेंट्स के साथ रूफ रेल्स
-ब्रॉन्ज कलर के फोग लैंप सराउंड्स
-डुअल टोन साइड क्लैडिग
-Bold Edition की खास बैजिंग
-ब्रॉन्ज फिनिश वाले ORVM साइड मिररर
-ब्रॉन्ज कलर के 15-इंच अलॉय व्हील्स
केबिन में भी हुए खास बदलाव (Mahindra Bolero Interior)
बाहर के लुक के साथसाथ Mahindra Bolero Bold Edition के इंटीरियर में भी कुछ बदलाव देखने को मिलते हैं। इसमें ब्लैक और ब्रॉन्ज कलर वाली डुअल-टोन लेदरेट सीटें दी गई है जो केबिन को नय लुक देती है। इसके अलावा इसमें डिजाइनर फ्लोर मटस भी मिलते है इस एडिशन में रियर-व्यू कैमरा भी शामिल है जिससे गाड़ी को पीछे करते समय आसपास देखने में मदद मिलती है इस एडिशन में लुक को बेहतर बनाने के साथ पार्किंग के दौरान काम आने वाला फीचर भी दिया गया है।
फीचर्स के मामले में नई Mahindra Bolero? (Mahindra Bolero Features)
Mahindra Bolero का केबिन डिजाईन काफी उपयोगी है। इसमें मिनिमल डैशबोर्ड, चार-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है। कंपनी ने इसक केबिन को रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान मे रखकर तैयार किया है। फीचर्स की बात करे तो इसमें मैनुअल AC, स्टीयरिंग-माउटेड कंट्रोल्स, 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम USB Type-C चार्जिंग पोर्ट और पावर विंडो जैसी सुविधा मिलती हैं।
सेफ्टी फीचर्स (Mahindra New Bolero 2026)
सेफ्टी के मामले में Mahindra Bolero में कई जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें डुअल एयरबैग, ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) और रिवर्स पार्किग सेसर शामिल हैं। इसके अलावा इस SUV में रियर-व्यू कैमरा और आगे व पीछे की सीटों के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर भी मिलता है।इन सुविधाओं का मकसद ड्राइविंग के दौरान सुरक्षा बढ़ाना और पार्किंग के समय ड्राइवर की मदद करना है। ऐसे में कंपनी की तरफ से इस कार को नए डिजाइन के साथ लोगों की सुविधा को देखते हुए तैयार किया गया है।
इंजन और ट्रांसमिशन में बदलाव (New Bolero 2026)
Mahindra Bolero Bold Edition में 1.5-लीटर डीजल इजन दिया गया है। यह इंजन 76 PS की हाईऐस्ट पावर और 210 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिल रता है और इंजन की पावर पिछले टायरो तक पहुचती है। इस सेटअप के साथ Bolero उन ग्राहकों के लिए एक ऑप्शन बनी रहती है, जो मजबूत बॉडी और पारंपरिक SUV डिजाइन वाली गाड़ी पसंद करते हैं।
Mahindra Bolero Bold Edition की कीमत
कीमत की बात करें तो Mahindra ने Bolero Bold Edition क कीमत (Mahindra Bolero Bold Edition Price) को लेकर कोई जानकारी शेयर नही की है। ऐसे में इसकी सही कीमत जानने के लिए ग्राहकों को अपने नजदीकी Mahindra डीलरशिप से संपर्क करना होगा।
